Logo

जानिए कैसा रहेगा कैटरीना-विक्की का वैवाहिक जीवन, उनकी कुंडली के अनुसार

sonam Rathoresonam RathoreUpdated 05 Dec 2021 09:37 AM IST
जानिए कैसा रहेगा कैटरीना-विक्की का वैवाहिक जीवन, उनकी कुंडली के अनुसार

इस महीने की 9 तारीख़ को ऐतिहासिक रणथम्बौर के सिक्स सेंस फोर्ट (बड़वारा) जैसे भव्य महल में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित शादी होने वाली है। मीडिया की माने तो विक्की-कैटरीना के सुइट में प्राइवेट बाग तथा बड़ा स्विमिंग पूल भी है। और तो और यहाँ के कमरे से ही पूरी अरावली रेंज का नजारा देखा जा सकता है। इस रिज़ॉर्ट में एक रात रुकने की कीमत ₹7 लाख है बताई जा रही है। दोनों के शादी में पहने जाने वाले परिधान, शादी की सुरक्षा, होटल-कार तथा मेहमानों की कई जानकारियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। इन्होंने मेहमानों हेतु एसओपी जारी व लागू की है। जिसके तहत मेहमानों को नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर साइन करने पड़े हैं।

शनि अमावस्या पर कोकिलावन शनि धाम में कराएं शनि देव का पूजन : 4 दिसंबर 2021

सूत्रों से प्राप्त जन्म की जानकारी के अनुसार, ज्योतिषियों ने  कैटरीना और विक्की की जन्म कुंडली बनाई है। कैटरीना का जन्म हांगकांग में सन् 1984 की 16 जुलाई को सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। वहीं, विक्की का जन्म मुंबई में 1988 की 16 मई को हुआ। कैटरीना के जन्म के समय उनके चन्द्र लग्न में कुम्भ राशि थी। वे 14 वर्ष की छोटी उम्र में ही मॉडलिंग करने लगी थीं। राहु के मित्र राशि में शनि था इसलिए वे ऐक्टिंग की ओर अग्रसर हुईं। उच्च के शनि ने उन्होंने फ़िल्म जगत में प्रवेश कराया। लेकिन, 2004 तक राहु की महादशा होने के कारण इन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। प्रारम्भ में कई असफलताएँ देखने के बाद, सन् 2007 से इनकी फ़िल्में लगातार हिट होने लगीं।

ज्योतिष कहता है कि कैटरीना और विक्की दोनों एक दूसरे की अनमोल सम्पत्ति साबित होंगे। लेकिन, कैटरीना को अपने सपनों पर ध्यान देने की सलाह है, वरना उनका भूतकाल उनकी आज की मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है। नए तथा वैवाहिक जीवन में कैटरीना को सब पुनः व्यवस्थित करना होगा। कुंडली के अनुसार, विक्की और कैटरीना का रिश्ता एक-दूसरे के साथ सहज है और उनमें प्रेम की कोई कमी नहीं है। उनका रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा। विवाह के बाद वे विक्की की अपेक्षा फ़िल्म जगत से दूरी बना सकती हैं। जबकि, दोनों की कुंडली मिलने के कारण विक्की की लोकप्रियता में वृद्धि होगी और उनका किरदार एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में सामने आएगा।

भले शादी की तैयारी ज़ोरों से चल रही हो, पर कैट और विक्की के द्वारा उनकी शादी की खबरों को पक्का नहीं किया गया। मीडिया में उनकी शादी को लेकर काफ़ी उत्साह है तथा उनके फ़ैन्स में काफ़ी उत्सुकता भी। उनकी शादी के लिए जारी एसओपी में अनुबंध है कि शादी में आये मेहमान शादी पूरी होने तक बाहरी दुनिया से सम्पर्क नहीं करेंगे और ना ही यह खुलासा करेंगे कि वे शादी में आए हैं। फोटोग्राफी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। मेहमानों द्वारा सोशल मीडिया पर ना तो कोई फ़ोटो शेयर की जाएगी, ना ही लोकेशन।

कैटरीना की जन्मतिथि के बारे में दो मान्यताएँ हैं। कहीं-कहीं उनका जन्म वर्ष 1983 भी बताया गया है। इसीलिए, भाग्यफल में चूक की सम्भावना कम रखते हुए दोनों ही जानकारियों के अनुसार हमने उनकी उनकी कुंडली बनाई। 2004 से उन पर बृहस्पति की महादशा है, जो कि 8 सितम्बर, 2020 तक रही है। बृहस्पति के बाद शनि की दशा आई और उच्च का शनि चतुर्थ स्थान में तुला राशि से लग्न की ओर देखता हुआ विराजमान हो गया। जो अब इनके उत्तम समय को लाएगा। वे इतना मज़बूत हैं कि उनमें स्व-निर्भरता है और वे हमेशा विक्की और अपने रिश्ते का सम्मान करते हुए आपसी पसंद-नापसंद का ध्यान भली-भाँति रखेंगी। 

जानकारी है कि दोनों की शादी का उत्सव 7 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक होगा। इनका वैवाहिक जीवन काफ़ी सुखद रहने वाला है। दोनों की कुंडली के 27 गुण आपस में मेल खाते हैं। कैटरीना की जन्म कुंडली देखें तो बृहस्पति उनके लग्न में सातवें तथा दसवें घर का स्वामी है और उसकी दृष्टि प्रथम और तृतीय व एकादश भाव पर है। जिस कारण वे सुंदर और आकर्षक हैं। उनका सबसे स्नेह पूर्वक मिलना स्वाभाविक है।

कैटरीना के जन्म वर्ष 1984 के अनुसार, उनके लग्न में बुध और शुक्र विराजित हैं। उनके लग्नेश चंद्र के ऊपर किसी भी शुभ ग्रह की दृष्टि अनुपस्थित है। जिस कारण मानसिक परेशानी होने की सम्भावना बनती है। किन्तु, सूर्य व शनि की दृष्टि बृहस्पति पर होने के कारण अधिकांशतः व्यक्ति इन्हें देखकर सम्मोहित होते हैं। यही उनकी वाणी को प्रभावशाली और विद्या भाव को तेज भी बनाता है।

27 गुणों के मिलने से दोनों की कुंडली का संयोजन तो शुभ है ही, इनके गुणों का मेल भी अति-उत्तम है। विक्की-कैटरीना के आठों कूट अच्छे से मेल खाते हैं। इनका वर्ण कूट जो दोनों में प्रेम, सुख आध्यात्मिक विकास और आज्ञाकारिता का कारक है। पूर्ण अनुशंसित है। वश्य कूट  दोनों के बीच मित्रता एवं उत्तरदायित्व को दर्शाता है। तारा इनका भाग्य उज्ज्वल तथा योनि कूट नाम के अनुसार, मानसिकता का प्रतिनिधित्व करता है। मैत्री कूट अधिकतम दस प्रतिशत ही है, जो कि दोनों के बौद्धिक गुणों तथा स्नेह को दर्शाता है। गण के उत्तम प्रभाव से इनकी प्रकृति आपस में मेल खाती है। ये दीर्घायु तथा धन से समृद्ध होंगे। भकूट कूट की भूमिका इन्हें संतान-सुख, सौभाग्य और परिवार का विकास दिलाएगी। कुंडली में प्रमुख भूमिका निभाने वाले नाड़ी कूट का आपस में एक नहीं होना ही इनकी कुंडली मिल जाने का मुख्य कारण है। जो इनके स्वभाव, ऊर्जा तथा स्वास्थ्य को सर्वोत्तम रखेगा।

दोनों की जन्म कुंडली मिलाने पर यह ज्ञात हुआ कि दोनों व्यक्तिगत रूप से जीवन जीना पसंद करते हैं। उनके फ़ैन्स देख भी रहे हैं कि वे शादी की फ़ोटो तक शेयर नहीं करना चाहते। राजाओं की भूमि राजस्थान के प्रसिद्ध शहर सवाई-माधोपुर में सात सौ साल पुराने राजशाही महल में राजशाही प्रकार से दोनों शादी के रिश्ते में बँधेंगे। भव्य राजशाही अन्दाज़ में महारानी के रूप में दुल्हन बनने की चाहत रखने वाली कैटरीना और इनके नए जीवन को इस प्रकार शुरू करने के लिए विक्की भी पूर्ण समर्पण से लगे हुए हैं। फिर भी वे अपनी शादी को कई हद तक निजी रखना चाहते हैं।



Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
461 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
461 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
461 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
336 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
340 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure