
नवंबर 2026 का यह महीना सिंह राशि के लोगों के लिए नए संकल्पों से भरा रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति इशारा कर रही है कि इस महीने आपके अंदर एक नया उत्साह देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत में थोड़ी बहुत दौड़-धूप और उलझन रह सकती है, लेकिन मध्य के बाद स्थितियां आपके फेवर में आने लगेंगी। आपकी राशि में मंगल का आना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा, जिससे आपके कई अटके काम तेजी से पूरे होंगे। आइए जानते हैं कि करियर, परिवार, धन और सेहत के लिहाज से यह महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है?
करियर को लेकर यह महीना आपके लिए नई उपलब्धियों से भरा हो सकता है। महीने के शुरुआती दिनों में आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र पर अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए महीने का दूसरा भाग बहुत फायदेमंद रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा और व्यापार की योजनाएं सफल होंगी।
धन के मामले में यह महीना आपको मिलीजुली राहत देगा। महीने के पहले हिस्से में कुछ पारिवारिक या यात्रा से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। इसलिए शुरुआती दिनों में फालतू के खर्चों से दूरी बनाकर रखें। महीने के दूसरे हिस्से में आपकी कमाई में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। अगर आपने कहीं पैसा निवेश किया था या किसी को उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना बढ़ेगी। नया बिजनेस या संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर कदम बढ़ाएं।
सेहत के लिहाज से आपको इस महीने अपनी जीवनशैली पर ध्यान देना होगा। गुरु, मंगल और केतु की युति तथा आपकी राशि में मंगल के आने से आपके अंदर गुस्सा और एग्रेशन बढ़ सकता है, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। बीपी या सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए खुद को शांत रखें। रोजाना सुबह वर्कआउट करने से आपकी एक्स्ट्रा एनर्जी सही दिशा में लगेगी और आप पूरे महीने फिट महसूस करेंगे।
परिवार के साथ आपका यह महीना मिलाजुला रहेगा। घर-परिवार में किसी खास बात पर चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और वे आपके फैसलों में आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें और उनके साथ समय बिताएं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पूरे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
Connect with India's best astrologers




