Logo

Kartik Amavasya 2026: कार्तिक अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नियम और महत्व

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 09 Nov 2026 10:00 AM IST
Kartik Amavasya 2026: कार्तिक अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नियम और महत्व

Special Things

Kartik Amavasya 2026 Rules: कार्तिक अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए? आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय, पूजा के नियम और जरूरी सावधानियां।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि का सनातन धर्म में बहुत बड़ा महत्व है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की रात को बेहद गुप्त और सिद्ध रात माना जाता है। इस रात धन की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करती हैं। इस दिन को लेकर कुछ खास नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya 2026) के दिन क्या करें और क्या नहीं?

कार्तिक अमावस्या के दिन क्या करें? (Kartik Amavasya 2026 What to Do)

घर की पूरी सफाई

अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले उठकर घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें। पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और पवित्रता आती है।

मुख्य द्वार पर रंगोली और दीए जलाएं

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं और माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए चावल या हल्दी के पदचिह्न बनाएं। घर के हर कोने, तुलसी के पास और मुख्य दरवाजे पर घी या तेल के दीए जरूर जलाएं।

विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश पूजन

शाम के समय प्रदोष काल या निशिता काल में परिवार के साथ मिलकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा में खील-बताशे, मिठाई और खीर का भोग लगाएं।

दान-पुण्य और तर्पण

अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना, गरीबों को अन्न, वस्त्र या दान देना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। इसके अलावा, अपने पितरों के नाम से भी दान-दक्षिणा करें।

कार्तिक अमावस्या के दिन क्या न करें? (Kartik Amavasya 2026 What to Avoid)

अंधेरा बिल्कुल न रखें

इस दिन घर के अंदर या मुख्य दरवाजे पर बिल्कुल भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। घर के सभी कमरों में लाइट या दीए जलते रहने चाहिए। अंधेरा होने से दरिद्रता आती है।

लड़ाई-झगड़ा या अपशब्द न बोलें

दीपावली और अमावस्या के पवित्र दिन घर में किसी भी प्रकार का क्लेश, वाद-विवाद या गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए। जिस घर में महिलाओं का अपमान होता है, वहां से मां लक्ष्मी तुरंत चली जाती हैं।

तामसिक भोजन से दूरी

इस दिन भूलकर भी मांस, मदिरा, अंडा या लहसुन-प्याज से बने तामसिक भोजन का सेवन न करें। घर का पूरा भोजन पूरी तरह सात्विक होना चाहिए।

शाम को सोना वर्जित

मान्यता है कि अमावस्या की शाम या रात के समय सोना नहीं चाहिए। इस समय भगवान का ध्यान और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। सूर्यास्त के समय सोना अशुभ माना जाता है।

उधार लेन-देन से बचें

दीपावली या अमावस्या के दिन किसी को भी अपना पैसा उधार देने से बचना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।

कार्तिक अमावस्या का महत्व (Kartik Amavasya 2026 Significance)

कार्तिक अमावस्या केवल दान-पुण्य का दिन नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि का भी दिन है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन पूजा-पाठ और ज्यादा ज्यादा धार्मिक काम करने से जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है। 

Related Puja

गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
492 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
492 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
View all
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
492 devotees have booked this puja
Book Puja
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 13 November 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
123 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 13 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
278 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure