
Vaishakh Amavasya 2026: इस साल वैशाख माह की अमावस्या तिथि 16 अप्रैल की शाम 8 बजकर 11 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 17 अप्रैल की शाम 5 बजकर 21 मिनट पर होगा। पंचांग मुताबिक, 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है जो धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी प्रकार वैशाख मास की अमावस्या को वैशाख अमावस्या कहा जाता है जिसमें जातक अपने पितरों के प्रति धन्यवाद प्रकट करता है और केवल ईश्वर का नाम जपता है। शास्त्रों में माना गया है कि अमावस्या की तिथि पितरों के तर्पण के लिए विशेष होती है, कहते हें कि जिन लोगों को अपने पूर्वजों के श्राद्ध की तिथि नहीं मालूम, वह साल की किसी भी अमावस्या पर उनके नाम से तर्पण और दान-पुण्य करते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वैशाख अमावस्या पर मेष से लेकर मीन राशि वालों को किस वस्तु का दान करना चाहिए जिससे आपके पितृ प्रसन्न हों और उनकी कृपा सदा आपके परिवार पर बनी रहे।
Connect with India's best astrologers




