Logo

Happy New Year 2022 Live : एक कदम आगे तो दो कदम पीछे, देश - दुनियां के लिए कुछ इस तरह रहा साल 2021

Osheen Osheen Updated 31 Dec 2021 08:06 PM IST
Happy New Year 2022 Live : एक कदम आगे तो दो कदम पीछे, देश - दुनियां के लिए कुछ इस तरह रहा साल 2021

Special Things

Happy New Year 2022 Year Ender and Astrology Predictions Live  : आज 2021 का आख़री दिन है, तो बीते साल के बारे में ज्योतिषीय चर्चा करना बेहद ज़रूरी है। 2021 अपने साथ कई अच्छी-बुरी यादें लेकर आया था। 2020 के कोरोना क़हर के बाद 2021 का बड़ी उम्मीद से स्वागत किया गया था। कन्या लग्न और कर्क राशि में प्रारम्भ हुए इस साल की पहली तारीख़ को चंद्र, मंगल और शनि स्वयं की राशि में थे।
आज 2021 का आख़री दिन है, तो बीते साल के बारे में ज्योतिषीय चर्चा करना बेहद ज़रूरी है। 2021 अपने साथ कई अच्छी-बुरी यादें लेकर आया था। 2020 के कोरोना क़हर के बाद 2021 का बड़ी उम्मीद से स्वागत किया गया था। कन्या लग्न और कर्क राशि में प्रारम्भ हुए इस साल की पहली तारीख़ को चंद्र, मंगल और शनि स्वयं की राशि में थे। ग्रहण व ग्रह चाल, राशि-लग्न आदि ज्योतिषीय घटनाओं का शुभ और अशुभ प्रभाव जनता और उनके शासक व देशों पर भी पड़ता है। लेकिन, इस साल कुछ ऐसी घटनाएँ भी हुईं जिन्होंने विश्व स्तर पर लोगों को झकज़ोर दिया। कई देशों के तो सिंहासन तक हिल गए। आज वर्ष के अंतिम दिन हम जानेंगे 2021 की ख़ास घटनाओं के ज्योतिषीय कारण 
कैपिटल हिल हिंसा (डॉनल्ड ट्रम्प पर मंगल का प्रभाव)

कुंडली में नीच राशि के चंद्रमा और केतु की युति पर सूर्य की पूर्ण दृष्टि के कारण डॉनल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति चुनाव में हार गए। जिसके बाद, अमेरिका के कैपिटल हिल में जनवरी की 6 तारीख़ को डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों द्वारा हंगामा किया गया। केतु के साथ चंद्रमा की स्थिति ने ग्रहण दोष का निर्माण किया। 6 जनवरी को एक रैली में ट्रम्प ने विरोध हेतु आह्वान किया, जिसमें 5 लोग मारे गए। नौवें घर के स्वामी मंगल के चौथे स्थान पर योग बनाने के प्रभाव से ट्रम्प ने भड़काऊ भाषण दिए और विश्वभर में आलोचना के बाद उनका ट्विटर अकाउंट भी बैन हो गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति बने जो बाइडन (ग्रहों के महायोग ने बनाया महाशक्तिशाली)

20 जनवरी, 2021 को चतुर्ग्रही योग में जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण ली। 78 वर्षीय बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं और साथ ही सबसे कम उम्र में सीनेटर बनने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। कुंडली के महत्वपूर्ण योग ने इन्हें राज सुख का अधिकारी और साथ ही विश्व के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति बनाया।
26 जनवरी की हिंसा (वाणी व बुद्धि के कारक बुध ग्रह का गोचर करना)

25 जनवरी की शाम 04:19 पर मकर से कुंभ राशि में बुध के गोचर होने से इस राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव पड़ा। केंद्र सरकार के कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान हजारों किसानों ने लाल किले की दीवारों पर चढ़कर तिरंगे के बगल से ही एक ध्वज फहरा दिया। यह देश के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना मानी गई।
म्यांमार में तत्खतापलट (मंगल-शनि का प्रभाव)
मंगल शनि का स्वराशि गत होना और शनि-सूर्य का युति संबंध अचानक से होने वाले बदलाव और समाज और सत्ता के मध्य संघर्ष का मुख्य कारण बनता है। मंगल सेना का प्रतिक है और मेष राशि में मजबूत अवस्था में है और शनि जो समाज का और सूर्य राज्य का एक साथ होना परस्पर गतिरोधों का कारण बना। जिसके चलते 1 फ़रवरी को म्यांमार में सेना का सत्ता पर शासन हुआ और सत्ता में बदलाव की इस घटना ने देश भर को प्रभावित किया।
उत्तराखंड ग्लेशियर टूटने से मची तबाही (शनि-सूर्य ग्रह योग)

मेदिनी ज्योतीष प्रकृति में हुए बदलावों और सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं को दर्शाने वाली होती है। 7 फरवरी के दिन मकर राशि में सूर्य बुध, शुक्र, गुरु शनि का योग तथा चंद्रमा की नीचस्थ स्थिति केतु के साथ होने पर उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने से जुड़ी प्राकृतिक आपदा का कारण बनी और इस उत्तराखंड चमोली में ग्लेशियर के टूटने से मची तबाही में कई लोगों की जान चली गई।
कोरोना टीकाकरण (बुध और मंगल का प्रभाव)

कोविड-19 की वैक्सीन के आ जाने से भारत समेत सभी देशों को सुकून मिला। चेचक या पोलियो आदि रोग के टीके बनने में जहाँ आमतौर पर दस-पंद्रह साल लग गए वहीं बुध के प्रभाव से कोविड का टीका एक साल के भीतर ही राहत बनकर तैयार हो गया। भारत में 16 जनवरी से प्रारम्भ हुए कोविड टीकाकरण ने मंगल का सानिध्य पाकर 31 दिसम्बर 2021 को प्रातः आठ बजे तक 1,44,54,16,714 का आँकड़ा छुआ।
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का पद गँवाना (सूर्य का राशि परिवर्तन)

जून 2021 में सूर्य ने वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश किया। इसराइल की संसद द्वारा नई गठबंधन सरकार की के समर्थन में पूर्ण बहुमत दिया गया और 12 साल से इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को तुला राशि में नीच के सूर्य ग्रह के प्रभाव से प्रधानमंत्री का पद त्यागना पड़ा।
बंगालहिंसा (शुक्रऔरसूर्यकामेषराशिमेंप्रवेश)

10 से 16 अप्रैल के दौरान चार बड़े *राशि परिवर्तन* हुए। जिसमें 10 अप्रैल को शुक्र ग्रह और 14 अप्रैल को सूर्य का गोचर मुख्य रहे। इन दोनों ग्रहों के मीन से मेष राशि में प्रवेश करने के प्रभाव से स्वास्थ्य और राजनीति में असर देखने को मिला। प. बंगाल में लगातार तीसरी बार ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल काँग्रेस की जीत और भाजपा की हार के बाद पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा उक्त दोनों ग्रहों का ही प्रभाव है।

तालिबान का अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़ा (15 दिन में चन्द्र-सूर्य ग्रहण)

26 मई को चंद्र ग्रहण और इसके पंद्रह दिन के अंतराल में 10 जून को सूर्य ग्रहण हुआ। इस खगोलीय घटना का सीधा असर अफ़ग़ानिस्तान पर देखने को मिला। ज्योतिषी मानते हैं कि एक पाग अर्थात् पंद्रह दिनों के मध्य में दो ग्रहण पड़ना शासक और प्रजा दोनों के लिए अहितकारी परिणाम देता है।अफ़ग़ानिस्तान में तालिबानी क़ब्ज़ा इस साल की सबसे निन्दनीय घटना हुई। ग्रहणों के बाद बुध ग्रह के 9 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करते ही, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी 15 अगस्त को देश छोड़ने पर मजबूर हो गए और तालिबान द्वारा राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लेने के साथ ही अफगानिस्तान पर फिर से तालिबान की वापसी हुई। इस घटना के बाद से ही तालिबान संचालित अफगानिस्तान की जनता ने तालिबानी शासन से भयातुर होकर अपना देश त्यागना ज़रूरी समझा और कई आम नागरिकों को अपनी जान गँवानी पड़ी।

Related Puja

गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
174 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
174 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
टैरो कविता

टैरो कविता

40/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

32/min₹5/min
गजेंद्र शर्मा

गजेंद्र शर्मा

28/min₹5/min
View all
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
174 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
438 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 26 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
209 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure