Logo

जानिए उन सपनों के बारे में जो मौत की भविष्यवाणी करते हैं

Divya ChaudharyDivya ChaudharyUpdated 13 Dec 2021 04:11 PM IST
जानिए उन सपनों के बारे में जो मौत की भविष्यवाणी करते हैं
कहते हैं सपना हमारी कल्पना और वास्तविकता के बीच की एक कड़ी है। ऐसे तो माना जाता है कि हमारे सपने हमारे दिन भर की गतिविधियों पर आधारित होते हैं। सरल भाषा में कहें तो व्यक्ति जो चीजें दिन भर सोचता रहता है, वही चीज़ें उसे सपने में भी दिखती है। अपितु, अगर शास्त्रों की माने तो हमारे सपनों का जुड़ाव हमारे राशि और ग्रहों से भी होता है। कई बार हम ऐसे सपने देखते हैं जो हमें भयभीत कर देते हैं या हमारे सामने प्रश्न लेकर खड़े हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में हो सकता है कि आपका सपना आपको किसी बात का या भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत दे रहा हो।
ऐसा माना जाता है कि कई बार ऐसे सपने आपके या आपके किसी करीबी व्यक्ति के साथ होने वाले दुर्घटना की संभावना को दर्शाते हैं। हालांकि ये आवश्यक नहीं है कि हर सपने का कोई अर्थ हो मगर पूर्वजों कि माने तो हमें हर सपने को यूं अनदेखा भी नहीं करना चाहिए। आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही सपनों पर जिन्हें मौत या किसी अशुभ घटना का संकेत माना जाता है।


सांप को देखना:

कहते हैं सपने में सांप को देखना काफ़ी अशुभ होता है और ये भविष्य में आने वाली किसी समस्या की ओर संकेत करता है। अगर आपके सपने में आप सांप देखते हैं तो अपने काम थोड़ी सावधानी से और सोच समझ कर करें।


दातों का गिरना:

अगर आप सपने में दांतो को गिरते हुए देखते हैं तो संभवतः ये आपके किसी करीबी व्यक्ति की मृत्यु की ओर संकेत करता है। अगर आपको निद्रावस्था में दातों में दर्द होता है तो ये भी शुभ संकेत नहीं माना जाता।


यात्रा करना:

अगर आप किसी यात्रा पर जाने वाले हों और उसके बारे में अत्यधिक सोच रहे हों तो उसके ख्याल आने लाज़मी सी बात है। परंतु अगर ऐसा नहीं है और फिर आपको किसी यात्रा के सपने आते हैं तो कोशिश करें कि निकट भविष्य में आप किसी यात्रा पर ना जाएं। हो सकता है ये सपना आपकी मृत्यु का संकेत हो तो अपनी ओर से सावधानी रखें।


काली बिल्ली को देखना:

हिन्दू शास्त्र के अनुसार काली बिल्ली को देखना यूं भी शुभ नहीं माना जाता। और अगर आप सपने में काली बिल्ली देखते हैं तो ये भी भविष्य में होने वाली किसी बुरी घटना की ओर संकेत करता है।


काली परछाई देखना:

कहते हैं अगर आप सपने में काली परछाई देखते हैं तो हो सकता है ये किसी प्रकार के खतरे की चेतावनी हो। कई बार ये जीवन में प्यार और साथ की कमी को भी दर्शाता है।


कौआ देखना:

अगर आप सपने में कौआ देखते हैं तो ये भी किसी आने वाली अनहोनी की ओर इशारा करता है। कोशिश करें कि अपनी ओर से सतर्कता बनाए रखें।

मुझे अपने सपनों की नौकरी कब और कैसे मिलेगी? मिलेगा हर परेशानी का हल बस एक क्लिक से



डूबते हुए व्यक्ति को बचाना:

यदि आप अपने सपने में खुद को किसी डूबते हुए व्यक्ति की सहायता करते हुए देखते हैं तो ये भी अशुभ माना जाता है। ये भी भविष्य में होने वाली किसी दुर्घटना की संभावना पर प्रकाश डालता है।
नृत्य-संगीत:

सपने में स्वयं को गाते या नाचते हुए देखना भी मृत्यु की ओर इशारा करता है। यदि आपको ऐसा सपना आए जिसमें आप गा रहे हों या नाच रहे हों तो अपनी ओर से सतर्क रहें।


गधे की सवारी करना:

अगर आप सपने में अपने को गधे की सवारी करते हुए देखते हैं तो ये भी मृत्यु की ओर इशारा करता है तो सावधानी बरतें।
अगर आप इन सब में से किसी भी सपने को देखते हैं तो इसे चेतावनी की रूप में ले और सावधान रहें। हो सकता है ये सपने सिर्फ आपकी कल्पना ही हो और ज़रूरी नहीं की हर बार इनका कोई अर्थ हो मगर वो कहते हैं ना एहतियात इलाज से बेहतर होता है।

ये भी पढ़े:

गुरु हुए वक्री: जानिए किन पांच राशियों के लिए शुभ होगा वक्री गुरु ग्रह


ऐसी शारिरिक बनावट वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

सपने में इन चीजों को देखना बेहद ही अशुभ माना जाता है, सेहत और धन को लेकर सतर्क

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
386 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
386 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
386 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
320 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
198 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure