Logo

Numerology: क्या आपको भी बार-बार दिख रहे हैं एक जैसे नंबर, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य?

सुप्रिया कंडवालसुप्रिया कंडवालUpdated 04 Sep 2024 11:38 AM IST
Numerology: क्या आपको भी बार-बार दिख रहे हैं एक जैसे नंबर, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य?

Special Things

Numerology: यह ब्लॉग पोस्ट अंकशास्त्र और एंजेल नंबरों के बारे में विस्तार से बताता है। एंजेल नंबर बार-बार दिखाई देने वाले संख्याओं के क्रम होते हैं जो हमारे जीवन में होने वाले बदलावों के संकेत देते हैं। इस ब्लॉग में हम विभिन्न एंजेल नंबरों के अर्थ और उनके संदेशों को समझेंगे।
Angel Numbers: ब्रह्मांड का है कोई रहस्य या कुंडली कर रही है कोई इशारा!

111, 222, और 333 देखने में तो संख्याएं तो आम सी लगती हैं, अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार इनके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा होता है, जिसका हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि ये नंबर हमारे सामने बार बार आते रहते हैं, जैसे, 11:11, 444, 333, 222, 1010, 01:01, 123, 515 इस तरह के नंबर आपको बिल, टिकट, गाड़ी की नंबर प्लेट या और कहीं भी बार-बार दिखाई दे सकते हैं। अंक शास्त्र यानी न्यूमेरोलॉजी (Ank Shastra) में इस तरह के नंबरों को एंजल नंबर कहते हैं। यदि आप को भी इस तरह के नंबर आपकी रोज़ाना लीफ़े में अक्सर दिखाई दे रहे हैं तो आपको यह समझना होगा कि ब्रह्मांड आपसे क्या कहना चाहता है। नंबर के माध्यम से ब्रह्मांडीय (Universe) शक्ति आपको, आपके सोचे गए कार्य या लक्ष्य की ओर संकेत करती है कि वह काम आपको करना चाहिए या नहीं। आज के हमारे इस ब्लॉग में हम एंजेल नंबर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे

नंबर 1 Angel Number 1

यह नंबर एक आध्यात्मिक नंबर है और इसके बार-बार दिखाई देने का अर्थ है कि ईश्वर आप पर प्रसन्न है और आप जो सोच रहे हैं या मांग रहे हैं वो आपको शीघ्र मिलने वाला है। उस समय आपको नेगेटिव नहीं सोचना है। यदि आप नेगेटिव सोचते हैं तो यह मान लें कि आप नेगेटिविटी को आमंत्रित कर रहे हैं। इसलिए जब भी ये नंबर बार-बार दिखाई दे तो पॉजिटिव ही सोचना चाहिए। 1, 11, 111, 1111 नंबर आपको यह भी बताता है कि आपके जीवन में एक बड़ा पॉजिटिव बदलाव आने वाला है और उसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए।

नंबर 2 Angel Number 2

इस नंबर का बार-बार दिखाई देने का अर्थ है कि आपको जीवन में थोड़ा बदलाव लाने की आवश्यकता है। इसका अर्थ यह भी है कि जिन बातों या चीजों को आपने पकड़ कर रखा है अब उन्हें छोड़ने का समय आ गया है। यदि आपको 222, 2222 नंबर दिखता है तो इसका अर्थ है देवदूत या शक्ति आपसे यह कहना चाहती है कि आप अपने सपनों को बिना चिंता किए पूरा करो, आपको जो अवसर या काम मिला है ईश्वर आपके साथ है। आपकी मनोकामना पूर्ण नहीं होगी, ऐसा अविश्वास और भ्रम आपको अपने अंदर नहीं लेकर आना है।

नंबर 3 Angel Number 3

ब्रह्मांड आपसे कह रहा है कि आपको वर्तमान में रहना है और कई सारे विचारों का बोझ नहीं रखना है। केवल अपने कर्म को सही ढंग से करना है। आपको खुद पर विश्वास रखना है, फिर आप सफलता आपके कदम चूमेगी फिर चाहे बात नौकरी, व्यापार, अच्छी शिक्षा, अच्छा परिवार या जो भी आपको चाहिए की ही क्यों न हो। इसलिए कर्म करते जाओ बाकी ईश्वर आपके साथ है। 3, 33, 333 या 3333 नंबर यह भी बताता है कि आपको अपने नॉलेज को और बढ़ाना चाहिए। अभी का नॉलेज जो आपके पास है वह पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए आपको बहुत से नए अवसर भी मिलेंगे बस आपको खुद को अवेयर रखना होगा और किसी भी मौके के लिए तैयार रहना होगा।

नंबर 4 Angel Number 4

बार-बार यह नंबर नजर आए तो यह नंबर बताता है कि आपका अपने जीवन में अनुशासित होना बहुत जरूरी है। आपके जीवन में अनुशासन की कमी है यदि आपने इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान हो सकता है। हेल्थ नौकरी, शिक्षा आदि पर ध्यान दीजिए। ब्रह्मांड का इशारा है कि मुश्किल समय है पर मैं साथ हूं। बस खुद में डिसिप्लिन लाना आपके रास्ते की सारी मुश्किलें काम कर देगा।

नंबर 5 Angel Number 5

इस नंबर का अर्थ है कि आप अपने तरीके से अपने जीवन को बदलें, दूसरों की नकल न करें। यह नंबर आपको बताता है कि आपकी रहने की जगह या आपके जॉब की जगह बदलने वाली है। नई गाड़ी या नई चीजों को आप प्राप्त करने वाले हैं जो आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी। ब्रह्मांड की शक्ति यह भी संकेत करती है कि कभी मुश्किलें आई तो वह आपके साथ है।  इस नंबर का बार बार दिखना जीवन में किसी बड़े बदलाव का इशारा होता है। 

नंबर 6 Angel Number 6

यह नंबर दर्शाता है कि आपको आपके परिवार की और आपके परिवार को आपकी जरूरत है, इसलिए अपने परिवार पर ध्यान दीजिए। यह नंबर बार-बार दिखाई देने का अर्थ यह भी है कि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो ब्रह्मांड यह संकेत दे रहा है कि चिंता मत करो, धैर्य रखो, तुम्हारे कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। चिंता करने से समस्या और ज़्यादा बढ़ सकती है।

नंबर 7 Angel Number 7

इस नंबर का अर्थ है कि आप थोड़े धार्मिक हो जाइए। भाग दौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक ले लीजिए, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। परमात्मा सभी के प्रति दया का भाव रखते हैं, जो परिश्रम करेगा उसे फल अवश्य मिलेगा। परमात्मा आपके साथ हैं, आप आगे बढ़ते रहिए।

नंबर 8 Angel Number 8

इस नंबर का अर्थ है कि यदि आप किसी चीज की शुरुआत कर रहे हैं, जैसे किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उन कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको धन लाभ होगा। नौकरी है तो उसमें उन्नति होगी। कारोबार हैं तो मुनाफा होगा। धन लाभ कहीं से भी हो सकता है।

नंबर 9 Angel Number 9

यह नंबर आपको बार-बार दिखाई दे रहा है तो इसका अर्थ है कि आपको लोगों की मदद करनी है। आपको अपने भीतर दूसरों के प्रति दया भाव लाना होगा। आप पैसों के अलावा भी लोगों की मदद कर सकते हैं। आप जैसा व्यवहार लोगों से करेंगे, लोग भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।

इन नंबरों के अलावा और कोई भी नंबर दिखाई दे तो क्या होता है?

उपरोक्त रिपीट नंबर जैसे 1 नंबर बार-बार नजर आए या 11 या 111 बार-बार नजर आए तो इसे रिपीट नंबर माना जाएगा परंतु इसके अलावा आपको यदि बढ़ते या घटते क्रम में कोई नंबर बार-बार नजर आए तो उसका संकेत अलग माना गया है। जैसे...

 बढ़ते क्रम की संख्या increasing numbers:- 

123, 179, 459, 789 आदि:- इस तरह के नंबर यह बताते हैं कि आप उन्नति करने वाले वाले हैं, किसी क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी।

घटते क्रम की संख्या decreasing numbers:-
321, 862, 987 आदि:- यदि घटते हुए नंबर बार-बार दिखाई दे रहे हैं तो आपको अपने आप में या कार्यों में सुधार करने की आवश्यकता है। यदि नहीं सुधरे तो आपका पतन काल शुरू हो जाएगा।

अन्य अद्भुत नंबर:- 

सीक्वेंस: कई बार लोगों को 2244 या 4422 इस तरह के नंबर अदल बदल कर बार बार नजर आते हैं तो इसका मतलब है कि आप सही कर रहे हैं। समय कठिन जरूर है लेकिन आगे आप सफल होंगे।

Meaning of 000:- यदि 0, 00 या 000 नजर आए या बार बार 0 नजर आए तो ब्रह्मांड का इशारा है कि आप रास्ता भटक रहे हो। जो कार्य आप करने आए हो आप वो नहीं कर रहे हो और हो सकता है कि आप गलत दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस पर आपको विचार करना चाहिए कि आप करने क्या आए हो। आप सही दिशा में चल रहे हो या नहीं?

यदि आप उपरोक्त नंबरों के संकेतों को सही तरीके से समझ लेते हैं तो आप वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप अपने जीवन में पाना चाहते हैं। इस तरह से अब आप अपने नंबरों की भाषा समझ कर अपने लिए सफलता के द्वार खोल सकते हैं।

Related Puja

काली चौदस विशेष-  माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा
Victory over Enemies

काली चौदस विशेष- माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा

Sun 08 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
163 devotees have booked this puja
Book Puja
काली चौदस विशेष-  माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा
Victory over Enemies

काली चौदस विशेष- माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा

Sun 08 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
163 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

₹32/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
काली चौदस विशेष-  माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा
Victory over Enemies

काली चौदस विशेष- माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा

Sun 08 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
163 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
185 devotees have booked this puja
Book Puja
प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए
Positive changes in love life

प्रेमवृद्धि अनुष्ठान- रिश्तों की मजबूती और स्थिरता के लिए

Fri 13 November 2026
Mangla Gauri Temple, Kashi Khand
Prasad Box
320 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure