
पितृ पक्ष हो या सामान्य दिन हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए श्राद्ध और तर्पण करते हैं, लेकिन कई बार घर में ऐसे पितृ दोष या मुश्किलें होती हैं, जो सामान्य श्राद्ध से दूर नहीं होती हैं। ऐसी स्थिति में किसी जानकार पुरोहित से नारायण बलि पूजा करानी चाहिए। अक्सर लोग नारायण बलि को भी एक आम श्राद्ध ही समझ लेते हैं, जबकि शास्त्रों में इन दोनों का महत्व, उद्देश्य और पूजा की विधि पूरी तरह से अलग बताई गई है। आइए समझते हैं कि नारायण बलि क्या है, इसे क्यों कराया जाता है और यह सामान्य श्राद्ध से कैसे बिल्कुल अलग है?
नारायण बलि एक तरह की तांत्रिक-वैदिक पूजा है, जो मुख्य रूप से भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित होती है। यह पूजा उन आत्माओं की शांति के लिए की जाती है, जिनकी मृत्यु स्वाभाविक न होकर अकाल मृत्यु हुई हो। अकाल मृत्यु का मतलब है आत्महत्या, बीमारी या किसी हादसे में जान जाना । शास्त्रों के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की अकाल मृत्यु होती है, तो उसकी आत्मा की इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं और वह प्रेत योनि में भटकती रहती है। ऐसी आत्माओं को मुक्ति दिलाने और भगवान विष्णु के धाम भेजने के लिए ही नारायण बलि पूजा की जाती है।
सामान्य श्राद्ध
यह उन पूर्वजों के लिए किया जाता है, जिनकी मृत्यु अपनी उम्र पूरी करके हुई हो। यह उनकी तिथि या पितृ पक्ष में नियमित रूप से किया जाता है।
नारायण बलि
यह केवल उन आत्माओं के लिए होता है, जिनकी मृत्यु अकाल हुई हो और जिनकी आत्मा भटक रही हो।
सामान्य श्राद्ध
इसमें घर के बुजुर्ग या पुत्र पितरों के नाम से जल, तिल, पिंड दान करते हैं और ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं।
नारायण बलि
इस पूजा में आटे या कुश का एक पुतला बनाया जाता है, जिसे मृतक का शरीर मानकर उसका विधिवत अंतिम संस्कार और विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूजा की जाती है। इसमें भगवान विष्णु का विशेष आह्वान होता है।
सामान्य श्राद्ध
इसे आप अपने घर पर, किसी नदी किनारे या मंदिर में आसानी से कर सकते हैं।
नारायण बलि
यह पूजा घर पर नहीं की जाती। इसके लिए तीर्थ स्थलों जैसे त्र्यंबकेश्वर यानी नासिक, गया जी या बद्रीनाथ धाम जैसी पवित्र जगहों को ही चुना जाता है।
सामान्य श्राद्ध
इससे पितृ प्रसन्न रहते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
नारायण बलि
यह पूजा तब की जाती है, जब घर में भारी पितृ दोष हो, बच्चे होने में मुश्किलें आ रही हों या घर में लगातार बीमारियां और हादसे हो रहे हों।
Connect with India's best astrologers




