Logo

Karwa Chauth Moon Time 2026: दिल्ली, मुंबई, पटना से लेकर लखनऊ तक... जानें आपके शहर में किस समय निकलेगा चांद?

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 28 Oct 2026 12:29 PM IST
Karwa Chauth Moon Time 2026: दिल्ली, मुंबई, पटना से लेकर लखनऊ तक... जानें आपके शहर में किस समय निकलेगा चांद?

Special Things

Karwa Chauth 2026 City Wise Moon Time: करवा चौथ पर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, मुंबई और पटना समेत देश के बड़े शहरों में चांद निकलने का समय क्या है? जानें पूजा विधि और व्रत की कथा।

सुहागिन महिलाओं के लिए साल का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ आ चुका है। इस दिन हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती है। सुबह सरगी खाने से शुरू हुआ यह उपवास रात को चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही पूरा होता है। हर महिला के मन में यही उत्सुकता रहती है कि उनके शहर में चांद किस समय निकलेगा, ताकि वे समय पर अपनी पूजा की थाली तैयार कर सकें। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में करवा चौथ पर चंद्रमा निकलने का समय और पूजा विधि।

शहर के अनुसार करवा चौथ पर चांद निकलने का समय (Moon Sighting Time 2026)

  • दिल्ली और नोएडा: इस बार दिल्ली और नोएडा में करवा चौथ के दिन चांद रात 8:17 बजे दिखाई देगा। बेहतर होगा कि आप रात 8:17 से पहले घर के सारे समाप्त कर तैयार रहें, ताकि सही समय पर चांद देखकर अपना व्रत खोल सकें।
  • मुंबई: मुंबई में रहने वाले लोगों को चांद देखने के लिए रात 9:00 बजे तक का इंतजार करना होगा।
  • देहरादून: देहरादून क्षेत्र में चंद्रोदय का समय रात 7:52 बजे का है।
  • लखनऊ और रायपुर: लखनऊ में चांद रात 8:06 बजे निकलेगा, वहीं रायपुर में सुहागिनें रात 8:18 मिनट पर चांद के दर्शन कर सकेंगी।
  • कोलकाता: कोलकाता में रात 7:47 बजे चांद निकलेगा। यहां महिलाएं ठीक 7:47 पर चांद को देखकर अपना व्रत पूरा कर सकती हैं।
  • अहमदाबाद: अहमदाबाद में रहने वाले लोगों को रात 8:52 बजे चांद के दर्शन होंगे।
  • चेन्नई: अगर आप अपने परिवार के साथ चेन्नई में हैं, तो आपके यहां रात 8:44 बजे चांद देखा जा सकेगा।
  • नागपुर: नागपुर के निवासी रात 8:29 बजे करवा चौथ के खूबसूरत चांद का दीदार कर सकते हैं।
  • भोपाल: भोपाल की महिलाएं रात 8:31 मिनट पर छत पर जाकर सही समय पर अपना व्रत खोल सकती हैं।
  • चंडीगढ़: चंडीगढ़ में व्रत कर रही महिलाएं रात 8:12 बजे अपने पति के साथ छत पर जाकर विधि-विधान से पूजा कर सकती हैं।
  • इंदौर: इंदौर में करवा चौथ का चांद रात 8:39 बजे निकलेगा, बिना किसी देरी के समय पर दर्शन कर लें।
  • बंगलुरु: अगर आप बंगलुरु में रहते हैं, तो आपके यहां रात 8:55 बजे चांद दिखाई देगा। शाम को अच्छे से तैयार होकर पति के साथ व्रत का पारण करें।

चांद देखने और पूजा करने की सरल विधि

  • जब आसमान में चांद निकल आए, तो अपनी पूजा की थाली तैयार करें। थाली में दीपक, छलनी, जल से भरा लोटा और मिठाई रखें।
  • छलनी में जलता हुआ दीपक रखकर सबसे पहले उससे चंद्रमा के दर्शन करें। 
  • इसके बाद उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें। 
  • चंद्रमा को तांबे या चांदी के लोटे से जल अर्पित करें। 
  • जल में थोड़ा सा दूध और अक्षत मिला लें। 
  • इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपना कठिन व्रत खोलें।

Related Puja

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
299 devotees have booked this puja
Book Puja
करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
299 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल

एस्ट्रो अनिल

₹45/min₹28/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

₹32/min₹5/min
View all
करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
299 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 29 October 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
354 devotees have booked this puja
Book Puja
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 30 October 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
479 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure