जानें क्या हैं वह संकेत जो करते है शनि की महादशा की और इशारा
शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती और महादशा बहुत ही खरतनाक मानी जाती है। शनि एक ऐसा ग्रह है जो एक व्यक्ति को राजा से रंक और रंक से राजा बना सकता है। शनि की दशा और महादशा का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ रहा है यह आप कुछ लक्षणों के द्वारा पहचान सकते है। आज हम आपको ऐसे दस लक्षण बतायेंगे जिनसे आप पता लगा सकते है की आपके जीवन में शनि की दशा या महादशा चल रही है या नही और उसका कैसा प्रभाव हो रहा है।
कब होगा आपका विवाह ? जानें देश के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से
1. यदि आप हद से ज्यादा झूठ बोलने लगे है या फिर आप पर झूठे आरोप लगने लगे हैं तो आपके ऊपर
शनि की महादशा चल रही है और उसका नकारत्मक प्रभाव दिख रहा है।
2. अचानक से जोड़ो में दर्द होना, त्वचा या बालों का खराब होना, हथेली का पीला पड़ना, माथे का तेज खत्म होना या फिर ललाट पर कालेपन का नजर आना शनि की महादशा की और संकेत करता है। यदि आपको इनमें से कोई भी संकेत अपने साथ दिख रहें हैं तो समझ लीजिए आपके ऊपर शनि की महादशा का नकारत्मक प्रभाव हो रहा है।
3. शनि की महादशा के नकारात्मक प्रभाव के कारण व्यक्ति की कोई कीमती वस्तु अचानक खो जाती है या चोरी हो जाती है।
4. शनि की महादशा के नकारात्मक प्रभाव के कारण व्यक्ति को नशे की लत लग जाती है और वह मांस का भी सेवन करने लगता है।
5. घर के किसी हिस्से का टूटना या दीवारों में दरार का आना शनि की महादशा के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।
6. घर में क्लेश बढ़ रहे हैं या आपके संबंध खराब हो रहे हैं, रिश्ते-नातों में मतभेद पैदा हो रहा है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि आपके ऊपर शनि की महादशा अपने नकारात्मक प्रभाव दिखा रही है।
बुद्ध पूर्णिमा को सामूहिक ब्राह्मण भोज करवाकर पाएँ ऋण से मुक्ति और पुण्यों में वृद्धि, बढ़ेगा धन-धान्य
7. जिस व्यक्ति पर शनि की महादशा चल रही होती है उसको अचानक से धन हानि होने लगती है, आर्थिक तंगी बढ़ जाती है, उसकी नौकरी भी चली जाती है और यदि वह कोई व्यापार करता है तो व्यापार ठप होने लगता है।
8. यदि किसी व्यक्ति को सट्टा लगाने की लत लग जाए या ब्याज का धंधा करने लगे या किसी पराई स्त्री के चक्कर में रहने लगे तो समझ जाएं कि उस व्यक्ति पर शनि की महादशा के नकारात्मक प्रभाव हो रहा है।
9.
शनि की महादशा के नकारात्मक प्रभाव के कारण व्यक्ति के बनते हुए कार्य बिगड़ने लगते है। उसे मेहनत करने के बाद भी फल की प्राप्ति नहीं होती है। हमेशा उसे मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। जूते या चप्पल का टूटना भी शनि की महादशा के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।
10. शनि की महादशा के नकारात्मक प्रभाव के कारण समाज में व्यक्ति को मान सम्मान की हानि होने लगती है और बिना बात के ही उसे अपमान सहना पड़ता है।
ये भी पढ़ें