Logo

Mangal Transits 2026: मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर, जानें किन जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम?

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 01 Sep 2026 03:39 PM IST
Mangal Transits 2026: मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर, जानें किन जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम?

Special Things

Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर को मंगल देव पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और कर्म का कारक ग्रह माना गया है। अब एक बार फिर मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल देव 2 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 01:15 बजे पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में व्यक्ति अपने पुराने अधूरे कामों को दोबारा शुरू करने और पहले आई अड़चनों को दूर करने की कोशिश करता है। रुके हुए कामों में अचानक तेजी आने लगती है। इस दौरान काम को जल्दी निपटाने की होड़ में जल्दबाजी की वजह से गलतियां भी हो सकती हैं, लेकिन पुनर्वसु नक्षत्र की ऊर्जा आपको सोच-समझकर काम करने का अवसर देती है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या असर डालने वाला है?

मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

मेष 

मंगल का यह गोचर आपके अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास और उत्साह भरेगा। मीडिया, लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं होंगी, लेकिन छोटे भाई-बहनों से बातचीत करते समय अपनी भाषा पर काबू रखें। धन निवेश में सोच-समझकर फैसले लें। साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

वृषभ 

यह गोचर आपके लिए धन और करियर में बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। पुराने निवेश से बढ़िया लाभ मिलने के योग हैं। नई नौकरी और प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। आय बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बचत पर ध्यान दें। किसी से भी बात करते समय कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें।

मिथुन 

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। आप अपनी बात और पहचान को मजबूती से सामने रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी। जो लोग नौकरी तलाश रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। देशी व अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपकी आय की तुलना में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सही बजट बनाएं। विदेश से जुड़े कामों से फायदा हो सकता है। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नेटवर्किंग बढ़ेगी और साथ काम कर रहे लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। कमाई के एक से अधिक रास्ते खुलेंगे। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या 

करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए काफी अहम रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, काम के सिलसिले में खुद को इतना न थकाएं कि सेहत बिगड़ जाए, काम और आराम के बीच संतुलन बनाएं। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा साबित करने में सफल रहेंगे, जिससे प्रगति के नए दरवाजे खुलेंगे।

तुला 

तुला राशि वालों के लिए गोचर मिला-जुला रहेगा। परिवार और सेहत से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं। यात्रा से जुड़ी योजनाओं में कुछ रुकावट आ सकती है। ऑफिस में बॉस या सीनियर से बहस करने से बचें। बड़ा निवेश करने से फिलहाल बचें।

वृश्चिक 

यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अचानक से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में काम का दबाव और तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। पेट, त्वचा या हार्मोन से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान सुधारें। परिवार में किसी भी विवाद को शांति से सुलझाएं।

धनु 

करियर और बिजनेस में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। हालांकि, शादीशुदा जीवन में पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। घर-परिवार में शांति से बातचीत करें।

मकर 

मकर राशि वालों के लिए नौकरी और बिजनेस दोनों में बहुत बढ़िया समय रहेगा। मेहनत रंग लाएगी और सैलरी बढ़ने या प्रमोशन मिलने के योग हैं। कारोबारियों को बैंक से मदद मिल सकती है। पुरानी बीमारियों से आराम मिलेगा। परिवार का माहौल बहुत सुखद रहेगा और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ 

यह गोचर आपके करियर में सकारात्मक बदलाव लाएगा। नौकरी में आपके नए आइडियाज की सराहना होगी और प्रमोशन या जॉब चेंज के अच्छे मौके मिलेंगे। बिजनेस में लाभ के साथ-साथ थोड़ी भागदौड़ और एक्स्ट्रा मेहनत रहेगी। पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इसलिए ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।

मीन 

मीन राशि वालों पर काम की जिम्मेदारियां और दबाव बढ़ सकता है। मेहनत के मुताबिक क्रेडिट न मिलने से थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर या यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़ा काम करने वालों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस से बचें। साथ ही अपनी मां की सेहत का खास ध्यान रखें।

Related Puja

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
467 devotees have booked this puja
Book Puja
शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
467 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

₹28/min₹5/min
View all
शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
467 devotees have booked this puja
Book Puja
शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
109 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 18 October 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
235 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure