Logo

जानिए अमेरिकी अभिनेत्री ऐंजेलीना जोली की कुंडली में छिपे उनके जीवन के अनजाने रहस्यों को

Aishwarya KeshariAishwarya KeshariUpdated 30 Dec 2021 11:58 AM IST
जानिए अमेरिकी अभिनेत्री ऐंजेलीना जोली की कुंडली में छिपे उनके जीवन के अनजाने रहस्यों को

विश्व की सर्वाधिक सुन्दर महिलाओं में शीर्ष पर मानी जाने वाली सुप्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री तथा यूनाइटेड नेशंस द्वारा  शरणार्थी एजेंसी हेतु सद्भावना राजदूत एंजेलीना जोली वॉइट को 2021 में विश्व की सर्वाधिक प्रशंसनीय महिलाओं की लिस्ट में दूसरे स्थान से नवाजा गया है। आइए, उनकी कुंडली के आधार पर उनके जीवन का रहस्य जानते हैं… 

ऐंजेलीना जोली का जन्म सन् 1975 की 4 जून को यूएस के लॉस एंजेलिस में प्रातः 09 बजकर 09 मिनट पर हुआ था। प्राप्त जन्म समय की जानकारी के अनुसार ज्योतिष द्वारा उनकी जन्म कुंडली बनाई गई। इस कुंडली में उनकी चन्द्र राशि मीन है। शनि की दृष्टि में रहते हुए, गुरु के नौंवे घर में चन्द्रमा, मंगल तथा गुरू मीन राशि में स्त्रीलिंग रूप में सामान्य अवस्था में हैं। तीनों ग्रहों के योग के कारण इन्होंने ज़िंदगी में कई ऊँचे मुक़ाम और प्रसिद्धि हासिल की।

अगस्त, 2005 में कम्बोडिया के राजा नोरोडम सिहमोनी द्वारा वहाँ की नागरिकता से सम्मानित किया गया। उनकी अदाकारी के लिए कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अतिरिक्त इन्हें तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स तथा एक अकादमी पुरस्कार भी मिला है। ये प्रसिद्ध एम्मी पुरस्कार हेतु नामित भी की गईं थीं। लारा क्राफ्ट के रूप में उन्होंने प्रसिद्धि प्राप्त की। बाद में, 2003 में मंगल व गुरु के धन योग से लारा क्राफ्ट टूम्ब रैडर: द क्रेडल ऑफ लाइफ से वे अधिक प्रख्यात हुईं और सर्वाधिक फ़िल्म पेमेंट लेने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।

अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति द्वारा स्वतंत्रता पुरस्कार प्राप्त ऐंजेलीना जोली को बीस से अधिक देशों में शरणार्थियों और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के प्रति मानवीय कार्य करने हेतु 2003 में, यूनाइटेड नेशन्स करेसपॉन्डेंट एसोसिएशन द्वारा प्रथम सिटिज़न ऑफ़ द वर्ल्ड अवार्ड दिया गया और फिर 2005 में, यूएनए-यूएसए द्वारा ग्लोबल मानवतावादी पुरस्कार से नवाज़ा गया। सन् 2007 में, ऐंजेलीना को विदेशी संबंध परिषद का सदस्य बनाया गया।

कुंडली में बुध के बारहवें घर में शनि पुल्लिंग रूप में है, जिस पर मंगल की दृष्टि है। मंगल के दशा बदलते ही, सन् 1976 में, उन्हें उनकी माता का पिता से अलगाव देखना पड़ा। ऐंजेलीना की माँ ने ही उन्हें और उनके भाई को पाला। शनि तथा केतु ग्रहों के प्रभाव से अलगाववाद का यह मामला उनके पारिवारिक जीवन के हर स्तर पर रहा। मंगल और गुरु के योग से ब्रिटिश अभिनेता जॉनी ली मिलर से 1996 में उन्होंने शादी की और शनि की दृष्टि पड़ते ही 1999 में उनका तलाक़ हो गया। फिर, सन् 2000 में अभिनेता बिली बॉब थार्नटन से दूसरी शादी की और सन् 2003 में उनसे भी तलाक हो गया। 

शुक्र के ग्यारहवें घर में केतु के वृषभ राशि में सूर्य और बुध के साथ स्त्रीलिंग रूप से स्थिर अवस्था में होने के प्रभाव से इन्हें किशोरावस्था में कई मानसिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन्होंने बेवर्ली हिल्स हाई स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की थी। जिस समय, ये और इनकी माँ एक साधारण जीवन जी रही थीं। वहीं, उनके साथ सभी सम्पन्न परिवार के छात्र थे। आज अपने शारीरिक सुंदरता के किए प्रख्यात जोली को वे छात्र उनके बहुत पतले शरीर के कारण चिढ़ाते थे। साथ ही, चश्मा और ब्रेसस हेतु उनका मज़ाक़ बनाते थे। पाप ग्रहों के प्रभाव ने जोली को समाज से भावनात्मक रूप से जुड़ने में व्यवधान भी बहुत डाला।

गुरु के उच्च प्रभाव में आ जाने से पुनः उनके सुप्रसिद्ध अभिनेता ब्रैड पिट से प्रेम सम्बंध बने। एक युगल जोड़ी मानते हुए मीडिया ने तो इनकी जोड़ी का नाम "ब्रैंजलिना" तक मान लिया। मंगल की स्थिति बदलने के बाद सन् 2006 में, जोली ने पिट के बच्चे की माँ बनने की पहली बार सार्वजनिक रूप से पुष्टि भी की। उनकी कुंडली में राहु अपने शत्रु मंगल के घर में विराजित है, जिसके प्रभाव से उन दोनों की औपचारिक रूप से शादी नहीं हुई है। लेकिन, फिर भी शुक्र के प्रभाव से जोली के शीलोह, नॉक्स और विवियन नाम के तीन बच्चे हैं। साथ ही, मैडॉक्स, पैक्स और ज़हारा तीन बच्चों को उन्होंने ने गोद भी लिया है।

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
241 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
241 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
241 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
389 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
236 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure