
मेष राशि
मेष राशि के बारहवें भाव में शनि नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, यदि कोई पुराना रोग था तो अब उससे मुक्ति मिलेगी। फिजूल के खर्चों पर आप कंट्रोल करें। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपके लिए आय के स्रोत बढ़ेंगे। जिन लोगों पर कर्ज हैं, अब वह कर्ज लौटाने में सक्षम होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के आठवें भाव में शनि चाल बदल रहे हैं। इस समय आपका जीवन बदलाव की ओर बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार में लगे हुए हैं उनके लिए लाभ के अवसर हैं। अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों के लिए जॉब स्विच के मौके भी बनते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
धनु राशि
धनु राशि के चौथे भाव में शनि नक्षत्र बदल रहे हैं। इस समय आपके और सिंह राशि पर ढैय्या का प्रभाव है, ऐसे में शनि के चाल बदलाव से आपके लिए शुभ स्थिति बनती दिख रही है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इस समय आप अपने शत्रुओं पर विजय पाएंगे और उनके षड्यंत्रों को आसानी से समझ जाएंगे।
Connect with India's best astrologers




