Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026: मेष साप्ताहिक राशिफल, वृषभ साप्ताहिक राशिफल, मिथुन साप्ताहिक राशिफल, कर्क साप्ताहिक राशिफल, सिंह साप्ताहिक राशिफल, कन्या साप्ताहिक राशिफल, तुला साप्ताहिक राशिफल, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, धनु साप्ताहिक राशिफल, मकर साप्ताहिक राशिफल, कुंभ साप्ताहिक राशिफल, मीन साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026: इस सप्ताह की शुरुआत बुध के गोचर से हो रही है और माना जा रहा है कि बुध सहित अन्य ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह खास रहने वाला है। आइए जान लेते हैं कि ये सप्ताह सभी जातकों के लिए कैसे परिणाम लेकर आ रहा है।
मेष राशि
साप्ताहिक राशिफल में इस हफ्ते काम अधिक बने रहने वाले हैं। इस समय कुछ काम में समय चाहे ज्यादा लग सकता है पर आप सब संभाल भी सकते हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी और बॉस भी नोटिस करेंगे। कोई नया काम मिल सकता है शुरू में थोड़ा स्ट्रेस देगा, लेकिन आगे फायदा देगा। पैसे की स्थिति सामान्य रहेगी इस समय पर सप्ताह के मध्य में अचानक कोई लाभ मिल सकता है। घर में माहौल सामान्य रहेगा बस बात-बात पर जल्दी गुस्सा न करें। सेहत में थकान और नींद की कमी हो सकती है। यात्रा या छोटी ट्रिप के मौके बन सकते हैं जिसमें नए लोगों के साथ मुलाकात भी होगी।
उपाय - दुर्गा जी को फूल चढ़ाएं।
वृषभ राशि
साप्ताहिक राशिफल में यह हफ्ता आपको कामकाज में प्रगति करने वाला है। इस सप्ताह के शुरु में काम को लेकर कुछ स्थिरता आएगी और पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आप अच्छे से निभाएंगे। पैसे संतुलित रहेंगे खर्चों पर ध्यान रखें। घर में सहयोग बना के रखे इस दौरान शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा मीठा और भारी खाना कम करें। यात्रा के लिए समय अच्छा रहेगा, दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के मौके बनेंगे।
उपाय - श्री विष्णु जी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
साप्ताहिक राशिफल मे यह हफ्ता आपको नए दोस्त दे सकता है। कुछ लोग आपके लिए मार्गदर्शक भी बन सकएत हैं। नौकरी की बात हो या बिज़नेस में नई योजना शुरु करना चाहते हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है। इस समय घर पर कुछ निर्माण से जुड़े काम आप को व्यस्त बना सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में कुछ मामलों में आप की तारीफ होगी, बस चीजों को सही तरीके से पेश करें। पैसों में थोड़ी सावधानी रखें किसी के कहने पर या जल्दबाजी में निवेश न करें। घर में हल्की बहस हो सकती है लेकिन जल्दी ठीक हो जाएगी। स्वास्थ्य के लिए मानसिक तनाव कम करें।
उपाय - मंदिर में कपूर चलाएं।
कर्क राशि
साप्ताहिक राशिफल मे यह हफ्ता आप को जरूरतों के हिसाब से काम करने की बात कहता है। छोटे बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई इत्यादि को लेकर माता-पिता की चिंताएं और मेहनत भी अधिक बनी रह सकती है। काम में ध्यान दें छोटी गलती भी असर डाल सकती है। ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है इसलिए सोच-समझकर बोलें। घर के खर्च बढ़ सकते हैं इस समय सेहत, यात्रा इत्यादि पर धन लग सकता है। कही बाहर जाने का समय सामान्य रहेगा।
उपाय - शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
सिंह राशि
साप्ताहिक राशिफल में इस हफ्ते आप खुद को थोड़ा आगे रखते हुए काम करेंगे और लोग भी आपकी बातों पर ध्यान देंगे। ऑफिस में कोई ऐसा मौका मिल सकता है जहाँ आपको अपनी क्षमता दिखाने का सही चांस मिले। बस ध्यान रखें कि जल्दी में फैसला न लें वरना बाद में सोच बदल सकती है। कहीं बाहर जाने या किसी खास जगह घूमने का प्लान बन सकता है। धन को लेकर स्थिति ठीक रहेगी बस दिखावे या शौक में खर्च बढ़ सकता है। घर में माहौल ठीक रहेगा और आप अपनी बात मनवा भी सकते हैं।
उपाय - केसर का दान विष्णु मंदिर में करें।
कन्या राशि
साप्ताहिक राशिफल में इस हफ्ते आप हर काम को बहुत ध्यान से करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर भी नजर रखेंगे। इससे काम तो सही होगा, लेकिन खुद पर दबाव भी महसूस हो सकता है। ऑफिस में कोई पुराना काम दोबारा देखने की जरूरत पड़ सकती है। पैसों के मामले में आप सोच-समझकर चलेंगे, जो आपके लिए सही रहेगा। घर में ज्यादा बोलने के बजाय चुप रहकर चीजें समझना बेहतर रहेगा। सेहत में थोड़ा थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए रूटीन सही रखें। इधर उधर की छोटी यात्राएं या काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
उपाय - सफेद मिठाई दान करें।
तुला राशि
साप्ताहिक राशिफल में इस हफ्ते आपको अपने फैसलों पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि एक छोटा निर्णय आगे बड़ा असर डाल सकता है। काम के मामले में अचानक बदलाव या नई जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे शुरुआत में असमंजस रहेगा, बाद में सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कोई पुराना मामला सामने आ सकता है इसलिए जल्दबाजी में कुछ तय न करें। घर में माहौल सामान्य रहेगा आप थोड़ा अपने में रहना पसंद करेंगे। सेहत ठीक रहेगी बस दिमाग पर ज्यादा जोर न डालें।
उपाय - पीपल पर दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशि
इस हफ्ते आप हर चीज को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे और यही आपकी ताकत बनेगी। काम में कोई ऐसा मौका मिल सकता है जहां आपकी सोच दूसरों से अलग नजर आएगी। ऑफिस में आप चुप रहकर भी बहुत कुछ समझ जाएंगे। पैसों के मामले में सावधानी रखना जरूरी होगा खासकर किसी नए खर्च को लेकर। घर में किसी की बात आपको अंदर से असर कर सकती है लेकिन आप उसे जाहिर नहीं करेंगे। अचानक कहीं जाने या किसी से मिलने का मौका मिल सकता है।
उपाय - लाल वस्त्र का दान मंदिर में करें।
धनु राशि
साप्ताहिक राशिफल अनुसार आपका मन कुछ नया करने का करेगा और आप एक ही जगह टिककर काम करने के मूड में नहीं रहेंगे। काम में बदलाव या नया तरीका अपनाने की सोच सकते हैं। कहीं दूर जाने या अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है जो मूड फ्रेश करेगा। ऑफिस में किसी से सीधी बात करनी पड़ेगी, घुमाकर बोलने से काम नहीं बनेगा। इस सप्ताह के दूसरे भाग में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। घर में माहौल ठीक रहेगा बस आप थोड़ा अपने हिसाब से चलना चाहेंगे।
उपाय - केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
मकर राशि
इस हफ्ते आप काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और चीजें अपने कंट्रोल में लाते नजर आएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और आप उसे निभाने में पीछे नहीं हटेंगे। सेविग को लेकर समझकर चलेंगे और फालतू खर्च से बचेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी। घर में आप कम बोलकर ज्यादा काम करने पर ध्यान देंगे। सेहत ठीक रहेगी बस शरीर में जकड़न या थकान महसूस हो सकती है। कहीं काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
उपाय - तेल का दान करें।
कुंभ राशि
साप्ताहिक राशिफल में इस हफ्ते आपका सोचने का तरीका थोड़ा अलग रहेगा और आप चीजों को अपने अंदाज़ में करना पसंद करेंगे। काम में कुछ नया आइडिया आएगा लेकिन उसे लागू करने में समय लग सकता है। ऑफिस में लोग आपकी बात पूरी तरह समझ न पाएं, इसलिए साफ बोलना जरूरी होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। घर में आप थोड़ा अलग रहना पसंद करेंगे। अचानक कहीं जाने या प्लान बदलने की स्थिति बन सकती है।
उपाय - काले तिल का दान करें।
मीन राशि
साप्ताहिक राशिफल में इस हफ्ते आपका ध्यान अपने अंदर की बातों पर ज्यादा रहेगा और आप थोड़ा शांत रहना पसंद करेंगे। काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना गलती हो सकती है। ऑफिस में किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन हो सकता है, इसलिए साफ समझकर ही आगे बढ़ें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन उधार देने से बचें। घर में माहौल ठीक रहेगा और आप अपनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी, बस पानी कम न पिएं। कहीं धार्मिक या शांत जगह जाने का मन बन सकता है।