Logo

Budh Margi 2026: कुंभ राशि में बुध ने बदली चाल, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 24 Mar 2026 02:39 PM IST
Budh Margi 2026: कुंभ राशि में बुध ने बदली चाल, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Budh Margi 2026: बुध कुंभ राशि में 21 मार्च को मार्गी हो चुके हैं। माना जा रहा है कि बुध के चाल परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। 

Budh Margi 2026: ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद और तर्कक्षमता का कारक माना जाता है। इस समय बुध कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान हैं, बता दें कि बुध की ये चाल 21 मार्च को बदली है और 29 जून तक बुध मार्गी अवस्था में ही रहेंगे। माना जा रहा है कि बुध के चाल परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 

मेष राशि 

मेष राशि के ग्यारहवें भाव में बुध मार्गी हुए हैं। ये समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना होगी। घूमने के अवसर आपके लिए बनते नजर आ रहे हैं। करियर के लिहाज से देखें तो आप इस दौरान आपके लिए विस्तार के कई अवसर होंगे। नए लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ने वाले हैं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के दसवें भाव में बुध मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता को दर्शाता है। धन खर्च से राहत मिलेगी। घर में भूमिका बढ़ने वाली है, इसी के साथ मांगलिक कार्य भी संभव है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए उनके नौंवे भाव में बुध मार्गी हो चुके हैं जो कि आपके राशि स्वामी हैं। माना जा रहा है कि इस समय आपके लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी। करियर में विस्तार का समय रहने वाला है। आपके कार्य अब बेहतर तरीके से होंगे। आप जीवन से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत और गहरे होंगे।  

कर्क राशि 

कर्क राशि के लिए उनके आठवें भाव में बुध मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपके लिए यात्राओं से भरा रहने वाला है। बाहरी लोगों के साथ आपका संपर्क बनेगा। अचानक से कोई व्यक्ति आपके जीवन में आएगा। यदि आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो अभी सही समय का इंतजार करें। संभव है कि इस समय आपके व्यर्थ के खर्चे बढ़ें।  

सिंह राशि 

सिंह राशि के सातवें भाव में बुध मार्गी हो चुके हैं। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होंगे। आय के स्रोत बढ़ने वाले हैं। घर के बड़े सदस्यों से आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस समय आपकी वाणी और संवाद से लोग प्रभावित होंगे। आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिसके कारण चहल-पहल बनी रहेगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि के स्वामी ग्रह आपके छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। इस दौरान आप में जोश और उत्साह बना रहेगा। आपकी भूमिका परिवार में बढ़ेगी और आपके निर्णयों को महत्वता दी जाएगी। शिक्षा से जुड़े लोगों का मन भटक सकता है, इस समय थोड़ा संभलें क्योंकि आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने की प्लानिंग कर सकते हैं। 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आपके पांचवे भाव में बुध मार्गी हो रहे हैं। इस समय भाग्य आपका साथ देगा, बाहरी लोगों से संपर्क बढ़ेगा और उनसे लाभ मिलने के योग बनेंगे, साथ ही सोशल सर्कल में विस्तार होगा, हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

बुध ग्रह आपके चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस दौरान सोशल सर्कल में आपकी भूमिका मजबूत होगी और लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी, प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें, साथ ही सेहत खासकर ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। रिश्तों की बात करें तो रिलेशन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

धनु राशि 

धनु राशि के लिए उनके तीसरे भाव में बुध मार्गी हो चुके हैं। करियर के लिहाज से यह समय बेहतर रहेगा, आपकी बनाई हुई योजनाएँ अब धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी, घर में किसी निर्माण या बदलाव के योग बन सकते हैं, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और रिश्तों के मामलों में भी समय आपके पक्ष में रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए उनके दूसरे भाव में बुध मार्गी हो चुके हैं। यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, खासकर जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, घर के बड़ों का मार्गदर्शन और पिता का सहयोग मिलेगा, आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लग्न भाव में बुध मार्गी होंगे। माना जा रहा है कि यह समय आपके लिए अच्छा और अनुकूल है। इस दौरान आपको करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, नई चीजें सीखने और करने का उत्साह बना रहेगा, नए दोस्त बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी।

मीन राशि

मीन राशि के लिए उनके बारहवें भाव में बुध मार्गी होंगे। इस दौरान परिवार में व्यस्तता बनी रहेगी, जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी लेकिन उनकी सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, बिजनेस में शुरुआत में सावधानी बरतनी होगी। नए रिश्ते बनने के भी योग बन रहे हैं। सलाह है कि सूझ-बूझ के साथ निर्णय करें। 

Related Puja

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
421 devotees have booked this puja
Book Puja
बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
421 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

अमन

अमन

20/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
View all
बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
421 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 24 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
404 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 24 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
312 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure