Logo

Makar Rashifal November 2026: शनि की चाल और अष्टम भाव में 3 ग्रहों की युति! पढ़ें मकर का मासिक राशिफल

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 27 Oct 2026 05:25 PM IST
Makar Rashifal November 2026: शनि की चाल और अष्टम भाव में 3 ग्रहों की युति! पढ़ें मकर का मासिक राशिफल

Special Things

Makar Rashi November 2026 Rashifal: मकर राशि के लिए नवंबर का महीना करियर, प्रेम, धन और सेहत के मामले में कैसा रहेगा? आइए यहां विस्तार से सभी जरूरी बातें जानते हैं।

मकर राशि वालों के लिए नवंबर का महीना मेहनत के अलावा अचानक आने वाले बदलावों का संकेत दे सकता है। शनि की वक्री चाल आपके साहस, प्रयास से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकती है। वहीं सिंह राशि में गुरु, मंगल और केतु की युति आठवें भाव को एक्टिव करती है।  अपका मन गुप्त विषयों और साझा धन से संबंधित होगा। महीने के मध्य में ग्रहों के गोचर में बदलाव होने से लाभ और सामाजिक संपर्कों के मामले में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आइये जान लेते हैं कैसा रहेगा नवंबर मकर राशिफल।

करियर

करियर के मामले में नवंबर की शुरुआत काम के दबाव के साथ हो सकती है। सूर्य तुला राशि में रहने के दौरान आपके दशम भाव को सक्रिय करेगा जिससे कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे जातक जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। महीने के मध्य में कुछ लाभ, नए संपर्क और समूहों के माध्यम से अवसर मिलने की संभावना बढ़ सकती है। गुरु, मंगल और केतु की युति के कारण काम के स्थान पर अचानक बदलाव या किसी योजना में अनिश्चितता भी आ सकती है। व्यापारियों को के लिए भागदौड़ रहेगी।

आर्थिक स्थिति

धन संबंधित स्थिति इस माह मिलेजुले असर दिखाएगी। फाइनेंस को लेकर यह महीना सतर्कता बरतने का संकेत देता है। गुरु, मंगल और केतु की आठवें भाव में युति बीमा, कर्ज, कर और अप्रत्याशित खर्चों से असर दिखा सकता है इसलिए किसी बड़े निवेश या उधार से जुड़े निर्णय में अतिरिक्त सावधानी रखें। महीने के दूसरे हिस्से में आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। पुराने बकाये या रुके हुए भुगतान के मामले में प्रगति संभव है लेकिन इसकी गारंटी नहीं मानी जा सकती। अचानक मिलने वाले लाभ की उम्मीद में जोखिम भरे निवेश न करें। बजट बनाकर चलना और नियमित बचत करना इस महीने आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मददगार होगा।

सेहत

सेहत के मामले में आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की जरूरत होगी। शनि की वक्री चाल के दौरान पुरानी जिम्मेदारियों और मानसिक दबाव पर दोबारा ध्यान देना पड़ सकता है। काम के बीच आराम के लिए समय निकालें और नींद पूरी करने का प्रयास करें। गुरु, मंगल और केतु की युति को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाते समय, यात्रा के दौरान और शारीरिक गतिविधियां करते समय सावधानी रखें।  

पारिवारिक जीवन

घरेलू जीवन में कुछ मामलों पर लंबी बातचीत हो सकती है। घर के कामकाज, संपत्ति या आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच अलग अलग विचार सामने आ सकती है। ऐसे समय में शांत रहकर बातचीत करना बेहतर होगा। शनि की चाल आपको अपने प्रयासों और जिम्मेदारियों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित कर सकती है। भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों के साथ बातचीत बनाए रखें। महीने के दूसरे हिस्से में मित्रों और सामाजिक संपर्कों से सहयोग मिलने की संभावना बन सकती है। किसी पारिवारिक योजना को आगे बढ़ाने से पहले सभी जरूरी पहलुओं पर विचार करें।

उपाय

  • इस माह के दौरान शनि देवी की पूजा करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार काले तिल या अनाज दान करें।

Related Puja

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
161 devotees have booked this puja
Book Puja
करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
161 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

₹32/min₹5/min
View all
करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
161 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 29 October 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
144 devotees have booked this puja
Book Puja
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 30 October 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
497 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure