Logo

March Monthly Horoscope 2026: मेष, कर्क समेत इन जातकों के लिए मार्च है शुभ, पढ़ें मासिक राशिफल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 28 Feb 2026 02:48 PM IST
March Monthly Horoscope 2026: मेष, कर्क समेत इन जातकों के लिए मार्च है शुभ, पढ़ें मासिक राशिफल

Special Things

March Monthly Horoscope 2026: मेष, कर्क समेत कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम आते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ जातकों को थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए मार्च का महीना क्या परिणाम लेकर आ रहा है। 

March Masik Rashifal 2026: मार्च का महीना कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि गुरु का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभता लेकर आ रहा है। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए मार्च का महीना क्या परिवर्तन ला सकता है।

मार्च मासिक राशिफल (March Masik Rashifal 2026)

मेष मार्च राशिफल (Aries March horoscope 2026) 

मेष राशि वालों के लिए यह महीना शुरुआत में थोड़ी भागदौड़ और मानसिक उलझन लेकर आ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, स्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। महीने के पहले सप्ताह में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। कार्यस्थल पर धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।  महीने के मध्य में आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अपने क्रोध को रखें नियंत्रित जिससे स्थिति ज्यादा बिगड़े नहीं। 


उपाय -  मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।

वृषभ मार्च राशिफल (Taurus March horoscope 2026) 

वृष राशि वालों के लिए यह महीना मिलाजुला सा रह सकता है। महीने की शुरुआत में कुछ काम धीमी गति से आगे बढ़ सकते हैं, जिससे मन में थोड़ी बेचैनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च से बचें। यदि कोई कानूनी या प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला चल रहा है, तो सोच-समझकर कदम उठाएं। महीने के मध्य में कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी परिश्रम बना के रखें।


उपाय -  शुक्रवार को सफेद वस्त्र का दान करें।

मिथुन मार्च राशिफल (Gemini March horoscope 2026) 

मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना नई संभावनाएं लेकर आ सकता है बस राशि स्वामी की स्थिति कुछ प्रभावित होने से ही चीजें मुश्किल लग सकती हैं लेकिन जल्द ही अनुकूलता भी मिलेगी। महीने की शुरुआत में आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन आपकी सक्रियता आपको आगे बढ़ाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर बड़े निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। महीने के मध्य में किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू हो सकता है जो अंतिम भाग में अनुकूल साबित होगा।

उपाय -  शिव मंदिर में हरी सब्जी या हरे फल का दान करें।

कर्क मार्च राशिफल (Cancer March horoscope 2026) 

कर्क राशि वालों के लिए यह महीना प्रगति के साथ कुछ अटकाव का संकेत दे रहा है क्योंकि इस समय मंगल और राहु का योग उथल-पुथल देगा। महीने की शुरुआत में घर और कार्यस्थल दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको समय का सही प्रबंधन करना होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। महीने के मध्य में भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी है।


उपाय -  सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह मार्च राशिफल (Leo March horoscope 2026) 

सिंह राशि वालों के लिए यह महीना कुछ शुरुआती समय में उतार-चढ़ाव दे सकता है। ग्रहण का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को कुछ समय के लिए प्रभावित कर सकता हे लेकिन बाद में स्थिति बदलाव एवं उपलब्धियों को दिखाएगी। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत दिखाई देगी। कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन्हें सफलता में बदल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। महीने के मध्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यदि आप नई योजना शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है। 

उपाय -  सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या मार्च राशिफल (Virgo March horoscope 2026) 

कन्या राशि वालों के लिए यह महीना सोच-समझकर कदम बढ़ाने का रहेगा। महीने की शुरुआत में कामकाज में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन चिंतित रह सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना जरूरी होगा। किसी भी कागजी कार्य या समझौते को ध्यान से पढ़कर ही आगे बढ़ें। महीने के मध्य में हालात सुधरने लगेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। 

उपाय - भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

तुला मार्च राशिफल (Libra March horoscope 2026) 

तुला राशि वालों के लिए यह महीना कुछ खरीदारी और नए अवसरों को देने वाला है। महीने की शुरुआत में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। महीने के मध्य में आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने लगेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। 

उपाय - मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक मार्च राशिफल (Scorpio March horoscope 2026) 

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना मेहनत और धैर्य का रहेगा। महीने की शुरुआत में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कामकाज में बदलाव या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। किसी भी बड़े निवेश से पहले सलाह लेना उचित रहेगा। महीने के मध्य में परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय नियमित अभ्यास और एकाग्रता का है।


उपाय -  मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु मार्च राशिफल (Sagittarius March horoscope 2026) 

धनु राशि वालों के लिए यह महीना नई संभावनाएं और प्रगति लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। आपको अपनी योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से लागू करना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। महीने के मध्य में भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नौकरी में पद या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। महीने के अंतिम दिनों में यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम के बदलाव से सावधान रहें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लाभकारी रहेगा।


उपाय -  बृहस्पति देव की पूजा करें।

मकर मार्च राशिफल (Capricorn March horoscope 2026) 

मकर राशि वालों के लिए यह महीना मेहनत और परिणाम दोनों लेकर आएगा। इस माह कामकाज का दबाव अधिक रह सकता है, इसलिए आपको समय का सही प्रबंधन करना होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल पर अनुशासन और धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बड़े निवेश या नई साझेदारी से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। महीने के अंतिम भाग में आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी छवि मजबूत होगी।


उपाय -  शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

कुंभ मार्च राशिफल (Aquarius March horoscope 2026) 

कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना नई सोच और योजनाओं का रहेगा। इस माह कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने निर्णयों में स्पष्टता और आत्मविश्वास रखना होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। इस माह कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नए संपर्क बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पद या कार्यक्षेत्र में विस्तार मिल सकता है। परिवार में सहयोग और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।


उपाय -  मंदिर में माथा टेंके और दीपक जलाएं।

मीन मार्च राशिफल (Pisces March horoscope 2026) 

मीन राशि वालों के लिए यह महीना मिलाजुला होगा। शुरुआत में मन में कुछ नई योजनाएं बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें इस माह के के दौरान रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। नौकरी में स्थिरता और संतोष का अनुभव होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण शांत बना रहेगा। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला हो सकता है।


उपाय -  पीली दाल का दान करना शुभ होगा।

Related Puja

नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
459 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
459 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

सुयश

सुयश

25/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
सुरेश कुमार

सुरेश कुमार

28/min₹5/min
एस्ट्रो  प्रेम

एस्ट्रो प्रेम

28/min₹5/min
View all
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
459 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 31 May 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
130 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 01 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
251 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure