Shukra Gochar 2026: मेष राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, 26 मार्च से चमकेगी इन जातकों की किस्मत
Shukra Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को भोग-विलास और धन-संपदा का कारक माना जाता है। इस समय शुक्र मीन राशि में हैं और 26 मार्च को वह मेष राशि में गोचर करेंगे। ये गोचर सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर होगा। माना जा रहा है कि मंगल की राशि में शुक्र के गोचर से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। ऐसे में जान लेते हैं कि वह कौन सी राशियां हैं जिन्हें शुक्र ग्रह के मंगल की राशि में जाने से लाभ होगा।
कर्क राशि
शुक्र का गोचर कर्क राशि के 10वें भाव में होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत बढ़ेगी। जिन लोगों का विवाह के बाहर कोई रिश्ता है, उसका खुलासा हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप वाहन, प्रॉपर्टी या घर के जरूरी सामान खरीद सकते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है और खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन प्रयास करने से पार्टनर के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी।
सिंह राशि
इस समय शुक्र का गोचर सिंह राशि के लिए उनके 9वें भाव में होगा। इस दौरान आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन आपके प्रयासों की सराहना होगी। अपने पार्टनर से अपनी भावनाएँ खुलकर व्यक्त करें, क्योंकि ब्रेकअप और पैचअप जैसी स्थिति बन सकती है। जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के 6वें भाव में होगा। इस दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है। बैंक लोन मंजूर हो सकता है, लेकिन कागजी काम में परेशानी आ सकती है। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है और वही रिश्ता प्यार में बदल सकता है। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकते हैं। मामा या ननिहाल पक्ष से कुछ परेशानियाँ मिल सकती हैं। इस समय आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं और कॉस्मेटिक चीजों पर खर्च बढ़ सकता है।