Logo
Varshik-love-rashifal-kumbh-rashiVarshik-love-rashifal-kumbh-rashi

कुंभ प्रेम राशिफल - Kumbh Love Rashifal 2026

Supriya Kandwal Supriya Kandwal Updated 15 Dec 2025

कुंभ राशि वार्षिक प्रेम राशिफल 2026

कुंभ राशि वालों के लिए लव की स्थिति करने वाली है प्रभावित। दिल के मामलों में इस साल 2026 भावनाओं और रिश्तों की दृष्टि से एक विशेष पड़ाव बनने जा रहा है। यह साल किसी शांत नदी की तरह शुरू होगा, बीच में थोड़ी लहरें अवश्य उठेंगी पर अंत आते आते यह वही नदी फिर से सुकून, प्रेम और स्थिरता की ओर बहने लगेगी। लव और वैवाहिक जीवन दोनों ही इस वर्ष परिवर्तन, गहराई और समझ की एक नई दिशा को छूने वाले हैं। ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से गुरु, राहु और केतु के प्रभाव, आपके संबंधों में उतार चढ़ाव लेकर आएंगे पर हर उतार के बाद एक चढ़ाव भी आपका इंतज़ार करेगा।

इस साल लव लाइफ को लेकर बात की जाए या फिर मैरिज लाइफ की बात हो तो काफी विशेष होने वाली है। शनि देव का प्रभाव आपको काफी उत्साह तो देगा ही वहीं आपके लव हाउस के जो स्वामी हैं बुध वह आपके विचार एवं बौद्धिकता पर अपना असर डालने वाली है। इस समय ग्रहों की चाल दिलों को बहकाने वाली भी होगी इसके अलावा रिश्तों में इस समय नए रिश्ते भी आगे आने वाले हैं। आपके द्वारा की गई बातें और आकर्षण नए पहलुओं को जोड़ने वाला है। तो आइये चलते हैं की जानें इस साल प्यार के लिए कौन से ग्रह कहेंगे रिश्तों की कहानी जो भरने वाली है आपके जीवन में नए उत्साह।

कुंभ राशि लव लाइफ (Kumbh Rashi Love Life 2026)

इस साल की शुरुआत आपकी लव लाइफ के लिए कुछ जोश वाली पॉजिटिव रह सकती है। इस दौरान गुरु पंचम भाव में आकर आपकी भावनात्मक दुनिया को एक नई चमक दे देगा। जिन लोगों के दिल में पहले से कोई खास जगह बनाए हुए है, उनके लिए यह समय उस रिश्ते को और गहराई से समझने का होगा। आप अपने साथी की बातों को पहले से अधिक सम्मान देंगे उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे और उनके साथ समय बिताने के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम में कोमलता और भरोसा बढ़ेगा, कुछ लोगों के रिश्ते अपने आप ही एक मजबूत दिशा पकड़ लेने वाले होंगे साथ ही वे इस बात को महसूस करेंगे कि उनका साथी केवल प्रेम का हिस्सा नहीं जीवन का अभिन्न अंग बनने लगा है।

जो लोग अभी तक किसी प्रेम संबंध में नहीं हैं, उनके लिए भी यह समय उम्मीद की नई किरण लेकर आएगा। कुंभ राशि वालों को किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है, जो उनकी सोच और व्यक्तित्व के अनुरूप होगा। कई बार ऐसा भी होता है कि कोई पुराना मित्र अचानक नए रूप में सामने आता है और साथी के रूप में दिल के करीब पहुच जाता है। इस दौरान जो अकेलापन था, वह समाप्त होने लगेगा और आप महसूस करेंगे कि शायद जीवन में अब वह व्यक्ति आने वाला है जो आपके दिल को सच्ची समझ देगा। प्यार की शुरुआत बहुत सहज और प्राकृतिक होगी, किसी बनावटीपन के बिना।

लेकिन साल का मध्य भाग आते आते राहु और केतु का प्रभाव आपके प्रेम जीवन में कुछ उलझनें पैदा कर सकता है। कभी कभी छोटी छोटी बातें गलतफहमियों की वजह बन सकती हैं। आप किसी बात को अलग अर्थ में ले सकते हैं या आपका साथी आपको सही ढंग से समझ नहीं पाएगा। रिश्ते में अचानक थोड़ी दूरियां महसूस हो सकती हैं और कई बार ऐसी स्थिति भी बन सकती है जहाँ आपको लगे कि प्रेम कम हो रहा है या रिश्ते में कुछ तनाव बढ़ रहा है। यह समय है जब भावनाओं को शांत रखना होगा और हर बात में जल्दबाजी से बचना होगा। राहु केतु का यह प्रभाव केवल मानसिक भ्रम पैदा करता है लेकिन वास्तविकता में उतनी बड़ी समस्या नहीं होती इसलिए इस दौरान शांत मन से स्थिति को संभालना बेहद महत्वपूर्ण होगा।

इस बीच अगर आपका रिश्ता पुराने मामलों के कारण पहले से ही थोड़ा अस्थिर था तो यह समय थोड़ी और परीक्षा ले सकता है इसलिए यह ज़रूरी है कि बातचीत को रुकने न दें। अपने साथी के सामने अपनी भावनाएं खुलकर रखें और उनकी बातों को भी ध्यान से समझें। यह समय धैर्य, विश्वास और समझ की कसौटी है। जल्दबाजी, गुस्सा या आरोप प्रत्यारोप की भाषा इस समय में रिश्तों को और भी जटिल बना सकती है इसलिए जितना संभव हो उतना संयम और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें।

राहु केतु का गोचर बदलते ही हालात धीरे-धीरे सुधरने लगेंगे। प्रेम संबंधों में जो तनाव या दूरी बनी हुई थी वह घटने लगेगी। आप और आपका साथी दोनों अपने अपने दृष्टिकोण से चीजों को अधिक स्पष्ट रूप से देख पाएंगे। इस समय पुराने विवाद अपने आप सुलझने लगेंगे और रिश्ते में एक नई ताजगी लौट आएगी। कुछ कुंभ राशि के जातक महसूस करेंगे कि उनके प्रेम की भावनाएं पहले से गहरी हो गई हैं और रिश्ते का महत्व अब और बढ़ गया है। जिन लोगों का रिश्ता किसी कारणवश ठहराव पर था, उन्हें भी इस समय फिर से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साल का अंतिम भाग प्रेम जीवन में पुन: जीवन को देने जैसा होगा, जहां दिल फिर से खुलकर भावनाओं को व्यक्त करेगा और रिश्ते में एक नया सुखद अध्याय शुरू होगा।

कुंभ राशि विवाह राशिफल (Kumbh Rashi Marriage Life 2026)

अब बात करें मैरिज लाइफ की तो 2026 का आरंभ विवाहिता जातकों के लिए भी शांत और सुकूनभरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा और घर का वातावरण सकारात्मक महसूस होगा। जिम्मेदारियों को बांटने में सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ बिताए जाने वाले पलों में सहजता और प्रेम बढ़ेगा। हाल ही में अगर कुछ तनाव या नोकझोंक का सामना करना पड़ा था, तो यह समय उन सबको पीछे छोड़ने का है। गुरु का प्रभाव वैवाहिक जीवन में मजबूती लाता है और यही प्रभाव साल के शुरुआती भाग में आपको और आपके जीवनसाथी को एक दूसरे के करीब लाएगा।

वर्ष के मध्य भाग में जैसे ही राहु केतु सातवें भाव पर प्रभाव डालने लगते हैं, वैवाहिक जीवन पर भी इसका असर पड़ेगा। दाम्पत्य संबंधों में कभी कभार अनावश्यक तकरार या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कई बार आपको यह महसूस हो सकता है कि आपका साथी आपको सही ढंग से नहीं समझ पा रहा या उनकी अपेक्षाएं आपको असहज कर रही हैं। यह वह समय है जब रिश्तों में जरा सी चूक बड़ी गलती का रूप ले सकती है। घरेलू जीवन में भी कुछ उतार चढ़ाव महसूस हो सकते हैं और कुछ स्थितियां ऐसी बन सकती हैं जहां आप दोनों को एक दूसरे के विचारों से सहमत होना कठिन लगे।

इस दौरान आवश्यक है कि आप किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में न आएं और न ही किसी तीसरे को अपने रिश्ते की सीमाओं में प्रवेश करने दें। राहु केतु का प्रभाव अधिकतर मानसिक भ्रम पैदा करता है, इसलिए हर बात को अपने साथी से सीधे स्पष्ट करना अधिक बेहतर रहेगा। भावनाओं को भीतर छिपाकर रखने या गुस्से में प्रतिक्रिया देने से रिश्ते में अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। अगर आप इस समय संवाद को खुला और संतुलित रखेंगे तो समस्याएं उतनी बड़ी नहीं होंगी जितनी दिखती हैं।

जैसे जैसे साल का अंतिम चरण शुरू होगा तब राहु और केतु का प्रभाव कम होने लगेगा और वैवाहिक जीवन एक बार फिर शांति की ओर बढ़ता दिखाई देगा। नवंबर के अंत के बाद स्थितियां काफी सुधरेंगी और रिश्तों में जो बोझ या तनाव महसूस हो रहा था, वह घटने लगेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे, आप दोनों एक दूसरे को समझने लगेंगे और घर का असर भी कुछ सुकून भरा हो जाएगा। कुछ मांगलिक कामों में शामिल हो सकते हैं।

वर्ष का अंत कुंभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में मधुरता का नया अध्याय लिखेगा। इस समय आप अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात करेंगे, रिश्ते में प्रेम पहले से अधिक गहरा महसूस होगा और आप दोनों एक बार फिर उसी सहजता और अपनापन को महसूस करेंगे जो शायद कुछ समय से कम हो गया था। जिन लोगों के बीच लंबे समय से मनमुटाव था, उन्हें भी इस समय समाधान मिलेगा और रिश्ते में एक नई शुरुआत संभव होगी। कुंभ राशि वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए उतार-चढ़ाव भरा ही सही, लेकिन अंततः सुखद और सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा।

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure