गोचर शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है गो + चर । जिसने गो का अर्थ है तारा जिसे आप नक्षत्र ग्रह के रूप में समझ सकते हैं तथा चर अर्थ है चलना। तथा इस प्रकार गोचर का अर्थ है ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना। तथा इन ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने का कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है तथा जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में शुभ अशुभ प्रभाव डालते है। इस सितंबर माह में जो शनि 20 जनवरी 2020 से गोचर कर रहे हैं और 14 सितंबर से देव गुरु बृहस्पति भी मकर राशि में आ जायेंगे। गुरु मकर राशि में 21 नवंबर तक विराजमान रहेंगे और शनि 29 अप्रैल 2022 तक। दोनों ग्रहों की युति से नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। और इस नीचभंग राजयोग का प्रत्येक राशि पर कोई न कोई शुभ व अशुभ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन मेष राशि, वृषभ राशि, कर्क राशि और मीन राशि के जातकों पर इस राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। यह गोचर इन राशि जातकों के लिए आर्थिक रूप और कार्य क्षेत्र में बेहतर होने के अवसर लेकर आया है।
मेष राशि जातकों के लिए नीचभंग राजयोग उनके करियर में उपलब्धि के विशेष अवसर लेकर आया है। तथा यह समय में पारियों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। तथा व्यापारी किसी नए कार्य में निवेश करेंगे, तो इन्हें उस कार्य से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। और साथ ही यदि कोई नौकरी पेशा में है तो उसके वेतन बढ़ने की संभावना है। और उनकी कार्य स्थान पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। और यदि इन्होंने किसी को धन उधार दिया हुआ है तो वह भी वापस आ जाएगा।
• वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वाले लोगों को उनके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। और यह जिस नौकरी की तलाश में थे वह नौकरी भी इन्हें प्राप्त होने की संभावना है। और कोई किसी नौकरी पेशे में है तो उसके पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। तथा आपको अपने कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। तथा आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। तथा यदि आपके अत्यधिक फालतू खर्चे हैं तो उन पर भी काबू कर पाएंगे। और आपके आय के स्रोत में वृद्धि भी हो सकती है। तथा आप का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
• कर्क राशि पर प्रभाव
यदि आपने अपने किसी कार्य में साझेदारी कर रखी है तो उससे लाभ प्राप्त की संभावना है। और यदि आप किसी नौकरी पेशे में हैं तो आपके अपने कार्यस्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। और साथ में वेतन भी बढ़ सकता है। तथा करियर में भी लाभ प्राप्त होगा। और यदि आप किसी नए व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो यह निवेश करने के लिए उचित समय है। और आपको अपने व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। तथा आप ने यदि किसी धार दिए हुए हैं और वह नहीं मिल रहे तो इस अवधि में वह पैसे भी आपको मिलेगें।
• मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि वालों के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। तथा यदि आप किसी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो उससे भी ने राहत मिलेगी। और यदि आप इस अवधि में कोई नया निवेश करते हैं तो उस निवेशों से भी आप को भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। तथा आप आए के विभिन्न स्रोतों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। और यदि आप किसी नौकरी पेशे में है तो आप के वेतन वृद्धि या पदोन्नति की संभावना है।