Surya Nakshatra Gochar 2026: सूर्य इस समय मेष राशि और रेवती नक्षत्र में गोचर हैं। लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि केतु के नक्षत्र में सूर्य के गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
Surya Nakshatra Gochar: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को पिता, आत्मा, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। इस समय सूर्य मीन राशि में विराजमान हैं और रेवती नक्षत्र में गोचर हैं। लेकिन 14 अप्रैल की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेंगे, बता दें कि अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। माना जा रहा है कि केतु के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री से कुछ राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि वह लकी राशियां कौन सी हैं।
सूर्य नक्षत्र गोचर से किन्हें होगा लाभ?
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को सूर्य के नक्षत्र गोचर से लाभ हो सकता है, ये गोचर आपके बारहवें भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन या भूमि खरीद सकते हैं। करियर में विस्तार होगा। लोगों के मन में आपके प्रति सकारात्मक सोच बनेगी।
कन्या राशि
सूर्य के अश्विनी नक्षत्र से कन्या राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। यह परिवर्तन लाभकारी माना जा रहा है। जो लोग बिजनेस में सफलता ढूंढ रहे हैं, उन्हें जल्द ही शुभ परिणाम मिलेंगे। जो विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि
सूर्य के अश्विनी नक्षत्र से तुला राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है, आत्मविश्वास से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।