Logo

Pitru Paksha 2026: अगर नहीं पता है पितरों के श्राद्ध की तिथि, तो कैसे करें तर्पण?

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 23 Sep 2026 02:18 PM IST
Pitru Paksha 2026: अगर नहीं पता है पितरों के श्राद्ध की तिथि, तो कैसे करें तर्पण?

Special Things

Pitru Paksha 2026: अगर आपको अपने पितरों की मृत्यु की सही तिथि नहीं पता है, तो श्राद्ध और तर्पण कैसे करें? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बेहद खास माना जाता है। यह पितरों को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इन 16 दिनों में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और सभी के कष्टों को दूर करते हैं। वैसे तो जिस तिथि को किसी पूर्वज का निधन हुआ होता है, पितृ पक्ष में उसी तिथि को उनका श्राद्ध, तर्पण और पिंड दान किया जाता है, लेकिन कई बार समय बीतने के साथ लोग अपने दादा-दादी, परदादा या किसी रिश्तेदार की मृत्यु की सही तिथि भूल जाते हैं या फिर किसी दुर्घटना व असमय मृत्यु की सही तिथि का पता ही नहीं होता। ऐसे में मन में यह सवाल आता है कि तिथि की जानकारी न होने पर पितरों का तर्पण कब और कैसे करना चाहिए? आइए यहां जानते हैं।

जब तिथि न पता हो, तो कब करें श्राद्ध?

अगर आपको अपने किसी पूर्वज की मृत्यु की तिथि याद नहीं है, तो इसके लिए सर्वपितृ अमावस्या का दिन सबसे खास और महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ विसर्जनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन उन सभी जाने-अनजाने पितरों के नाम का श्राद्ध और तर्पण किया जा सकता है, जिनकी मृत्यु की तिथि हमें मालूम नहीं होती। या फिर आप पूरे पितृ पक्ष में किसी वजह से श्राद्ध नहीं कर पाए हैं, तो केवल सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण कर देने से ही आपके सभी पूर्वज तृप्त हो जाते हैं और आशीर्वाद देकर अपने लोक वापस लौट जाते हैं।

इसके अलावा कुछ खास स्थितियां भी होती हैं 

  • अकाल मृत्यु या दुर्घटना: अगर किसी परिजन की मृत्यु किसी दुर्घटना या अकाल मृत्यु की वजह से हुई हो, तो उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि के दिन करना शुभ माना जाता है।
  • माता का श्राद्ध: अगर मां की मृत्यु की सही तिथि याद न हो, तो उनका श्राद्ध नवमी तिथि के दिन किया जाता है।

बिना तिथि के कैसे करें तर्पण और श्राद्ध? 

  •  सुबह की शुरुआत: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। फिर कुशा की अंगूठी अपनी अनामिका उंगली में पहनें।
  • तर्पण: एक तांबे या पीतल के लोटे में साफ जल लें। उसमें थोड़ा सा गंगाजल, काले तिल, थोड़ा सा कच्चा दूध और सफेद फूल मिलाएं। दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके हाथ में जल लें और अपने पितरों का ध्यान करते हुए अंगूठे के रास्ते जल जमीन पर या किसी बर्तन में गिराएं।
  • पंचबलि भोग निकालें: श्राद्ध के दिन बनाए गए भोजन में से 5 छोटे-छोटे हिस्से जरूर निकालें। यह हिस्से गाय, कुत्ते, कौवे, देव और चींटियों के लिए निकाले जाते हैं।
  • ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन: इसके बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को आदर के साथ घर बुलाकर या बाहर जाकर भोजन कराएं और दक्षिणा दें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • सच्चे भाव: श्राद्ध में आपके मन की सच्ची भावना सबसे ज्यादा महत्व रखती है। अगर आपके पास कोई बड़ी पूजा करने का साधन नहीं है, तो आप केवल दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके, हाथ जोड़कर आंखें बंद करें और अपने पितरों से दिल से प्रार्थना करें।
  • काले तिल का उपयोग: पितरों के तर्पण में हमेशा काले तिल का ही इस्तेमाल करें, सफेद तिल का प्रयोग न करें।
  • क्रोध और घमंड से बचें: जिस दिन अगर आप तर्पण या श्राद्ध कर रहे हों, उस दिन घर में शांति का माहौल रखें। किसी से बहस न करें और न ही किसी जीव को सताएं।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
127 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
127 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

36/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

26/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
127 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
384 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
165 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure