Logo

Weekly Horoscope 12 to 18 October 2026: इस सप्ताह खुलेगा इन राशियों की किस्मत का ताला, जानें अपनी राशि का हाल

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 11 Oct 2026 01:00 PM IST
Weekly Horoscope 12 to 18 October 2026: इस सप्ताह खुलेगा इन राशियों की किस्मत का ताला, जानें अपनी राशि का हाल

Special Things

Weekly Horoscope 12 to 18 October 2026 in Hindi: 12 से 18 अक्टूबर 2026 का सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य राशिफल।

अक्टूबर महीने का नया सप्ताह शुरू होने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के दृष्टिकोण से यह हफ्ता कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। जहां कुछ राशियों को करियर और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ जातकों को धन लाभ के साथ-साथ परिवार का सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए यह हफ्ता कैसे रहने वाला है?

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर  2026 (Weekly Horoscope 12 to 18 October 2026)

मेष राशि

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना होगा। मंगल और गुरु का कर्क राशि में होना घरेलू मामलों, संपत्ति और परिवार से जुड़े विषयों को सक्रिय करेगा। नौकरी में मेहनत के साथ वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। शुक्र वक्री होने से पुराने रिश्तों या पुराने विवादों की चर्चा दोबारा हो सकती है। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का वृश्चिक से गोचर अचानक खर्च या मानसिक चिंता बढ़ा सकता है। सप्ताह के अंत में काम का दबाव कम करने की कोशिश करें। 

  • उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

इस सप्ताह करियर में अपनी मेहनत और क्षमता दिखाने का अवसर प्राप्त होगा । मंगल और गुरु का कर्क में गोचर आपके प्रयासों, संचार और छोटे भाई-बहनों से जुड़े मामलों को सक्रिय करेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं। शुक्र वक्री होने के कारण नौकरी या दैनिक कार्यों में पुराने मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परन्तु  विलासिता पर अधिक खर्च से बचना चाहिए। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह ली जा सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा साझेदारी और साझा धन से जुड़े मामलों को सक्रिय करेगा।

  • उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें और जरूरतमंद को सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

इस सप्ताह धन और पारिवारिक मामलों पर विशेष ध्यान रहेगा। मंगल और गुरु का कर्क में होना आपकी आय, बचत और पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करेगा। किसी पुराने आर्थिक प्रयास से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। वाणी में कठोरता रखने से पारिवारिक विवाद हो सकता है अतः  बातचीत में संयम रखें। बुध और शुक्र तुला में होने से शिक्षा  और रचनात्मक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में नई योजना बनाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नियमितता बनाए रखनी चाहिए।

  • उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके लिए विशेष रूप से सक्रिय रहेगा क्योंकि मंगल और गुरु दोनों कर्क राशि में हैं। इससे आत्मविश्वास कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है परन्तु जल्दबाजी से बचें। बुध और शुक्र का तुला में होना घर, संपत्ति और पारिवारिक मामलों को महत्वपूर्ण बनाएगा। शुक्र वक्री होने से घर या रिश्तों से जुड़ा पुराना मुद्दा दोबारा उठ सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव को सक्रिय करेगा जिससे शिक्षा मे कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। 

  • उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध या जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

सिंह राशि

इस सप्ताह खर्च और मानसिक दबाव को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा। मंगल और गुरु का कर्क में गोचर आपके बारहवें भाव को सक्रिय करेगा  जिससे यात्रा, विदेश, खर्च और एकांत से जुड़े विषय बढ़ सकते हैं। नौकरी में पर्दे के पीछे किए गए कार्यों का परिणाम बाद में मिल सकता है। व्यापार में बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह जांच करें। केतु का सिंह राशि में होना आत्ममंथन और अपने निर्णयों को दोबारा देखने की प्रवृत्ति बढ़ा सकता है। शुक्र वक्री होने से संतान  या पुराने रचनात्मक प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला सामने आ सकता है। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपके भावनात्मक पक्ष को प्रभावित कर सकता है। 

  • उपाय: रविवार को सूर्य को तांबे के पात्र से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

सप्ताह की शुरुआत में सूर्य आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और व्यक्तिगत निर्णयों पर जोर रहेगा। नौकरी में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। मंगल और गुरु का कर्क में होना आय और लाभ के क्षेत्र को सक्रिय करेगा  जिससे संपर्कों के माध्यम से लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को पुराने ग्राहक या पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है। बुध और शुक्र तुला में होने से धन और पारिवारिक मामलों में सक्रियता रहेगी। शुक्र वक्री होने से पुराने आर्थिक निर्णयों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत मे सूर्य तुला में आने से धन और वाणी का विषय और महत्वपूर्ण होगा।

  • उपाय: बुधवार को हरे मूंग का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके लिए व्यक्तिगत और संबंधों दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। बुध और शुक्र का तुला में होना आपकी राशि को सक्रिय करता है  जिससे आकर्षण, बातचीत और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। साझेदारी में किसी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। मंगल और गुरु का कर्क में होना करियर में जिम्मेदारियां बढ़ा सकता है। नौकरी में मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।सप्ताह के अन्त सूर्य तुला में आने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता पर जोर बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा भी तुला में होने से भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं। 

  • उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का दान करें।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र और मानसिक स्थिति दोनों महत्वपूर्ण रहेंगे। मंगल और गुरु का कर्क में होना भाग्य, उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा और गुरुजनों से जुड़े मामलों में सक्रियता ला सकता है। किसी यात्रा या शिक्षा संबंधी योजना पर काम शुरू हो सकता है। बुध और शुक्र तुला में होने से खर्च और विदेश संबंधी विषय सक्रिय रहेंगे। शुक्र वक्री होने से पुराने खर्च या पुराने संबंध से जुड़ी बात सामने आ सकती है। सप्ताह के मध्य चंद्रमा आपकी राशि में रहने से भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है। नौकरी में किसी पुराने कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। 

  • उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और गुड़-चना का दान करें।

धनु राशि

इस सप्ताह आय और सामाजिक संपर्कों में सक्रियता बढ़ सकती है। बुध और शुक्र का तुला में होना लाभ और नेटवर्क के क्षेत्र को मजबूत करता है अतः  पुराने मित्रों या संपर्कों से सहायता मिल सकती है। शुक्र वक्री होने से पुराने मित्र या पुराने आर्थिक अवसर दोबारा सामने आ सकते हैं। मंगल और गुरु का कर्क में होना साझा धन, निवेश और अचानक होने वाले बदलावों को सक्रिय करता है। इसलिए निवेश में जल्दबाजी न करें। 16 और 17 अक्टूबर को चंद्रमा आपकी राशि में रहने से आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ सकता है। करियर में नई योजना बनाने का अच्छा अवसर मिलेगा।

  • उपाय: गुरुवार को पीली दाल का दान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

 मकर राशि

इस सप्ताह करियर और साझेदारी से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे। मंगल और गुरु का कर्क में होना आपके सातवें भाव को सक्रिय करेगा इसलिए व्यापारिक साझेदारी में बातचीत महत्वपूर्ण होगी। मंगल के कारण बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखें। बुध और शुक्र तुला में होने से करियर में बातचीत, समझौते और नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। शुक्र वक्री होने के कारण कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुराना निर्णय दोबारा सामने आ सकता है। शनि का मीन में होना प्रयासों में निरंतरता की मांग करता है। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

  • उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।

कुंभ राशि

इस सप्ताह करियर और दैनिक कार्यों में सक्रियता रहेगी। मंगल और गुरु का कर्क में होना नौकरी, प्रतियोगिता और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों को सक्रिय करता है। मेहनत करने पर विरोधियों पर बढ़त मिल सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को विकल्पों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। बुध और शुक्र तुला में होने से भाग्य, उच्च शिक्षा और यात्रा के मामलों में सकारात्मक गतिविधि हो सकती है। राहु आपकी राशि में होने से नई दिशा में जाने की इच्छा बढ़ सकती है। शनि का मीन में होना धन और पारिवारिक जिम्मेदारियों में अनुशासन की मांग करता है। सप्ताह के अंत में खर्च पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा।

  • उपाय: शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या कंबल का दान करें।

मीन राशि

इस सप्ताह शनि के आपकी राशि में होने से जिम्मेदारियां और आत्मअनुशासन प्रमुख रहेंगे। काम में देरी हो सकती है परन्तु  निरंतर प्रयास करने से परिणाम प्राप्त होंगे। मंगल और गुरु का कर्क में होना शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों को सक्रिय करेगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत बढ़ाने का समय है। बुध और शुक्र तुला में होने से साझा धन, निवेश, कर्ज और अचानक आर्थिक मामलों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। शुक्र वक्री होने के कारण पुराने आर्थिक या संबंधों से जुड़े निर्णयों पर पुनर्विचार हो सकता है। सप्ताह के अन्त सूर्य भी इसी क्षेत्र को सक्रिय करेगा, इसलिए आर्थिक दस्तावेजों में सावधानी रखें।

  • उपाय: शनिवार को शनि देव की पूजा करें, काले तिल का दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।

Related Puja

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
359 devotees have booked this puja
Book Puja
शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
359 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

₹32/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

₹28/min₹5/min
अर्जुन शुक्ला

अर्जुन शुक्ला

₹22/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
View all
शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
359 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 18 October 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
222 devotees have booked this puja
Book Puja
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 19 October 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
278 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure