Logo

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के दिन घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक, छटेंगे दुखों के बादल

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 01 Sep 2026 11:24 AM IST
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के दिन घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक, छटेंगे दुखों के बादल

Special Things

Janmashtami 2026: 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन घर के कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

जन्माष्टमी का दिन बेहद पावन माना जाता है। यह दिन भगवान कृष्ण को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना और व्रत रखने से भक्तों के सभी कष्टों का अंत होता है। साथ ही अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से कान्हा की विशेष कृपा मिलती है, तो आइए उन सरल उपाय के बारे में जानते हैं। 

जन्माष्टमी की रात घर के इन प्रमुख स्थानों पर जलाएं दीपक

पूजा घर 

जन्माष्टमी पर सबसे पहला और मुख्य दीपक अपने घर के पूजा स्थान पर बाल गोपाल के समक्ष जलाएं। रात भर अखंड ज्योति जलना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में भगवान श्रीकृष्ण की पूर्ण कृपा बनी रहती है।

मुख्य द्वार

घर का मुख्य द्वार माता लक्ष्मी के आगमन का मार्ग माना गया है। जन्माष्टमी की शाम मुख्य द्वार के दोनों ओर गाय के देसी घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

तुलसी का पौधा

भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय हैं। जन्माष्टमी की शाम तुलसी जी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उनकी 7 बार परिक्रमा करें। ध्यान रखें कि इस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

तिजोरी और धन स्थान 

जन्माष्टमी की रात पूजा के बाद एक छोटा दीपक उस स्थान के पास रखें, जहां आप धन या कीमती समान रखते हैं। ऐसा करने से बेवजह के खर्चों पर रोक लगती है और धन में वृद्धि होती है।

रसोई घर

रसोई घर को अन्नपूर्णा मां का स्थान माना गया है। जन्माष्टमी की रात रसोई घर में जल के स्थान के पास दीपक जलाएं। इससे घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती है और परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है।

पीपल या शमी का वृक्ष 

अगर आपके घर के पास पीपल या शमी का पेड़ हो, तो जन्माष्टमी की शाम वहां सरसों के तेल या घी का दीपक जरूर जलाएं। पीपल में देवों और पितरों का वास माना गया है, यहां दीपदान करने से पितृ दोष शांत होता है और रुके हुए काम बनने लगते हैं।

घर की छत या ईशान कोण

घर के ईशान कोण या छत के कोने में एक दीपक रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष का निवारण होता है और घर से तनाव दूर होता है।

दीपक जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • दीपक की दिशा: पूजा करते समय दीपक की लौ उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए।
  • अक्षत का आसन: दीपक को सीधे जमीन पर रखने के बजाय उसके नीचे थोड़े से चावल या फूल की पंखुड़ियां रखें।
  • सात्विकता: दीपक प्रज्वलित करते समय मन में पूर्ण श्रद्धा और सात्विक विचार रखें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
435 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

32/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
435 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
200 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
454 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure