Logo

हज़ारों सालों से बिना तेल-बाती के जल रही हैं नौ ज्वालाएं, जानिए देवी के किस मंदिर में

Divya ChaudharyDivya ChaudharyUpdated 03 Jun 2021 10:38 AM IST
हज़ारों सालों से बिना तेल-बाती के जल रही हैं नौ ज्वालाएं, जानिए देवी के किस मंदिर में
माता सति नें जब जलते हवनकुंड में कुदकर अपना देह त्यागा था उसके पश्चात, भारत में जिन-जिन जगहों पर देवी सति के शरीर के अंग गिरे थे वहा शक्तिपीठ बनवाए गए हैं। माँ भगवती के इन 51 शक्तिपीठों में से एक हैं हिमाचल की कांगड़ा घाटी में स्थित ज्वालादेवी मंदिर। यह मंदिर अत्यंत चमत्कारी और माता के प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता हैं। इस मंदिर में देवी ज्वाला के रूप में विराजमान हैं और भगवान शिव यहां उन्मत भैरव के रूप में स्थित हैं। इस प्रसिद्ध ज्वालादेवी मंदिर को जोता वाली मंदिर ,नगरकोट एवं गोरख डिब्बी के नाम से भी जाना जाता हैं। इस चमत्कारी मंदिर में नौ ज्वालाओं को पूजा जाता हैं, जो हज़ारों सालों से यहां बिना तेल और बाती के लगातार जल रही हैं।

क्या महत्व हैं इस स्थान का:

इस पवित्र स्थान पर देह त्यागते वक्त माता सति की जीभ गिरी थी। ज्वालादेवी मंदिर का निर्माण सबसे पहले यानि सतयुग में महाकाली के परमभक्त राजा भूमि चंद ने अपने स्वप्न से प्रेरित होकर करवाया था। इसके बाद माना जाता है कि इस मंदिर की खोज पांडवों ने की थी। इसके बाद यहां गुरुगोरखनाथ घोर तपस्या की और माता से वरदान और आशिर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात फिर से सन् 1835 में राजा रणजीत सिंह और राजा संसारचंद ने इस मंदिर का पुन: निर्माण करवाया था।

क्यों अनोखा है यह मंदिर:

हिंदु मंदिरों में अक्सर देखा जाता हैं कि पत्थर की या किसी प्रकार की धातु से निर्मित प्रतिमा की पूजा की जाती हैं। मगर देवी का यह मंदिर अन्य मंदिरों की तुलना में अलग हैं क्योंकि यहां पर किसी प्रकार की कोई मूर्ति या चित्र की पूजा नहीं होती हैं , बल्कि पृथ्वी के गर्भ से निकल रही नौ ज्वालाओं को पूजा जाता हैं। ये नौ ज्वालाएं माता के नौ स्वरुपों के प्रतीक के रुप में प्रचलित हैं। मंदिर के भीतर जो सबसे बड़ी ज्वाला जल रही हैं वह ज्वाला देवी हैं और अन्य आठ ज्वालाओं के रूप में माँ अन्नपूर्णा, माँ विध्यवासिनी, माँ चण्डी देवी, माँ महालक्ष्मी, हिंगलाज माता, सरस्वती माता, अम्बिका देवी एंव माँ अंजी मंदिर में स्थित हैं।

अधिक जानने के लिए हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें

आखिर कहां से निकल रही हैं ये ज्वालाएं:

हज़ारों सालो से धरती के गर्भ से निकल रही इन ज्वालाओं के रहस्य का खुलासा करने हेतु विश्व भर से कई भू-वैज्ञानिक आए , मंदिर के तल तक खुदाई करवाई गई। यही नहीं ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान भी यह जानने की बहुत कोशिश की गई कि आखिर ज़मीन के नीचे से इतनी मात्रा में यह प्राकृतिक गैस निकल कैसे और कहां से रही है। मगर आज तक इस रहस्य को कोई सुलझा नहीं पाया हैं। अब के आप पर निर्भर करता हैं कि आप इसको विज्ञान मानेंगे या चमत्कार।

बादशाह अकबर ने पानी ड़ालकर किया था ज्वाला बुझाने का प्रयास:

अकबर ने माता की परीक्षा लेने या गलत नियत से उस स्थान को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया। सबसे पहले उसने पूरे मंदिर में अपनी सेना से पानी डलवाया, लेकिन माता की ज्वाला नहीं बुझी। कहते हैं कि तब उसने एक नहर खुदवाकर पानी का रुख ज्वाला की ओर कर दिया लेकिन तब भी वह ज्वाला नहीं बुझी। तब जाकर अकबर को यकीन हुआ और उसने वहां सवा मन सोने का छत्र चढ़ाया लेकिन माता ने इसे स्वीकार नहीं किया और वह छत्र गिरकर किसी अन्य पदार्थ में परिवर्तित हो गया। मगर आज तक यह नहीं पता चल पाया कि वह धातु कौनसा हैं। आप आज भी अकबर का चढ़ाया वह छत्र ज्वाला देवी मंदिर में देख सकते हैं।

ये भी पढ़े:

जानिए क्यों नहीं लांघी जाती शिवलिंग की जलाधारी,क्यों की जाती है इनकी आधी परिक्रमा?

दुकान बनवाते वक्त वास्तु के नियमों को रखें ध्यान

आज का टैरो राशिफल 2 जून 2021: टैरो कार्ड की मदद से जानें अपना भाग्य


Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
251 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
251 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
राजीव

राजीव

₹28/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

₹28/min₹5/min
Offline
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
251 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
395 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
274 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure