Logo

Budh Gochar 2026: बुध का महागोचर! जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 27 May 2026 05:30 PM IST
Budh Gochar 2026: बुध का महागोचर! जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Special Things

Budh Gochar 2026: बुध का महागोचर! जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Budh Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद, तर्कक्षमता का कारक माना जाता है। बुध हर 23 से 28 दिन के भीतर राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। इस समय बुध वृषभ राशि में हैं लेकिन 29 मई को बुध वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध ही हैं, गोचर का समय 29 मई की सुबह 11 बजकर 14 मिनट रहेगा। ऐसे में जान लेते हैं कि बुध गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर कैसे पड़ने वाला है। 

मेष राशि 

मेष राशि के तीसरे भाव में बुध गोचर करेंगे। इस समय आपकी किसी व्यक्ति से गहरी दोस्ती हो सकती है। आपका जुबान आपका हथियार बनने वाला है। पड़ोस में रह रही किसी स्त्री से आपका लगाव हो सकता है। आपके आस-पास में किसी नए स्कूल का उद्घाटन हो सकता है। किसी छोटी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सलाह है कि किसी भी विवाद के दौरान सावधानी बरतें।  

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लिए उनके दूसरे भाव में बुध गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि इस समय आपकी धन संबंधित समस्या हल होगी। पैसे बचत करने में आप पहले से बेहतर स्थिति में होंगे। परिवार में किसी छोटे का आगमन हो सकता है। उपाय के तौर पर आप ब्राह्मणों को भोज करा सकते हैं। हरी इलायची और सौंफ खाना आपकी सेहत के लिए लाभकारी रहेगा। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए उनके लग्न भाव में बुध गोचर करेंगे। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके काम करने की प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। जीवनसाथी के साथ चीजें सुधरेंगी और रिश्तों में पहले से बेहतर तालमेल बनेगा। बातचीत और व्यवहार में सुधार आएगा। हालांकि बचकानेपन से बचना होगा, वरना कोई करीबी व्यक्ति आपकी किसी बात से परेशान हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए उनके बारहवें भाव में बुध गोचर करेंगे। बारहवें भाव के प्रभाव से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कैश अधिक खर्च होगा और यात्रा के योग बनेंगे। हरियाली और प्रकृति के करीब जाने का मन करेगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी रहेगी। विदेशी कंपनी या विदेश से जुड़े कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए उनके ग्यारहवें भाव में बुध गोचर करेंगे। इस समय आपके लिए लाभ के अवसर बनेंगे। जो लोग मीडिया और कम्युनिकेशन में हैं, उन्हें फायदा हो सकता है। लव अफेयर में दिक्कतें आ सकती हैं और क्रिएटिविटी में कमी महसूस होगी। भगवान श्रीगणेश की सेवा करें। बुधवार के दिन हरे पौधों में जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए उनके दसवें भाव में बुध गोचर करेंगे। इस दौरान आपके पिता के धन में बढ़ोतरी के संकेत हैं। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। अचानक लिया गया फैसला किस्मत बदल सकता है। हालांकि माता की सेहत का ध्यान रखें। घर का वातावरण खराब हो सकता है और कड़वी जुबान विवाद बढ़ाएगी।

तुला राशि

तुला राशि के लिए उनके नौंवे भाव में बुध गोचर करेंगे। नौवें भाव में बुध के प्रभाव से धर्म यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पिता की सेहत और धन में लाभ मिलेगा। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। संपत्ति को लेकर मनमुटाव और विवाद बढ़ सकते हैं। सेविंग्स पर ध्यान रखें क्योंकि धन हानि होने की संभावना दिखाई दे रही है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए उनके आठवें भाव में बुध गोचर करेंगे। इस समय अचानक से आपकी कई गोपनीय बातें सामने आ सकती हैं। आपकी छिपी बातें भी लोगों तक पहुंच सकती हैं। अचानक लाभ होने की संभावना है, लेकिन सट्टेबाजी से दूर रहें। परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं और नेत्र संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए उनके सातवें भाव में बुध गोचर करेंगे। इस समय आपके विवाहित जीवन में चल रही बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिलेगी। जो लोग क्लिनिक, खेती या एनजीओ से जुड़े हैं, उन्हें फायदा होगा। चेहरे पर दाने या स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कार्य के सिलसिले में यात्राएं और बिजनेस ट्रैवल संभव है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए उनके छठे भाव में बुध गोचर करेंगे। इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। दस्तावेजी कार्यों में संभलकर साइन करें। जॉब में नए परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। हेल्थ इश्यू बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा फिलहाल अवॉइड करें। रिश्तों में गहराई और समझ पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए उनके पांचवे भाव में बुध गोचर करेंगे। इस समय प्रेम संबंधों में चीजें सुधरेंगी। कम्युनिकेशन बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। ऑनलाइन अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा। लाभ के रास्ते बनेंगे। हालांकि बनाई हुई योजनाएं पूरी तरह सफल नहीं होंगी और नए काम बिगड़ने की संभावना बन सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के लिए उनके चौथे भाव में बुध गोचर करेंगे। माता की सेहत में सुधार होगा। घर में नर्सरी या पौधों से जुड़ी चीजें बढ़ सकती हैं। मेहमानों के आने से घर में रौनक रहेगी। करियर के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा और चीजें बिगड़ सकती हैं। यात्रा संभलकर करें। पिता को धन हानि होने की संभावना है।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
175 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
175 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

32/min₹5/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

32/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

36/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
175 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
358 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
480 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure