Logo
Varshik-love-rashifal-vrishchik-rashiVarshik-love-rashifal-vrishchik-rashi

वृश्चिक प्रेम राशिफल - Vrishchik Love Rashifal 2026

Supriya Kandwal Supriya Kandwal Updated 15 Dec 2025

वृश्चिक राशि वार्षिक प्रेम राशिफल 2026

वृश्चिक राशि के लिए यह साल दिल के मामले में लाने वाला है कुछ ऎसी स्थिति जिसके कारण आप अपने दिल का सुकून पाने में रहेंगे सफल। साल के शुरु में गुरु का असर आपको देगा उलझनें लेकिन जल्द ही शनि राहु का असर आपके माइंड को करेगा रिफ्रेश और आप फैसलों को लेने में होंगे सफल। वर्ष प्रेम के क्षेत्र में कई तरह के अनुभव लेकर आएगा। साल की शुरुआत में गुरु का अष्टम-नवम भाव में होना आपके भीतर इमोशनल गहराई को और तीव्र बना देने वाला होगा। आप अपने रिश्ते में केवल ऊपरी आकर्षण या औपचारिकता पर न जाकर भीतरी तल तक पहुंचना चाहेंगे। इस समय एक ऐसे साथी की खोज में रहेंगे जो आपकी भावनाओं की गहराई को समझ सके।

ग्रहों के गोचर को अगर देखें तो प्रेम के ग्रह आपके लिए कुछ कम सहयोगी रह पाएं क्योंकि इस समय पर विचारधारा में होने वाले हैं बड़े बदलाव। शुक्र का असर आपके प्रेम और विवाह मामलों के लिए रहेगा खास। इस अवधि में प्रेम संबंधों में अचानक कुछ बदलाव या अप्रत्याशित स्थितियां सामने आ सकती हैं। कुछ बातों के चलते मन में उथल पुथल भी महसूस होगी क्योंकि अष्टम भाव की एनर्जी इमोशन और रिश्तों को अधिक संवेदनशील बना देती है। अगर आप पहले से किसी संबंध में हैं तो आपको इस समय अपने साथी की भावनाओं का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर मन में शंका पैदा होने की संभावना बनी रही भी सकती है, इसलिए इस समय धैर्यपूर्वक बात करना आवश्यक होगा। आइये जान लेते हैं विस्तार से इस साल क्या कुछ है आपकी लव लाइफ में।

वृश्चिक राशि लव लाइफ (Vrishchik Rashi Love Life 2026)

साल का शुरुआत पक्ष दिल के मामलों को परखने वाला होगा। आपको अपने भीतर झांकने और अपने रिश्ते से जुड़ी कमियों और अच्छी बातों को समझने का अवसर भी देगा। आप महसूस करेंगे कि प्रेम केवल बाहरी आकर्षण नहीं बल्कि दो लोगों के बीच विश्वास और अपनत्व का वह एहसास है, जो समय के साथ बढ़ता है। आपके भीतर छिपी भावनात्मक जटिलताएं भी उजागर हो सकती हैं और आप अपने साथी के साथ दिल खोलकर बात करने की इच्छा करेंगे। यह समय उन लोगों के लिए गहन भावनात्मक जुड़ाव का हो सकता है जो अपने रिश्ते में सच्चाई और स्थिरता चाहते हैं।

जून के बाद से ग्रहों की स्थिति आपके प्रेम जीवन में एक बड़ा सकारात्मक मोड़ लाएगी। गुरु के नवम भाव में गोचर से आपके स्वभाव में सहजता और संतुलन बढ़ेगा। रिश्तों में स्पष्टता आएगी और कई मामलों में पुराने मतभेद खत्म हो जाएंगे। जिन लोगों के प्रेम संबंध तनावपूर्ण रहे हैं, उन्हें सुधार का अवसर मिलेगा। कुछ दंपति या प्रेमी इस समय एक साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे उनके रिश्ते में नई ताज़गी आएगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश होने की भी पूरी संभावना है। यह मुलाकात अचानक हो सकती है लेकिन इसका प्रभाव लंबे समय तक आपके जीवन में बना रहेगा।

इस अवधि में आपको ऐसे लोग आकर्षित करेंगे जो आपकी भावनाओं का सम्मान करते हों और आपके व्यक्तित्व की तीव्रता को सहजता से स्वीकार कर सकें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने प्रेम संबंधों के प्रति अधिक गंभीर और जिम्मेदार महसूस करेंगे। प्रेम के क्षेत्र में लिए गए निर्णय भी स्थायी और सकारात्मक सिद्ध होंगे। माह की दूसरी तिमाही के बाद में गुरु के असर से आपके ध्यान का केंद्र कुछ समय के लिए करियर और आर्थिक लक्ष्य बन सकते हैं। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि प्रेम जीवन में दूरी आएगी। बल्कि कई लोगों के लिए यह समय ऐसा हो सकता है जब पार्टनर आपके मेहनत और महत्वाकांक्षा को समझते हुए आपका साथ देगा। रिश्ते में परिपक्वता बढ़ेगी और आप दोनों व्यक्तिगत जीवन और रिश्ते के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।

अगर लव लाइफ की इच्छा रखते हैं और आपकी कुंडली में ऐसे योग मौजूद हैं, तो इस वर्ष ग्रहों की स्थिति आपको मजबूत संकेत दे सकती है। साल का मध्य और अंतिम भाग उन लोगों के लिए बेहद अनुकूल होगा जो अपने प्रेम संबंध को विवाह तक ले जाना चाहते हैं। परिवार की सहमति, सामाजिक समर्थन और परिस्थितियों का संतुलन आपके पक्ष में रहेगा। कुछ जातक इस साल अपने प्रेम संबंध को एक नई मंज़िल तक पहुंचा सकते हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार चढ़ाव के साथ साथ गहराई, स्थिरता और मजबूत निर्णयों का साल हो सकता है। अगर आप रिश्ते में सच्चाई और धैर्य बनाए रखते हैं, तो यह समय आपकी प्रेम कहानी को स्थायी और अर्थपूर्ण बना सकता है।

वृश्चिक राशि विवाह राशिफल (Vrishchik Rashi Marriage Life 2026)

विवाहित वृश्चिक जातकों के लिए वर्ष 2026 कई तरह के परिवर्तन और अनुभव लेकर आएगा। वर्ष का प्रारंभ ग्रहौं की चाल के कारण कुछ शंकाओं को देने वाला होगा। इन बातों के चलते वैवाहिक जीवन में भावनाओं की तीव्रता बढ़ सकती है। आप और आपके जीवनसाथी के बीच कम्युनिकेशन जितना स्पष्ट होगा रिश्ते में उतनी ही सहजता बनी रहेगी। इस समय कभी कभार किसी पुरानी बातें या भावनात्मक बातों पर चर्चा हो सकती है इसलिए इस अवधि में शांत रहना और एक दूसरे को समझना बेहद जरूरी होगा।

शुरुआती महीनों में आपके अंदर अपने साथी को लेकर अधिकार और सुरक्षा की भावना और भी मजबूत हो सकती है। कभी कभी यह भावना जरूरत से अधिक भी हो सकती है, इसलिए रिश्ते में स्पेस और विश्वास दोनों को बराबर महत्व दें। इससे आपका संबंध और भी खूबसूरत और संतुलित होगा। अगर आपके विवाह में कुछ समय से तनाव था तो शुरुआती महीनों में आप समझदारी से उसे संभालने में सक्षम होंगे।

जून के बाद स्थिति काफी हद तक बदल जाएगी। गुरु के नवम भाव में पहुंचते ही विवाहिक जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। पार्टनर्स के बीच का रिश्ता पहले की तुलना में हल्का, सहज और भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत महसूस होगा। इस समय आप दोनों एक साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं, और यह यात्रा आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भर देगी। परिवार और समाज में आपकी छवि भी बेहतर होगी, जिससे विवाहिक जीवन में समर्थन और सराहना बढ़ेगी। किसी बड़े निर्णय जैसे घर बदलना, नई शुरुआत करना या किसी बड़े कार्य में सेविंग के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

विवाह तय होना है या आप किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो इस अवधि में आपकी किस्मत खुल सकती है। अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे और ऐसे लोग मिलेंगे जो आपकी भावनाओं और व्यक्तित्व के अनुरूप होंगे। कई वृश्चिक जातकों के लिए यह समय विवाह की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ाने वाला साबित होगा। अक्टूबर के बाद ग्रहों की स्थिति बदलने के साथ ही वैवाहिक जीवन में व्यस्तताओं का प्रभाव बढ़ सकता है। करियर की नई बातें या किसी बड़े अवसर के कारण आपके समय का बड़ा हिस्सा काम में लग सकता है। ऐसे में आपको घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। आपका साथी आपके सपनों और मेहनत को समझेगा, लेकिन आपसे यह अपेक्षा भी करेगा कि आप रिश्ते को समय दें।

अगर कुंडली में प्रेम विवाह का योग है या आप लव मैरिज की इच्छा रखते हैं, तो यह वर्ष आपको सकारात्मक और स्थायी दिशा दिखा सकता है। परिवार और समाज दोनों आपका समर्थन कर सकते हैं। लंबे समय से चल रहा प्रेम संबंध इस वर्ष विवाह में बदल सकता है, और ग्रहों की स्थिति इसमें सहयोग प्रदान करेगी। अंततः यह साल विवाहिक जीवन में गहराई और नए अनुभवों का समय रहेगा। कहीं-कहीं थोड़ी भावनात्मक उथल पुथल के बावजूद आपके रिश्ते की मजबूती कायम रहेगी।


Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure