Logo

शेयर में निवेश हेतु क्या कहती है आपकी राशि? जानिए अगले सप्ताह शेयर मार्केट का मिज़ाज

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.comak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.comUpdated 28 Nov 2021 08:01 AM IST
शेयर में निवेश हेतु क्या कहती है आपकी राशि? जानिए अगले सप्ताह शेयर मार्केट का मिज़ाज
शेयर मार्केट में अक्सर सभी नए व पुराने निवेशकर्ता अपनी क़िस्मत आज़माते हैं। कई बार शेयर ख़रीदने व बेंचने के कारण कई मालामाल हो जाते हैं। तो वहीं कितने बर्बाद भी हो जाते हैं। ज्योतिष बताता है कि शेयर बाज़ार में होने वाला नफ़ा या नुक़सान सब आपकी कुंडली में दिखाई देता है। आपको होने वाला हानि-लाभ ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। ग्रहों की चाल, राशि व कुंडली के अनुसार ज्योतिषी अध्ययन करके यह अनुमान लगाते हैं कि किस परिस्थिति के जातक को लाभ होगा और किसे हानि हो सकती है।

कल गुरुवार को द्वितीय करण में 4:42 पीएम के बाद से विष्टि/भद्रा नक्षत्र का प्रादुर्भाव आज शुक्रवार को 5 बजकर 17 मिनट तक रहा। बिना किसी सिद्धि योग के गण्ड मूल और भद्रा का साथ होना आज के सेंसेक्स पर भारी पड़ा। ज्योतिष की माने तो इसी कारण बीएसई का सेंसेक्स आज 720 अंकों से नीचे लुड़ककर 58,075.93 पर खुला और निफ़्टी में 250 अंकों की गिरावट देखी गई, जिससे यह 17,338.75 पर खुला। प्रातः 11 बजे के लगभग बीएसई सेंसेक्स 1422 अंकों तक नीचे गिरा, जिससे 58000 के नीचे तक पहुँच गया और निफ़्टी 430 अंक नीचे लुड़क गया तथा आज निवेशकों को नुक़सान का सामना करना पड़ा।

ज्योतिषीय अनुमान के अनुसार, मकर राशि में शनि ग्रह का गोचर इस्पात, तेल, गृह निर्माण सम्बंधित कम्पनी व वस्तु तथा वस्तु निर्माण से सम्बंधित कम्पनी के शेयर की माँग बढ़ सकती है। चाँदी की स्थिति भी सही होगी, जिस कारण निवेश उपयुक्त होगा। कुण्डली में आठवें भाव की मज़बूती वाले जातकों हेतु शेयर मार्केट में लाभ का संकेत है। 

शुक्र ग्रह वक्री गति में होगा। सदाबहार तकनीकी अथवा सूचना प्रोद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से सम्बंधित कम्पनी के शेयर लेने से लाभ होगा। ध्यान देने योग्य बात है कि उच्च मूल्य वाले शेयर साधारण रूप से मज़बूती दिखाएँगे।

राहु ग्रह वृषभ तथा केतु वृश्चिक में गोचर करेगा। राहु की महादशा वाले जातकों के लिए शेयर ख़रीदना  बेचना लाभदायक होगा और यदि, कुण्डली में धनेश, लग्नेश, चतुर्थेश, पंचमेश, भाग्येश अर्थात् नवमेश अच्छी स्थिति में उपस्थित हों, तब उसे अधिक लाभ होगा। उक्त लग्नों के स्वामी ग्रह मज़बूत होने पर अत्यधिक लाभ की आशा है। शनि की महादशा ना होने के साथ ही नीच ग्रहों का संयोग अनुपस्थित हो तो मालामाल होने के अवसर हैं।

बैंकिंग के क्षेत्र में निवेश करना लाभदायक होगा। नवम्बर की 2 तारीख़ को ही बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। मंगल तथा सूर्य से संयोजित होने के पश्चात् शनि की दृष्टि पड़ी है। जिस कारण बैंकिंग क्षेत्र व फ़ाइनैन्स क्षेत्र के शेयर की माँग को बढ़ावा मिलेगा। नवम्बर की 20 तारीख़ को कुम्भ राशि में गुरु ग्रह प्रवेश कर चुका है। इस कारण फार्मा से सम्बंधित कम्पनी के शेयर ले सकते हैं।

29 नवम्बर यानी की सोमवार को शेयर मार्केट के खुलने से पूर्व मंगल पूर्व में उदय हो जाएगा। जिस के चलते चीनी, विद्युत, ऊर्जा व उद्योग के क्षेत्र की संस्थाओं के शेयर मूल्यों में बढ़ावा देगा। परन्तु, किसी भी शेयर को खरीदने के पश्चात् अधिक उत्साहित न हों। धीरज से काम लें। शेयर जितना नीचे लुड़केगा, कहीं अधिक ऊपर जाने की क्षमता भी रखेगा।

ज्योतिष के अनुसार, हम बताने जा रहे हैं शेयर मार्केट में आपकी राशि के लिए इस सप्ताह का हाल
मेषः आर्थिक लाभ
वृषभः नए शेयर से लाभ
मिथुनः धन वृद्धि
कर्कः निवेश करने से पूर्व सतर्कता बरतें
सिंहः साधारण लाभ
कन्याः लाभ-हानि दोनों के आसार
तुलाः निवेश माध्यम से आर्थिक मज़बूती
वृश्चिकः निवेश अधिक, लाभ कम
धनुः संतोषजनक लाभ
मकरः निर्माण कार्य से सम्बंधित निवेश में लाभ
कुम्भः आर्थिक लाभ के कम योग
मीनःवाहन से सम्बंधित निवेश में लाभ

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
445 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
445 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
445 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
497 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
247 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure