Logo

Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026: मेष, तुला समेत इन जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए 12 राशियों का क्या है हाल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 16 May 2026 11:37 AM IST
Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026: मेष, तुला समेत इन जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए 12 राशियों का क्या है हाल

Special Things

Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026: मेष, तुला समेत कुछ जातकों के लिए समय शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। 

Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026:  कर्क, तुला समेत कुछ जातकों के जीवन में इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम आते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आने वाला यह सप्ताह (Saptahik Rashifal) क्या लेकर आ रहा है। 


साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026)


मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)


इस सप्ताह मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। इस समय राशि स्वामी की प्रबल स्थिति कुछ अवसर भी दिला सकती है। आपके काम को लेकर चर्चा रहेगी और प्रशंसा भी प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वैसे सप्ताह के मध्य में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर स्थिति आप को बदलाव के साथ कुछ प्राप्ति भी देगी।

उपाय -  हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर की जिम्मेदारियां में बांध सकता है। आप अपनी मेहनत से जो काम कर रहे हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। सप्ताह के मध्य में यात्रा का योग भी बनेगा। व्यापारियों के लिए नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। धन संबंधी मामलों में लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशी दे सकती है। स्वास्थ्य के मामले में मौसम बदलने का असर दिख सकता है।

उपाय -  देवी कवच का पाठ करें।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रह सकता है। नौकरी में ये समय नए अवसर और कुछ प्राप्ति को देने वाला है। कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। बुद्धिमानी और काम करने की शैली आपको सफलता दिलाएगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा पर फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना जरूरी रहेगा। सप्ताह के अंत में मानसिक थकान महसूस हो सकती है इसलिए आराम के लिए समय निकालें।

उपाय -  शिव चालिसा का पाठ करें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए राहत और सफलता लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा बस खान-पान में लापरवाही न करें।

उपाय -  चंद्रमा पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह यात्रा के लिए अनुकूल रह सकता है। काम को लेकर आपके नेतृत्व की मांग तो होगी पर ध्यान रखें कि हर कोई इस समय आप की बातों पर अधिक ध्यान नहीं देंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा और पुराने रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है बस मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर थोड़ा सजग रहें।

उपाय -  गायत्री मंत्र का जाप नियमित करें।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत की मांग के साथ साथ कुछ अनुकूलता को भी दिलवा सकता है। काम के स्थान में आपके लिए व्यस्तता बहुत अधिक रहने वाली है। इस समय कुछ नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा पर किसी भी बड़े निवेश से पहले सलाह जरूर लें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय -  श्री गणेश जी की पूजा करें।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए लोगों के साथ मुलाकात और परिश्रम को बढ़ा देने वाला हो सकता है। इस समय घर में लोगों का आगमन आप को व्यस्तता तो देगा, पर कुछ खास मांगलिक कामों में शामिल होने का समय भी देगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। व्यापार में नए सौदे लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में शांति बनी रहेगी और घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय -  घर के द्वार पर नियमित घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)


वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह अपने काम के अलावा घर पर भी ध्यान देना होगा। माता पिता बच्चों के चलते कुछ अधिक भागदौड़ में रहने वाले हैं। धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। काम के क्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आपकी मेहनत इस समय कुछ लोगों के समक्ष आप की छाप को छोड़ने वाली होगी। व्यापार में बाहरी संपर्क बन सकते हैं। पैसों के मामले में इस दौरान उधार लेन देन से बचें। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या थकान की समस्या रह सकती है।

उपाय -  हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को इस समय मौके मिल सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी, बस ध्यान रखें जल्दबाजी ना करें । लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

उपाय -  पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह योजनाओं को सफल बनाने वाला रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ होगा और नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और घर में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आराम की कमी से थकान हो सकती है।

उपाय -  शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह यात्रा और काम की अधिकता भी देने वाला हो सकता है। इस समय आस पास के लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, बस कारोबार में थोड़ा सावधान रह कर काम करने की जरूरत होगी। नई सोच और रचनात्मकता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी होगा।

उपाय -  शनि स्त्रोत का पाठ करें।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ काम की अधिकता के साथ घरेलू जीवन में नए लोगों के साथ मेल जोल देने वाला है। नौकरी और व्यापार में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में बच्चों की बातें कुछ खुशी और कुछ हलचल भी दे सकती हैं। शिक्षा के मामले ये समय छात्र यात्राओं पर भी जा सकते हैं। इस सप्ताह के अंतिम भाग में स्थिति आपके लिए कुछ उत्साह ओर जोश भरी रहेगी।

उपाय -  धर्म स्थल में बेसन के लड्डू बांटें।

Related Puja

नाग पंचमी स्पेशल-  पंचामृत अभिषेक और रुद्राष्टाध्यायी पाठ
Child blessing and marital harmony

नाग पंचमी स्पेशल- पंचामृत अभिषेक और रुद्राष्टाध्यायी पाठ

Mon 17 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
227 devotees have booked this puja
Book Puja
नाग पंचमी स्पेशल-  पंचामृत अभिषेक और रुद्राष्टाध्यायी पाठ
Child blessing and marital harmony

नाग पंचमी स्पेशल- पंचामृत अभिषेक और रुद्राष्टाध्यायी पाठ

Mon 17 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
227 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
अन्नू टी

अन्नू टी

22/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

55/min38/min
View all
नाग पंचमी स्पेशल-  पंचामृत अभिषेक और रुद्राष्टाध्यायी पाठ
Child blessing and marital harmony

नाग पंचमी स्पेशल- पंचामृत अभिषेक और रुद्राष्टाध्यायी पाठ

Mon 17 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
227 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 17 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
213 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 17 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
247 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure