November 2026 Vrat Tyohar List: नवंबर 2026 में दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, देवउठनी एकादशी और महापर्व छठ पूजा जैसे बड़े-बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। आइए यहां इसकी सही डेट जानते हैं।
साल का ग्यारहवां महीना यानी नवंबर 2026 बेहद खास और उत्सवों से भरा रहने वाला है। इस महीने में रोशनी के महापर्व दीवाली से लेकर प्रकृति की उपासना का महापर्व छठ पूजा तक, कई बड़े और प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। अगर आप भी नवंबर महीने में आने वाले सभी व्रत, पर्व और उनकी सही तारीखों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह पूरी लिस्ट आपके लिए बहुत काम की है। आइए यहां देखते हैं नवंबर 2026 का पूरा त्योहार कैलेंडर।
नवंबर 2026 व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट (November 2026 Vrat Tyohar List)
1 नवंबर- अहोई अष्टमी
5 नवंबर- रमा एकादशी
6 नवंबर- धनतेरस
8 नवंबर- नरक चतुर्दशी, दिवाली, लक्ष्मी पूजन
10 नवंबर- गोवर्धन पूजा
11 नवंबर- भाई दूज
13 नवंबर से 16 नवंबर- छठ पूजा
17 नवंबर- गोपाष्टमी
18 नवंबर- अक्षय नवमी (आंवला नवमी)
20 नवंबर - देवउठनी ग्यारस (प्रबोधिनी एकादशी)
21 नवंबर- तुलसी विवाह
23 नवंबर- बैकुंठ चतुर्दशी
24 नवंबर: देव दीपावली, भीष्म पंचक समाप्त, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान, कार्तिक पूर्णिमा
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर का महीना पूरी तरह से अध्यात्म और परिवार के साथ जुड़ने का होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य और धार्मिक काम करने चाहिए, जिन्हें करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।