आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोग इतना पैसे के पीछे भाग रहे हैं कि मानसिक सुख तो भूल ही गए हैं। घर में दिन-प्रतिदिन लड़ाई झगड़े बढ़ रहे हैं, आप शांति का वातावरण चाह रहे हैं पर फिर भी कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है कि नकारात्मकता बढ़ती जा रही है। जिस घर में रोज कलह होती है ऐसा माना जाता है वहां देवताओं का वास नही है वहां नकारात्मकता हावी होती जा रही है। अगर आपके पास धन, रौब-रुतबा सब है लेकिन पारिवारिक प्रेमऔर मानसिक सुख नही है तो सब धन व्यर्थ है। इन नकारात्मक शक्तियों के कारण जीवन के हर काम में बाधा आने लगती है सारे प्रयास असफल होते जाते हैं। सुखी मन से किये गए सभी प्रयास सफल होते हैं एवं आर्थिक, मानसिक, शारीरिक सभी खुशियों का कारण होते हैं। हमें यह सोचना चाहिए कि जब हर चीज से हम पूर्ण हैं तो ऐसा क्या है कि घर में आपसी प्रेम, तालमेल में कमी हो रही है। कई ऐसे उपाय हैं जिनके माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है। आइये जानते हैं क्या है ऐसे उपाय जिससे घर का शुद्धिकरण किया जा सकता है।
ये हैं आसान उपाय जो घर में लाते हैं सकारात्मक ऊर्जा
. जब भी रात का डिनर कर लें तो सोने से पहले घर के गैस स्टोव को अच्छी तरह से साफ कर दें। इसके माध्यम से घर का स्वास्थ्य सही चलता है यदि इसमें गन्दगी बनी रहेगी तो परिवार में रोग एवं आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें खाना खाने के बाद गैस की अच्छे तरह से सफाई करें।
. अपने बेडरूम में चारों तरफ थोड़ा सा नमक डाल दें इससे नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति का यदि वास होता है तो उसका प्रभाव निष्क्रिय हो जाता है।
. प्रतिदिन घर में एक मोमबत्ती जरूर जलाएं इससे नकारात्मकता का नाश होता है। योग करें या मानसिक शांति के लिए ध्यान करें एक मोमबत्ती अवश्य जलाएं।
. सूर्यास्त के समय इक्कीस दिन तक गाय का कच्चा दूध लें उसे एक साफ बर्तन में रखकर नौ बूंद शहद मिलाएं और उससे स्नान करें। स्नान के पश्चात सभी कमरों में दूध का छिड़काव करें बचे दूध को घर के मुख्य द्वार के बाहर प्रवाहित कर दें। ऐसा इक्कीस दिन तक करने से घर से नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
. घर में ताजे फूल या उनसे बने गुलदस्ते रखें इनकी महक से सभी प्रकार की नकरात्मक ऊर्जा का नाश होता है एवं घर में शांति का वातावरण रहता है।
. अपने घर के अंदर सफाई रखने के साथ घर के बाहर भी सफाई रखें आपका कोई मेहमान हो या सकारात्मक ऊर्जा सभी का प्रवेश मुख्य द्वार से होता है। जितनी सफाई घर के अंदर आवश्यक है उतनी ही घर के बाहर भी आवश्यक है।
. घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाये रखने के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार अवश्य घण्टी बजाएं इससे सकारात्मक माहौल बनता है।
. घर के कमरों में रोजाना अगरबत्ती जरूर जलाएं इससे घर में सुगंधित एवं मानसिक खुशहाली का माहौल रहेगा। यदि व्यक्ति मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगा तो छोटे झगड़ों को इग्नोर कर देगा। ऐसा करने से घर में शांति रहेगी, नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा, आपसी प्रेम बढ़ेगा।
. घर के सभी टॉयलेट के दरवाजे या सीट के ढक्कन बन्द रखें। ऐसा करने से नकरात्मकता नही फैलती है।
. घर में सभी तरह की ऊर्जा का प्रवेश दरवाजे या खिड़कियों से होता है। यदि हम इन जगहों को साफ रखेंगे तो नकारात्मक ऊर्जा अंदर नही आ सकती है। पानी में पांच नींबू निचोड़कर, उसमें चौथाई कप सफेद सिरका, एक कप नमक डालकर इस मिश्रण द्वारा घर के इन भागों की सफाई करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा कभी प्रवेश नही करेगी।