
Weekly Horoscope 30 November to 6 December 2026: रिश्तों में भरोसा और अपनापन हो, तो जीवन की हर राह आसान हो जाती है। यह हफ्ता लव लाइफ के लिहाज से काफी दिलचस्प रहने वाला है। कुछ लोगों के पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं, वहीं कुछ को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के खास मौके मिलेंगे। जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का प्यार का हाल?
मेष राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्यार और रिश्तों के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और दिल की बातें खुलकर करने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो इस हफ्ते अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच भरोसा और समझ बढ़ेगी। हफ्ते के बीच में कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। बस रिश्ते में ईगो न लाएं और पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
वृषभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता लव लाइफ में नई खुशियां ला सकता है। आप अपने साथी के साथ अच्छा वक्त बिताने या बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर रिश्ते और भविष्य को लेकर कोई खास बात कर सकता है। जो लोग शादी के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। पुराने रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और साथी हर मुश्किल में साथ निभाने की कोशिश करेगा। किसी बड़े फैसले से पहले एक-दूसरे की पसंद और इच्छा जरूर समझें।
मिथुन राशि के लोगों के लिए इस हफ्ते प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी पुरानी बात या राय अलग होने से पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। आपको ऐसा लग सकता है कि साथी आपकी बातों को उतनी अहमियत नहीं दे रहा है। ऐसे में गुस्से में आकर कोई फैसला न लें और शांत मन से बात करके गलतफहमियां दूर करें। सिंगल लोगों को किसी नए इंसान की तरफ झुकाव महसूस हो सकता है, पर जल्दबाजी न करें। हफ्ते के आखिर में हालात सुधरने की उम्मीद है।
कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्यार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने के मौके मिल सकते हैं। मन में दबी कोई बात आप पार्टनर से कह पाएंगे। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा और अपने मन की बातें भी शेयर कर सकता है। शादीशुदा जिंदगी में तालमेल बेहतर होगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते को और मजबूत करने के लिए एक-दूसरे को थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम दें।
सिंह राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता लव लाइफ में अच्छे बदलाव ला सकता है। अगर आपके और पार्टनर के बीच कुछ समय से दूरी थी, तो वह कम होने लगेगी। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आप रिश्ते को नई शुरुआत दे पाएंगे। साथी के साथ किसी खास जगह जाने का प्लान बन सकता है। शादीशुदा लोगों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। सिंगल लोगों को किसी जान-पहचान वाले से प्रपोजल मिल सकता है। बातों में नरमी रखें और पार्टनर की फीलिंग्स को समझें।
कन्या राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्यार और जुड़ाव लेकर आ सकता है। जिस खास पल का आप इंतजार कर रहे थे, वह पार्टनर के साथ बिताने का मौका मिल सकता है। साथी अपने प्यार का इजहार कर सकता है और रिश्ते को लेकर गंभीर बात हो सकती है। जो लोग अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बात करना चाहते हैं, उनके लिए समय ठीक है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा न सोचें, भरोसा रखें और साफ-साफ बात करें।
तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता रिश्तों में समझदारी और धैर्य रखने का है। पार्टनर से कोई जरूरी बात कहनी हो तो पहले उनका मूड और स्थिति देख लें। अपनी बात थोपने के बजाय साथी की राय को भी सुनें। आपकी कोई इच्छा पार्टनर पूरी कर सकता है, जिससे मन खुश रहेगा। शादीशुदा लोगों को साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बात शुरू हो सकती है। शक और गलतफहमियों से बचें, खुलकर बातचीत ही रिश्ते को संभालेगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह हफ्ता लव लाइफ में अहम बदलाव ला सकता है। आप पार्टनर के साथ आगे के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं, उनकी शादी की बात आगे बढ़ सकती है। साथी से मिले सकारात्मक जवाब से मन खुश रहेगा। शादीशुदा लोगों में नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है। इमोशंस में बहकर कोई फैसला न लें, एक-दूसरे को समझें और सम्मान दें।
धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता प्यार और रोमांस के लिए बढ़िया रहेगा। आप पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। शादी या परिवार को आगे बढ़ाने से जुड़ी बात भी हो सकती है। आपका साथी आपके प्रति ईमानदार रहेगा और खुलकर प्यार जता सकता है। अविवाहित लोगों को शादी या नए रिश्ते से जुड़ी अच्छी खबर या संकेत मिल सकता है। हफ्ते में घूमने या एंजॉय करने का प्लान बन सकता है। एक-दूसरे की पसंद का ध्यान रखें और मिलकर फैसले लें।
मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता लव लाइफ में स्थिरता और खुशियां ला सकता है। पार्टनर के साथ परिवार और आगे की योजनाओं पर बात होगी। कुछ लोगों के घर में नए मेहमान के आने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। जो लोग शादी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें घरवालों की मंजूरी मिल सकती है। पार्टनर के साथ वक्त अच्छा बीतेगा और शादीशुदा जीवन में तालमेल सुधरेगा। काम की व्यस्तता के बीच साथी को इग्नोर न करें, साथ समय बिताना जरूरी है।
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता प्यार के मामले में थोड़ी चुनौतियां ला सकता है। किसी तीसरे की बात सुनकर आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में गुस्सा करने के बजाय साथ बैठकर शांत मन से बात करें। अपनी बात साफ रखें और साथी के मन के सवाल दूर करें। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सामने वाले को अच्छे से जान लें। धैर्य और सच्चाई से रिश्ता संभल जाएगा।
मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्यार और रोमांस से भरा रह सकता है। आप पार्टनर के साथ बाहर घूमने, डिनर करने या छोटी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। साथी अपने दिल की बात कहेगा और आपको खास महसूस कराने की कोशिश करेगा। शादीशुदा लोगों में प्यार और तालमेल बढ़ेगा। सिंगल लोगों की किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। हफ्तेभर पार्टनर की भावनाओं को समझें और भरोसा बनाए रखें।
Connect with India's best astrologers




