
Papmochani Ekadashi 2026: 15 मार्च को रविवार का दिन है, इस दौरान मीन राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ और लाभकारी योग माना गया है।
ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को पिता, आत्मा, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, साथ ही ये ग्रहों के राजा भी माने जाते हैं। आपको बता दें कि इस समय सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं औ 15 मार्च को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। इसके अलावा शुक्र भी मीन राशि में विराजमान हैं, उन्हें भोग-विलास और धन-संपदा का कारक माना जाता है। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं यानी भगवान श्रीहरि। ऐसे में पापमोचनी एकादशी पर सूर्य और शुक्र के एक साथ आने से जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। यदि आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको इस दिन श्रीहरि की उपासना अवश्य तौर पर करनी चाहिए।
Connect with India's best astrologers




