Ketu Nakshatra Gochar: 29 मार्च को केतु सिंह राशि में चाल परिवर्तन करने वाले हैं। माना जा रहा है कि केतु के नक्षत्र गोचर से तीन राशियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
Ketu Nakshatra Gochar: ज्योतिषशास्त्र में केतु ग्रह को आध्यात्म, मोह माया से मुक्त, वैराग्य का कारक माना गया है। केतु हर 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं, ठीक इसी प्रकार लगभग 8 से 9 महीने में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय केतु सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर हैं। लेकिन 29 मार्च की सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि केतु के चाल परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। जब केतु मघा नक्षत्र में जाते हैं तब जातकों को होंठ और ठुड्डी पर चोट लगने के आसार होते हैं, अपने किए का फल मिलता है और त्वचा से संबंधित परेशानियां सामने दिखती हैं। मघा नक्षत्र के स्वामी भी केतु ही हैं, ऐसे में हम जानेंगे कि केतु के स्वनक्षत्र गोचर से किन राशियों को लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के तीसरे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय छोटी-छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती हैं। हालांकि आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, जिससे रिश्तों में दूरी बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। साहस और पराक्रम बढ़ेगा, और वायु यात्रा के भी संकेत हैं। दोस्तों के साथ गहराई बढ़ेगी, लेकिन किसी करीबी दोस्त से मतभेद भी हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ विवाद से बचने की कोशिश करें।
तुला राशि
तुला राशि के ग्यारहवें भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा रिस्क लेना पड़ सकता है। सोशल नेटवर्क या दोस्तों के माध्यम से कोई खास व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है। परिवार में खासकर चाचा पक्ष से विवाद हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कठिन समय में कोई आपका साथ देकर मदद जरूर करेगा।
मीन राशि
मीन राशि के छठे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय आपके विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं और विवाद की स्थिति बन सकती है। कोई आपको कानूनी मामलों में उलझाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। हालांकि, किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको इन सभी मुश्किलों से बचा सकता है। कर्ज लेने या उसमें फंसने की संभावना है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएंगे।