Logo

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार भगवान कृष्ण को चढ़ाएं ये खास चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 01 Sep 2026 01:59 PM IST
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार भगवान कृष्ण को चढ़ाएं ये खास चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Special Things

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार, लड्डू गोपाल को क्या चढ़ाना शुभ होता है? आइए यहां  जानते हैं।

जन्माष्टमी का दिन बेहद पावन माना जाता है। यह दिन भगवान कृष्ण को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है। इसके साथ ही सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आइए यहां जानते हैं कि कान्हा को राशि अनुसार क्या चढ़ाना शुभ होता है?

राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये सामग्री (Janmashtami 2026 Zodiac Remedies)

मेष 

मेष राशि के जातक जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का दूध से अभिषेक करें और उन्हें लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही माखन, मिश्री का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को कान्हा का दही और पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही सफेद चंदन, चमेली का फूल और मखाने की खीर चढ़ाएं। इससे मानसिक शांति और आर्थिक मजबूती मिलेगी।

मिथुन 

मिथुन राशि वाले जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को मुकुट में मोरपंख धारण कराएं। इसके बाद तुलसी की मंजरी, हरे फल और माखन अर्पित करें। इससे आपकी वाणी में मधुरता आएगी और कारोबार में सफलता मिलेगी।

कर्क 

कर्क राशि के जातक कान्हा को गाय के कच्चे दूध से स्नान कराएं। साथ ही सफेद कमल चढ़ाएं और माखन-मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से पारिवारिक क्लेश दूर होंगे और जीवन में सुख-शांति आएगी।

सिंह 

सिंह राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को गुलाब जल, केसर मिश्रित दूध अर्पित करें। साथ ही कान्हा को कमल का फूल, लाल वस्त्र और धनिया की पंजीरी चढ़ाएं। इससे समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या 

कन्या राशि के जातक कान्हा जी को मोरपंख अर्पित करें और उनके शृंगार में तुलसी दल का प्रयोग करें। साथ ही हरे रंग के वस्त्र और माखन-मिश्री चढ़ाएं। इससे आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगेंगे।

तुला 

तुला राशि वाले जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का दही और शहद से अभिषेक करें। साथ ही उन्हें सफेद फूल अर्पित करें और माखन-मिश्री या मावे के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातक कान्हा को दूध और शहद मिलाकर स्नान कराएं। साथ ही लाल फूल और मखाने की खीर भी अर्पित करें। इससे शत्रुओं पर विजय मिलेगी और सेहत अच्छी रहेगी।

धनु 

धनु राशि के जातक श्रीकृष्ण को पीला चंदन, पीले गेंदे के फूल और पीले फूल अर्पित करें। इसके साथ ही केसर की खीर या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मकर 

मकर राशि वाले जातकों को भगवान कृष्ण का गंगाजल और दही से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही कान्हा को नीले या बैंगनी फूल चढ़ाएं और मेवे का भोग लगाएं। इससे शनि देव की कृपा मिलेगी और सभी कष्टों से राहत मिलेगी।

कुंभ

कुंभ राशि के लोग जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर स्नान कराएं। साथ ही नीले फूल अर्पित करें और माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इससे जीवन की सभी आर्थिक बाधाएं दूर होंगी।

मीन 

मीन राशि के जातक कान्हा जी को केसर मिले दूध से स्नान कराएं। उनके मुकुट में सुंदर मोरपंख सजाएं, पीले फूल चढ़ाएं और माखन का भोग लगाएं। इससे मनचाहा फल मिलेगा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
273 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
273 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

32/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
273 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
499 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
485 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure