Logo
Kark-rashiKark-rashi

कर्क वार्षिक राशिफल - Kark Rashifal 2026

Supriya Kandwal Supriya Kandwal Updated 2 Dec 2025

कर्क राशि वार्षिक राशिफल: Kark Rashifal 2026

वर्ष 2026 की शुरुआत में शनि देव आपके 9वें भाव में कब्ज़ा जमा लेंगे, 9वां भाव भाग्य और किस्मत का होता है। जो कि आपकी कड़ी मेहनत, आय, उपलब्धि प्रतिस्पर्धी भावना को प्रभावित करेगा। आपके प्रयास अब परिणाम दिखाने लगेंगे, खासकर करियर और उन क्षेत्रों में जहां पर आपने लंबी दीर्घकालिक कोई योजना बनाई है।

गुरु, जो कि आपके भाग्य के स्वामी हैं, वो वर्ष की शुरुआत में मिथुन राशि में होंगे, यानी कि आपके 12वें भाव में विराजमान होंगे। कुंडली की यह स्थिति बनना आत्मनिरीक्षण, ख़र्चों या विदेश से जुड़े मामलों को जन्म दे सकती है। हालाकि, जब वर्ष के मध्य में बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तो आप आत्मविश्वास, आशावाद और भावनात्मक संतुलन में वृद्धि महसूस करेंगे। आपकी इच्छाएं और सपने आकार लेने लगेंगे। बाद में, अक्टूबर के अंत में, बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जो आपके वित्तीय विकास और पारिवारिक संबंधों को मज़बूत करेगा।

2026 के दौरान, बड़े ग्रहों की बदलती चाल आपके मार्ग को आयाम देगी। राहु नवंबर तक आपके 8वें भाव में विराजमान रहेगा, यानि कि कुंभ राशि में राहु मौजूद होगा, इसके बाद राहु आपके 7वें भाव यानी कि मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। यह गोचर आपके प्रेम संबंधों, रिश्तों और साझेदारी में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा, संभवतः आपके व्यक्तिगत जीवन में समझ और स्थिरता में सुधार होगा। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो मंगल पूरे वर्ष अपनी स्थिर गति से चलेंगे, जिसके चलते आपको प्रबल सहयोग मिलेगा और राजयोग जैसी योग बन सकते हैं, जो कि आपके लिए शक्ति और सफलता से जुड़ा समय है। प्रत्येक माह सूर्य, शुक्र और बुध का गोचर आपके व्यक्तिगत, व्यावसायिक और भावनात्मक जीवन के विभिन्न पहलुओं को और प्रभावित करेगा।

यह साल कर्क राशि वालों को अपनी प्रतिभा और योग्यता को दूसरों को सामने प्रदर्शित करने के लिए शुभ संकेत दिखा रहा है। सार्वजनिक रूप से या दूसरों के सहयोग से किए गए कार्य अच्छे परिणाम देंगे। आध्यात्मिक रूप से भी आपकी उन्नति होगी और विदेश या लंबी दूरी की यात्राओं से जुड़े मामले आपको लाभ पहुंचा सकते हैं।

मीन राशि में शनि, यानी कि आपके नवम भाव में शनि स्थित होने से आपके घर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यह स्थिति धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भागीदारी, उच्च शिक्षा और परिवार में समग्र प्रगति को प्रोत्साहित करती है। इस दौरान आप भाई-बहनों या गुरुजनों से मार्गदर्शन या सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। शनि का प्रभाव आपके मन को शांत करने और आपके घरेलू वातावरण में सामंजस्य स्थापित करने में भी मदद करेगा।

वर्ष की शुरुआत में, अष्टम भाव में राहु का होना यह दर्शाता कि आपके स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकता है। हालांकि, जब राहु मकर राशि में, यानी कि आपके सप्तम भाव में गोचर करेगा, तो रिश्तों में खासकर साझेदारी और विवाह में स्थिरता और सुधार आने की संभावना है।

वर्ष के पहले भाग में, आपके द्वादश भाव में बृहस्पति आपको थोड़ा अधिक भावुक या चिंतनशील बना सकता है, जिससे संभवतः आपकी मानसिक शांति और निजी मामलों पर असर पड़ सकता है। लेकिन जैसे ही बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेगा, चीज़ें बेहतर होंगी। आप अधिक ऊर्जावान और प्रेरित महसूस करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। पारिवारिक रिश्ते भी अधिक सामंजस्यपूर्ण बनेंगे और आप एक सुखद और संतुष्टिदायक पारिवारिक जीवन का आनंद ले पाएंगे।

हालांकि, वर्ष की शुरुआत में राहु के अष्टम भाव पर प्रभाव के कारण, ससुराल वालों या जीवनसाथी के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। शांत रहकर और स्पष्ट बातचीत करके परिवार में गलतफहमियों से बचें।

संतान के मामले में, बृहस्पति के प्रभाव मिले-जुले रहेंगे। वर्ष के शुरुआती भाग में उनकी शिक्षा या स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। राहु की द्वादश भाव पर दृष्टि विदेश में शिक्षा या शोध संबंधी अवसरों के द्वार भी खोल सकती है। लेकिन वर्ष के मध्य में बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ, स्थितियों में सुधार होगा। आपको अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व होगा और वे पढ़ाई और व्यक्तिगत लक्ष्यों में प्रगति करेंगे।

इस वर्ष यात्रा भी एक अहम भूमिका निभाएगी। कुछ ऐसी संभावनाएं दिख रही हैं कि आप 2026 के पहले भाग में विदेश या फिर कहीं स्थान परिवर्तन कर सकते हैं और यह सब गुरु के 12वें भाव में विराजमान होने के कारण हो रहा है। यह यात्रा आपके करियर या फिर व्यक्तिगत विकास से जुड़ी हो सकती हैं, जो कि आपके लिए नए अवसर के द्वार खोल सकता है।

आपको पूरे 2026 के दौरान एक बात का विशेष ध्यान देना है कि आपकी मानसिक शांति भंग ना हो और फिजूल के तनाव से आपको बचना है। आपको अपने परिवार और बच्चों से संबंधित मामलों में सावधान रहना है और किसी भी प्रकार के मुद्दों को समझ और धैर्य से सुलझाना है। साल खत्म होने पर, आपको अपनी मेहनत और लगन से किए गए कार्यों का सकारात्मक फल मिलेगा, जो कि आपके लिए दीर्घकालिक और सफलता के उत्तम है।

कर्क राशि का वार्षिक करियर राशिफल (Kark Rashifal 2026 For Career)

जो जातक कर्क राशि के अधीन आते हैं, उन्हें 2026 में करियर, बिजनेस, शेवर जीवन में सकारात्मक और चुनौतीपूर्ण अनुभवों का मिश्रण देखने को मिल सकता है। आपके लिए इस साल कुछ नए काम को लेकर कुछ नए अवसर बन सकते हैं और वहीं दूसरी तरफ आपको अपने कार्य या फिर बिजनेस के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जो लोग विदेश में अपना करियर तलाश रहे हैं, उन्हें इस साल कुछ नया देखने को मिल सकता है।

साल के पहले भाग में आपको अपने कार्य में में कुछ अस्थिरता देखने को मिल सकती है, कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यह वो समय होगा जब आपके कठिन परिश्रम को नई पहचान भी मिलेगी। क्योंकि गुरु को गोचर आपके 12वें भाव में होने जा रहा है, इसलिए पहले आपको अपने करियर ग्रोथ में धीमापन और उतनी पहचान नहीं मिलेगी। हालांकि यह समय उनके पक्ष में नज़र आ रहा है, जो अपने घर से दूर काम करने की सोच रहे हैं या फिर विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आपको लगातार और ईमानदारी से प्रयास करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि प्रगति धीरे-धीरे ही होगी।

अगर आप कहीं पर कार्यरत हैं, तो यह समय आरके लिए औसत रहने वाला है, हो सकता है आपको कोई ऐसी असफलता हाथ ना लगे, लेकिन कुछ खास सफलता भी प्राप्त होती हुई नहीं दिखेगी। उघमियों के लिए राहु का 8वें भाव में होना दर्शा रहा है कि आपको इस समय किसी अपने कार्यस्थल या बिजनेस में किसी प्रतिद्वंदी का सामना करना पड़ सकता है।

अचानक से कुछ प्रतिस्पर्धी आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप आत्मविश्वास और सावधानी बनाए रखें। आपको सलाह दी जाती है कि लापरवाही से बचें, क्योंकि छोटी-छोटी गलतिया भी बेवजह परेशानी का कारण बन सकती हैं।

यह समय बिजनेस में नई शुरुआत के लिए शुभ नहीं है और ना ही कोई वित्तीय जोखिम के लिए अच्छा है। अगर आपका पहले ही कोई बिजनेस है, तो आपको उसे अनुशासन और सही योजना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपको इस समय फिलहाल बड़े निवेश या सट्टेबाज़ी से बचना चाहिए। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, 2026 आपको कह रहा है कि आपको पेशेवर सफर में धैर्य, दृढ़ता और रणनीतिक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपको इस समय साहसिक या फिर आवेग में आकर कदम उठाने की बजाय, स्थिर और समझदारी भरे निर्यण में ध्यान देना चाहिए।

वर्ष के पहले भाग में गुरु और शनि का संयुक्त प्रभाव उन जातकों के लिए प्रभावशाली परिणाम लेकर आ रहा है, जो सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अनुशासित होकर अगर आप तैयारी करें तो आपको अवश्य ही सफलता हाथ लग सकती है।

जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए इस समय बेहतर नौकरी के अवसर आ रहे हैं। बाद में जब गुरु आपके लग्न में प्रवेश कर जाएंगे तो आपका करियर एक सही दिशा की ओर जाने लगेगा। यह ग्रहों की स्थिति आपके करियर और बिजनेस ग्रोथ में स्पष्टता और नए रास्ते खोलेंगे। आपकी कुंडली के 7वें भाव में गुरु की दृष्टि पड़ने से आपको अपने बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ और विस्तार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर देखें तो जैसे-जैसे साल बढ़ेगा और साल की दूसरे भाग में आपको अधिक स्थिरता और उन्नति देखने को मिलेगी। आपके द्वारा पहले किए गए प्रयास फल देने लगेंगे, जिससे आप नौकरी या व्यवसाय में, अधिक आत्मविश्वास और सफलता के साथ अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच पाएंगे।

कर्क राशि का वार्षिक वित्तीय राशिफल (Kark Rashifal 2026 For Financial)

वित्तीय दृष्टि से देखें तो आपके लिए साल की शुरुआत में आपको दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन समय के साथ चीजें बेहतर हो जाएंगी। साल के पहले भाग में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आपके 12वें भाव में गुरु के स्थित होने से आपका कैश फ्लो सामान्य से कम हो सकता है और वित्तीय विकास रूका हुआ हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप बड़े निवेशों और किसी को उधार देने से बचें, वरना वो पैसा वापिस पाना मुश्किल हो सकता है। आपको फिजूल के खर्चों पर नजर रखनी चाहिए। हालांकि आपके लिए कुछ संभावनाएं नजर आ रही हैं कि आपको वित्तीय राहत मिल सकती है, आसार हैं कि आपको मामा या फिर उनके परिवार की ओर से सहयोग मिले, जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा।

साल के दूसरे भाग में गुरु आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यह बदलाव आपके लिए वित्तीय स्थिति को सुधारने और नए अवसरों से लाभ कमाने के लिए मददगार हो सकता है। आपको इस समय कहीं फंसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है, जिसके चलते आपकी आय में वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। आपके जीवनसाथी या करीबी दोस्तों से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको अपने वित्त का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। यह आपके व्यवसाय में निवेश करने या नई वित्तीय योजनाओं पर विचार करने का एक अच्छा समय होगा। आपके ससुराल वालों या दूर के रिश्तेदारों से भी लाभ संभव है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मज़बूत होगी। आप घर के सुधार या अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने पर भी खर्च करने का फैसला कर सकते हैं।

कुल मिलाकर देखें तो कर्क राशि वालों के लिए यह साल का पहला भाग थोड़ा सा आर्थिक तंगी वाला हो सकता है, जिसमें स्वास्थ्य, यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े ख़र्चे बढ़ सकते हैं। इसलिए इस दौरान आपको निवेश करने से बचना चाहिए और साथ ही कर्ज या लेन मे से बचने का प्रयास करना चाहिए। हालांकि साल के दूसरे भाग में बृहस्पति के अनुकूल समय के कारण वित्तीय वृद्धि और नए अवसर लेकर आएगा। आप रुके हुए धन को वापस पा सकते हैं और उसका बुद्धिमानी से उपयोग अपने व्यवसाय के विस्तार या अपनी वित्तीय योजनाओं को बेहतर बनाने में कर सकते हैं।

कर्क राशि का वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल (Kark Rashifal 2026 For Health)

कर्क राशि वालों के लिए यह साल स्वास्थ्य के लिहाज के कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। लेकिन आपकी आंतरिक शक्ति इन सबसे बाहर निकलने में मददगार साबित हो सकती है। भावनात्मक और मानसिक रूप से आप कुछ ऐसे नए अनुभवों से गुजरेंगे जो आपको मजबूत बनाएं। आपके लिए यह जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और अपनी फिटनेस के प्रति सचेत रहे है। एक्टिव और सम्रग स्वास्थ्य पर ध्यान देने से आपकी जीवनशैली बेहतर बन सकती है और आप सकारात्मक सुधार देख पाएंगे।

साल का पहले भाग आपके स्वास्थ्य में कुछ अस्थिरता लेकर आ सकता है। इस दौरान छठे भाव का स्वामी बारहवें भाव में स्थित होगा, जिससे विपरीत राज योग बनेगा। यह विशेष ग्रह युति दर्शाता है कि आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ये चुनौतियां अंततः स्वास्थ्य लाभ और दीर्घकालिक सुधार के अवसरों में बदल जाएंगी।

जब गुरु आपके 12वें भाव में विराजमान होंगे, तब आपके मानसिक और शारीरिक गतिविधियों में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। 12वां भाव जुड़ा होता है हानि, खर्च, चिंता आदि से भी जुड़ा होता है, इसलिए इस दौरान आपको थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिरोधक क्षमता इस दौरान सामान्य से कम होगा, जिसके चलते आप जल्दी ही थकान महसूस करने लगेंग, इसलिए आपको एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। इस सबसे बचने के लिए आपको संतुलित दिनचर्या को अपनाना चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।

फरवरी से मार्च के बीच आपको वाहन चलाते समय और नुकिली चीजों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इस समय संभावना है कि आपको छोटी चोट या फिर रक्त से संबंधित कोई विकार हो सकता है। इस दौरान मंगल और शनि की युति दिखा रही है कि आपको वात और पित्त से संबंधित समस्या हो सकती है, जैसे कि बीपी या पाचन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। जो लोग पहले कि बीपी, शुगर या फिर इसी प्रकार की पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको विशेष रूप से सावधान रहना होगा। इन जातकों को अनुशासित जीवनशैली अपनाना, स्वस्थ आहार लेना, समय पर दवाएं लेना और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम और उचित आहार आपके स्वास्थ्य को स्थिर रखने में मदद करेंगे।

जून से आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना नजर आ रही है। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आप मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक संतुलित महसूस करेंगे। बृहस्पति का जल और वायु राशियों में गोचर श्वसन तंत्र, पाचन या संक्रमण से संबंधित अस्थायी समस्याएं ला सकता है। सर्दी, खांसी, सीने में जकड़न या पेट में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए धूल, प्रदूषण और ठंडे मौसम के संपर्क में आने से बचें।

हालांकि, वर्ष का दूसरा भाग अधिक अनुकूल दिखाई दे रहा है। जब बृहस्पति आपके लग्न में प्रवेश करेंगे, तो यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में बड़े सुधार लाएगा। आप नई ऊर्जा, शांत मानसिकता और बेहतर भावनात्मक स्थिरता का अनुभव करेंगे। ग्रहों की यह चाल आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करेगी, जिससे आपको संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी। आप अधिक ऊर्जावान, उत्साही और अपना बेहतर ख्याल रखने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे।

पूरे वर्ष अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। एक अनुशासित और संतुलित जीवनशैली अपनाएं। फिटनेस बनाए रखने और तनाव कम करने के लिए नियमित शारीरिक व्यायाम, योग और ध्यान आवश्यक होंगे। अपने आहार पर पूरा ध्यान दें, रक्तचाप, मधुमेह या अन्य पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अधिक नमक, चीनी और वसायुक्त भोजन से बचना चाहिए।

अपनी दिनचर्या में भरपूर मात्रा में ताज़े फल, सब्ज़ियां और पौष्टिक भोजन शामिल करें। स्वस्थ आहार का पालन करके, सक्रिय रहकर और सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर, आप चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर पाएंगे और साल के बढ़ने के साथ बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure