Anuradha Nakshatra - जैसा कि हम सभी को पता है कि प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी नक्षत्र है या राशि में जन्म लेते हैं। लेकिन बात करें अनुराधा नक्षत्र की तो यह सभी नक्षत्रों में से शुभकारी माना जाता है। अनुराधा नक्षत्र 27वें नक्षत्रों में से 17वें में पर आता है। इस नक्षत्र में जन्मे जातक की राशि वृश्चिक तथा स्वामी शनि देव होते हैं, साथ ही साथ इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। इसलिए अनुराधा नक्षत्र में जन्मे जातकों पर शनि और मंगल दोनों का प्रभाव अधिकतम रहता है। बता दे कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्म नक्षत्र "अनुराधा नक्षत्र" ही हैं। जो जातक इस नक्षत्र में जन्म लेते हैं वह अन्य लोगों से कुछ अलग स्वभाव के होते है। अर्थात इस नक्षत्र में जन्मे जातक स्पष्टवादी के साथ-साथ दिल के साफ होते हैं। दूसरे शब्दों में बोले तो जो बात दिल में होता है वह खुल कर बोल देने वाले होते हैं। अनुराधा नक्षत्र सफलता के साथ-साथ जातकों को प्रसिद्धि एवं सम्मान भी प्रदान करती है। इस नक्षत्र के लोग बचपन से ही संघर्षशील रहते हैं ऐसे लोग कम उम्र में ही रोजगार या पैसा कमाना शुरू कर देते हैं। अनुराधा नक्षत्र के जातक दूसरों की दुख परेशानी को हमेशा समझते हैं तथा मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस नक्षत्र के जातक अपनी परेशानियों को सुलझाने के प्रति अडिग रहते हैं, फिर परेशानी कितनी बड़ी क्यों ना हो, कभी हार नहीं मानते। ऐसे जातक नौकरी में रुचि न रखकर व्यापार में रुचि रखते है। अनुराधा नक्षत्र वाले जातक की बातें थोड़ी कड़वी होती है इसलिए कई बार इनकी बातें लोगों को बुरी लग जाती है। धन संपदा के मामले में अनुराधा नक्षत्र के जातक भाग्यवान होते हैं।
ज्योतिषशास्त्र कहता है कि इस इस नक्षत्र में जन्मे जातक घर- परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं, परंतु पिता के साथ मनमुटाव या झगड़े होते रहते हैं इसलिए वह घर से घर परिवार से दूर रहना ही पसंद करते हैं। ऐसे जातक के पास संयम की कमी होती इसलिए बात बात पर क्रोधित हो जाते हैं ऐसे लोग किसी की दुख, परेशानी या मुश्किल वक्त में खड़े रहते हैं एवं समस्याओं को धैर्य से सुलझाना चाहते हैं।
अनुराधा नक्षत्र वाले जातक अपने लक्ष्य के प्रति निश्चित होते हैं। चाहे कितनी बङी मुश्किल ही क्यों ना सामने आ जाए, वह कभी पीछे नहीं हटते। अपने करियर के विकास के लिए जो भी अक्सर उन्हें प्रदान की जाती है या मिलता है उनका अधिकतम फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार के जातक के घर में कभी धन की कमी नहीं होती। ऐसे लोग किसी व्यवसाय में निवेश करने हमेशा सोचते रहते हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों में शुभकारी "अनुराधा नक्षत्र" के स्वामी शनि देव एंव राशि के स्वामी मंगल होते हैं। इसीलिए, इस नक्षत्र में जन्मे जातक पर दोनों ग्रहों का प्रभाव रहता है। इनके देवता मित्र देव होते हैं मित्र देव 12 आदित्य में से एक है जैसा कि नाम से ही ज्ञात होता है कि ऐसे नक्षत्र के मित्र देव सौम्यता, विश्वास एंव मित्रता को प्रदान करने वाले होते है। हमारे आकाश मंडल में अनुराधा नक्षत्र तीन या चार तारों का समूह मंडल है। इस नक्षत्र के चारों चरण में वृश्चिक राशि होते हैं दूसरे शब्दों में कहे तो जिन लोगों की राशि वृश्चिक होती है उनका नक्षत्र अवश्य ही अनुराधा नक्षत्र होता है। एवं प्रतीक के रूप में पुष्पों का राजा "कमल" होता है।
इस नक्षत्र में जन्मे जातक अपने मेहनत के बदौलत व्यवसाय या नौकरी में सफलता हासिल करते हैं। इनके आंतरिक मन में व्यवसायिक योग्यता होती है, क्योंकि यह नौकरी से ज्यादा व्यवसाय में रुचि रखते हैं। इस नक्षत्र के व्यक्ति किसी व्यक्ति की सहायता दिल से करते हैं, ऐसे व्यक्ति दिखावा बिल्कुल नहीं पसंद करते हैं।दूसरों के प्रति मान- सम्मान, आदर-भाव एंव सत्य अपने दिल में संजोए रखते हैं।
अनुराधा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति अल्प आयु से ही पैसा कमाने लगते हैं, क्योंकि ऐसे जातक संघर्षशील होते हैं। इस प्रकार के व्यक्ति दिल से भी काफी साफ होते हैं,खुलकर बोलने वाले होते हैं। इसलिए इनके मित्र भी कम बनते हैं लेकिन,यह अपने मित्रों के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग काफी धार्मिक प्रवृत्ति(nature) के होते हैं।