Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर करें राशिनुसार उपाय, रोग और कष्ट से मिलेगी राहत
Sheetala Ashtami 2026: प्रत्येक वर्ष चैत्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी मनाई जाती है। सनातन धर्म में इन्हें संतान की रक्षक और आरोग्य की देवी कहा गया है। इनके आशीर्वाद से व्यक्ति ना ही कभी निर्धन होता है, ना ही रोग का शिकार होता है। इस साल चैत्र कृष्ण अष्टमी 11 मार्च की रात्रि 1 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 12 मार्च की सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में 11 मार्च को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पूजन मुहूर्त सुबह 6 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। यदि आप माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस दिन कुछ उपायों को जरूर अपनाना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को इस दिन लाल दाल, लाल कुमकुम, लाल वस्त्र का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को शीतला अष्टमी पर दही, घी रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी हर कामना पूर्ण होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग हरी चूड़ियां, हरी साड़ियों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप हरी रंग की मिठाई का भी दान कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग शीतला अष्टमी पर जल का दान कर सकते हैं, जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इसके अलावा आप दूध का भी दान कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग शीतला अष्टमी पर सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकते हैं क्योंकि ये आपके राशि स्वामी हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग हरी वस्तुओं का दान कर सकते हैं, इसके साथ ही आप नीली वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बुद्धिमानी और तर्कक्षमता में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को शीतला अष्टमी पर सफेद चीजों का दान कर सकते हैं, दही और मिठाई का भी दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को शीतला अष्टमी पर लाल वस्त्र का दान कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को शीतला अष्टमी पर पीली वस्तुओं, अरहर की दाल, पीले केले और पीले वस्त्रों का दान कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को शीतला अष्टमी पर कंबल और काले कपड़े का दान कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को शीतला अष्टमी पर उड़द की दाल, भूरे कपड़े और काले कपड़े का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको परिश्रम का परिणाम मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों को शीतला अष्टमी पर हल्दी, चंदन और पीले वस्त्रों का दान कर सकते हैं।