Logo

12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल

sonam Rathoresonam RathoreUpdated 27 Nov 2021 10:25 AM IST
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं और नवग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह भी गुरु अर्थात् बृहस्पति ही है। गुरु ग्रह ने 12 साल बाद सभी राशियों में भ्रमण कर 20 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजकर 23 मिनट को कुम्भ राशि में प्रवेश किया है। गुरु ग्रह धनु और मीन राशि का स्वामी है, इसकी उच्च राशि कर्क तथा नीच राशि मकर है। अभी तक गुरु अपनी नीच राशि मकर में गोचर कर रहे थे। गुरु ग्रह 13 अप्रैल, 2022 तक कुम्भ राशि में गोचर रहेंगे। यह गोचर मौसम को सर्वाधिक प्रभावित करेगा। गुरु के कुम्भ राशि में गोचर होने से इस बार ठंड अधिक पड़ेगी। जिस कारण अधिक कोहरा, बर्फबारी, तूफान तथा प्राकृतिक आपदाओं हेतु सचेत रहना होगा।

कुम्भ राशि में गुरु ग्रह के गोचर के कारण सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आपकी राशि में क्या प्रभाव डालेगा गुरु ग्रह का गोचर…

शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण के समय करें पंच दान, होगा हर समस्या का समाधान और बढ़ेगा धन-धान - 4 दिसम्बर, 2021

12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह नौवें और बारहवें घर का स्वामी है। गुरु ग्रह के ग्यारहवें भाव अर्थात् आय भाव में गोचर करने के कारण यह अवधि अत्यंत शुभ होगी। आपको आलस्य का त्याग कर, सक्रिय रहना होगा। अविवाहितों हेतु विवाह के योग हैं। नए घर में प्रवेश के योग बनने वाले हैं। लम्बे समय से रुके हुए समस्त कार्य पूर्ण होंगे और धन का लाभ भी हो सकता है। किसी व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए लाभ के प्रबल योग बनेंगे तथा नौकरी वालों हेतु पदोन्नति की संभावनाएँ है।

क्या पड़ेगा मिथुन राशि पर प्रभाव जब शुक्र करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, जानें यहाँ
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
वृषभ राशि
गुरु ग्रह वृषभ राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। दसवें अर्थात् कर्म, प्रसिद्धि व पिता भाव में गुरु इस अवधि में गोचर करेंगे। नया कार्य प्रारम्भ न करने की सलाह है। बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के सम्बंध में छोटी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। इस अवधि में किसी को पैसा उधार न देना आपके लिए हितकारी होगा। आपके लिए प्रसिद्धि व अनेक यात्राओं के योग बन रहे हैं।

आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
मिथुन राशि
गुरु ग्रह मिथुन राशि में सप्तम और दशम भाव का स्वामी है। इस अवधि में गुरु नवम भाव में गोचर करेंगे, जो भाग्य का भाव है। मिथुन राशि के जातक बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। गुरु ग्रह गोचर आपके लिए वरदान साबित होगा और आपकी योजनाओं के कारण सफलता कदम चूमेगी। धर्म और आध्यात्म हेतु अत्यंत रूचि होना स्वाभाविक होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल होगा।

दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
कर्क राशि
गुरु आपकी कुंडली में छठे और नौवें भाव का स्वामी है। अचानक हानि या लाभ होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ग़लतियाँ करने से बचें, 2022 के प्रारम्भ में ही जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। गुरु ग्रह का गोचर कर्क राशि के आठवें अर्थात् आयु भाव में होगा। जिस कारण यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ होने वाला है। कारोबारियों को लाभ तथा नौकरी वालों को पदोन्नति व स्थान परिवर्तन के योग हैं। धन से सम्बंधित समस्याएँ समाप्त होंगी।

आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
सिंह राशि
गुरु ग्रह, सिंह राशि के जातकों की कुंडली में पंचम और आठवें भाव का स्वामी होता है। गुरु का गोचर, आपकी राशि के सप्तम अर्थात् विवाह भाव होगा। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले जातकों के किए यह समय सबसे उपयुक्त रहेगा। नौकरी व स्थान ना बदलना आपके लिए उचित रहेगा। गुरु ग्रह के प्रभाव से आपके दाम्पत्य जीवन में सुख लाएगा। पार्ट्नरशिप के व्यापार में लाभ मिलेगा। निवेश करने से बचना होगा। धन लाभ हो सकता है। साथ ही, अभी कहीं पर भी निवेश से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
कन्या राशि
कन्या राशि में गुरु ग्रह, चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी होता है। इस दौरान कन्या राशि में छठवें अर्थात् रोग व शत्रु भाव में गोचर होंगे। किसी नए कार्य को प्रारम्भ करने, शहर या नौकरी छोड़ने हेतु आपको समस्या आ सकती है। सेहत ठीक रहने की उम्मीद है, लेकिन बीमार होने पर शीघ्र इलाज कराने की सलाह है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिस कारण धन का अभाव हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं, जिससे इस अवधि में आपकी अलग पहचान बनेगी। शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। निवेश से लाभ होगा।

आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ

12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की कुंडली में तीसरे और छठे भाव का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु आपकी राशि में पाँचवे यानि प्रेम, बुद्धि व पुत्र भाव में गोचर होंगे। आपकी संतान के लिया यह समय उपयुक्त है, संतान पक्ष से निश्चिंतता होगी। संतान प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा, दिनचर्या पर ध्यान दें। बुद्धिमत्ता के प्रयोग से लाभ होगा। कार्यों आ रही बाधाएँ दूर होंगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों  का सहयोग मिलेगा तथा प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी।

कहाँ निवेश करना होगा सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ, जानिए यहाँ क्लिक करके
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
वृश्चिक राशि
इस राशि गुरु द्वितीय और पाँचवे घर का स्वामी है। वृश्चिक राशि में गुरु का चतुर्थ अर्थात् सुख व माता के भाव में गोचर होगा। नए घर का निर्माण होगा। कुम्भ राशि में गोचर होने के कारण आपको कुछ तनाव हो सकता है। लेकिन, समस्याओं का समाधान भी होगा। आपके खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए आपको अपने वित्त पर नियंत्रण आवश्यक बताया गया है। भविष्य हेतु शुभ सम्भावनाएँ हैं।

किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व बात कीजिए ज्योतिषी से
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
धनु राशि
गुरु इस राशि में प्रथम और चतुर्थ घर का स्वामी है। गुरु धनु राशि में तीसरे अर्थात् पराक्रम व अनुज बहन-भाईयों के भाव में गोचर होंगे। नई नौकरी व नए शहर के लिए यह समय अनुकूल है। उच्च अध्ययन हेतु समय उपयुक्त है। आर्थिक आय के नए मार्ग खुलने के आसार हैं। यह समय आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली होगा। अविवाहितों के विवाह होने की सम्भावनाएँ हैं। यात्रा के योग बैन रहे हैं। अच्छी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बनेगी। आलस्य छोड़ने की सलाह है।

कैसा होगा आपका भविष्य, पूछिए टैरो कार्ड रीडर से
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
मकर राशि
मकर राशि में तीसरे व बारहवें भाव का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु इस राशि में दूसरे अर्थात् अर्थ व वाणी के भाव में गोचर होंगे। मानसिक कठिनाई हो सकती है, लेकिन आपमें इससे बाहर निकलने की क्षमता होगी। सोच-समझकर निवेश करें। व्यापारी वर्ग को जोखिम ना उठाने की सलाह है। नौकरी वाले जातक भी सचेत रहें। भविष्य के प्रति यह समय शुभ है। परिवार में सुख-समृद्धि में वृद्धि की संभावना है। धन लाभ होने सम्भावना है। वाणी में संयम रखने से इस समय उत्तम लाभ मिलेगा।

हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ
12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
कुम्भ राशि
गुर ग्रह, कुम्भ राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है। गुरु ग्रह कुम्भ राशि में ही लग्न भाव में गोचर करेंगे। आपको प्रेम सम्बन्धों में सफलता मिलेगी और दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। सभी परेशानियाँ दूर होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि के साथ ही धन-लाभ होगा। इस अवधि में वर्ष के प्रारम्भ में पार्ट्नरशिप बेहद फायदेमंद रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत होने के आसार हैं। लग्न में गुरु के गोचर से आपको अच्छे और शुभ परिणाम मिलेंगे। मार्च के उपरांत शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी व शहर परिवर्तन हेतु शुभ समय है। नए व्यापार में निवेश से लाभ होगा। स्वयं निर्णय लेने से सफलता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे।

कैसा होगा आपका भविष्य, पूछिए टैरो कार्ड रीडर से

12 साल बाद देवगुरु का कुम्भ राशि में गोचर डालेगा विशेष प्रभाव, यहाँ जानिए सभी राशियों का हाल
मीन राशि
मीन राशि में गुरु ग्रह दसवें और पहले भाव का स्वामी है। मीन राशि में गुरु, बारहवें अर्थात् व्यय भाव में गोचर होंगे। आरोपों या शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। न्यायालय में भी असफलता हाथ लगेगी। आर्थिक दिक़्क़तों व बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। विदेश से लाभ व विदेश यात्रा के योग हैं। व्यवसाय-वश दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। गुरु ग्रह अर्थात् बृहस्पति 23 फरवरी, 2022 को अस्त होने के पश्चात् 27 मार्च, 2022 को पुनः उदय होंगे। इसके बाद 13 अप्रैल, 2022 को मीन राशि में गोचर कर पूरे वर्ष उपस्थित रहेंगे। इसी वर्ष, 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने के बाद 24 नवम्बर, 2022 को वे फिर से मार्गी हो जाएँगे।

कालभैरव जयंती पर दिल्ली में कराएं पूजन एवं प्रसाद अर्पण, बनेगी बिगड़ी बात - 27 नवंबर 2021

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
378 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
378 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
141 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
370 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure