Logo

Ketu Nakshatra Gochar: 29 मार्च को होगा केतु का महागोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा होगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 27 Mar 2026 01:41 PM IST
Ketu Nakshatra Gochar: 29 मार्च को होगा केतु का महागोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा होगा असर

Special Things

Ketu Nakshatra Gochar: केतु ग्रह 29 मार्च को मघा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। 

Ketu Nakshatra Gochar: ज्योतिषशास्त्र में केतु ग्रह को आध्यात्म, मोह माया से मुक्त, वैराग्य का कारक माना गया है। केतु हर 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं, ठीक इसी प्रकार लगभग 8 से 9 महीने में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय केतु सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर हैं। लेकिन 29 मार्च की सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि केतु के चाल परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। जब केतु मघा नक्षत्र में जाते हैं तब जातकों को होंठ और ठुड्डी पर चोट लगने के आसार होते हैं, अपने किए का फल मिलता है और त्वचा से संबंधित परेशानियां सामने दिखती हैं। मघा नक्षत्र के स्वामी भी केतु ही हैं, ऐसे में हम जानेंगे कि केतु के स्वनक्षत्र गोचर से सभी जातकों के जीवन पर कैसा असर पड़ेगा। 

मेष राशि

मेष राशि के पांचवे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आपको अपने कर्मों के अनुसार परिणाम मिलेंगे, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। शारीरिक रूप से होंठ या ठुड्डी पर चोट लगने की संभावना है, साथ ही गैस्ट्रिक समस्या और पीठ दर्द परेशान कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के चौथे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। घर-परिवार में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन ये बदलाव शुरुआत में थोड़े परेशान करने वाले हो सकते हैं। पुरानी बातें फिर से उभरेंगी, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं और काम में मन कम लगेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। इस दौरान पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, सलाह है अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के तीसरे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय छोटी-छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती हैं। आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, जिससे रिश्तों में दूरी बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। साहस और पराक्रम बढ़ेगा, और वायु यात्रा के भी संकेत हैं। दोस्तों के साथ गहराई बढ़ेगी, लेकिन किसी करीबी दोस्त से मतभेद भी हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ विवाद से बचने की कोशिश करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के दूसरे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है, क्योंकि बचत में कमी आ सकती है। ससुराल पक्ष से तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है। चेहरे पर चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए सतर्क रहें। अचानक धन हानि या निवेश में नुकसान हो सकता है। त्वचा से जुड़ी समस्याएं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य और मन दोनों का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लग्न भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है और मन में अलगाव की भावना आ सकती है। शादीशुदा जीवन में तकरार और दूरी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें। लव लाइफ में भी तनाव रहेगा। हालांकि, इस दौरान धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिकता की ओर झुकाव आपको मानसिक शांति दे सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के बारहवें भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस दौरान अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि नुकसान की संभावना है। पार्टनर के साथ दूरी महसूस होगी और रिश्ते में समय न देने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। जरूरत से ज्यादा आकर्षण के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। इस समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि किसी को गलत बोलने से विवाद बढ़ सकते हैं और उसका असर लंबे समय तक रह सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के ग्यारहवें भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा रिस्क लेना पड़ सकता है। सोशल नेटवर्क या दोस्तों के माध्यम से कोई खास व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है। परिवार में खासकर चाचा पक्ष से विवाद हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कठिन समय में कोई आपका साथ देकर मदद जरूर करेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के दसवें भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं और आपके स्वभाव में कठोरता बढ़ सकती है, जिससे विवाद हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं से मन हट सकता है। खर्च करने का मन नहीं करेगा, लेकिन फिर भी बचत में मुश्किल आ सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है और आप अकेले रहना पसंद करेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि के नौंवे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा, इसलिए अपने कर्मों पर ज्यादा भरोसा रखें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपको मानसिक शांति देंगे। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। लव लाइफ में अहंकार के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है और ब्रेकअप जैसी स्थिति भी बन सकती है, इसलिए अपने व्यवहार को संतुलित रखें।

मकर राशि

मकर राशि के आठवें भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। अचानक से आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, किसी बात को लेकर मन में निराशा या उदासी रह सकती है। इस दौरान ज्योतिष और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। लव लाइफ में स्थिति गंभीर रहेगी और पैचअप की संभावना कम नजर आ रही है। इस समय आपको इमोशमल सपोर्ट की जरूरत होगी, लेकिन सहयोग कम मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के सातवें भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। दांपत्य जीवन में तनाव और दूरी बढ़ सकती है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी से दूरी बन सकती है, खासकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में। भावनात्मक रूप से आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। नकारात्मक विचार आप पर इस दौरान हावी हो सकते हैं, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है और किसी भी भ्रम या डर से खुद को दूर रखें।

मीन राशि

मीन राशि के छठे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय आपके विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं और विवाद की स्थिति बन सकती है। कोई आपको कानूनी मामलों में उलझाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। हालांकि, किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको बचा सकता है। कर्ज लेने या उसमें फंसने की संभावना है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकती है।

Related Puja

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
296 devotees have booked this puja
Book Puja
गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
296 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
सत्येन्द्र

सत्येन्द्र

27/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

20/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
View all
गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
296 devotees have booked this puja
Book Puja
गुप्त नवरात्रि स्पेशल- 10 दिवसीय दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
To seek divine protection and overall well-being.

गुप्त नवरात्रि स्पेशल- 10 दिवसीय दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
480 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 22 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
330 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure