Logo

भाद्रपद का महीना होता है बहुत पवित्र, जानिए इस महीने में किन बातों का रखना चाहिए खास खयाल

भाद्रपद का महीना होता है बहुत पवित्र, जानिए इस महीने में किन बातों का रखना चाहिए खास खयाल
इस माह की पवित्रता को देखते हुए इसे प्रायिश्चित माह भी कहा जाता है। इस महीने में किये गए दान एवं व्रत से पापों का नाश किया जाता है। इसे चातुर्मास के चार पवित्र महीने में दूसरा महीना माना गया है। ये माह पर्वों से भरा होता है, हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह साल का छठा महीना होता है। इस पवित्र माह को निष्ठा, नियम एवं व्रत कर के बिताया जाता है। इसे भद्र परिणाम देने वाला बताया गया है। इस महीने में गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं किंतु इस माह में मांगलिक कार्य नही किये जाते हैं जैसे विवाह, नवभवन निर्माण आदि। इसके बाद पितृपक्ष प्रारंभ हो जाते हैं। इसे भद्र परिणाम माह भी कहा जाता है। इस माह भगवान की भक्ति से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसे मुक्ति मास भी कहा जाता है। इसी के साथ कई ऐसे कार्य हैं जो इस माह में निषेध हैं और कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने से सुख की प्राप्ति होती है। कुछ खाद्य सामग्री पर भी रोक है। रक्षाबंधन के पर्व के साथ सावन महीने की समाप्ति एवं भादो माह का आगमन होता है। इस वर्ष भादो मास का प्रारंभ 23 अगस्त से हुआ जो कि 20 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इस महीने का स्वामी चंद्रदेव को माना गया है। वही शास्त्रों में मान्यता है कि ये भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मास था। शास्त्रों के अनुसार इस महीने से जुड़ी अपनी पूजा पाठ है अपना एक रहन सहन है जिसका निष्ठा से पालन किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं क्या है ऐसी बातें-

सर्वपितृ अमावस्या को गया में अर्पित करें अपने समस्त पितरों को तर्पण, होंगे सभी पूर्वज एक साथ प्रसन्न -6 अक्टूबर 2021
भाद्रपद का महीना होता है बहुत पवित्र, जानिए इस महीने में किन बातों का रखना चाहिए खास खयाल
इस पवित्र मास में क्या नही करना चाहिए

. इस माह में सारे सुखों का त्याग कर देना चाहिए। चाहे आपका जीवन जैसा भी हो इस माह में एक साधारण जीवन व्यतीत करना चाहिए। जमीन पर सोना चाहिए, जमीन पर ही खाना चाहिए। 

. क्रोध नही करना चाहिए किसी को अपशब्द नही कहने चाहिए। झूठ नही बोलना चाहिए, सत्य का साथ देना चाहिए। किसी का विश्वास नही तोड़ना चाहिए। सभी के साथ प्रेमभाव से रहना चाहिए।

. किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए जैसे इस माह में विवाह, नए घर का निर्माण आदि नही करना चाहिए। हालांकि यह माह पर्वों का माह होता हैं जिसके सभी पर्व एवं व्रतों का विशेष महत्व है।

. शारीरिक संबंध नही बनाने चाहिए, नशा नहो करना चाहिए। नशे से जुड़े पदार्थों का त्याग कर देना चाहिए। सिर्फ इसी माह में नही ऐसे पदार्थों का हमेशा के लिए त्याग कर देना चाहिए।

. इस माह में गुड़ का सेवन नही करना चाहिए, तिल के तेल के प्रयोग से बचना चाहिए इससे उम्र कम होती है। दूसरे व्यक्ति के दिये पके चावल न खाएं इससे लक्ष्मी जी का वास नही रहता है। नारियल के तेल का प्रयोग नही करना चाहिए इससे संतान सुख में देरी होती है।

. शरीर की शुद्धि के लिए दिन में एक बार ही भोजन करें। वहीं प्याज, लहसुन, मांस मछली, दही भात, किसी प्रकार से तली या मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन नही करना चाहिए।

इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021
भाद्रपद का महीना होता है बहुत पवित्र, जानिए इस महीने में किन बातों का रखना चाहिए खास खयाल

भादो मास में ये करें बन जाएंगे बिगड़े काम

. इस माह में भगवान शिव जी, माता पार्वती जी, श्रीकृष्ण जी,गणेश जीकी आराधना करनी चाहिए। इससे सारे कष्ट दूर होंगे।

. इसे दान का महीना कहा जाता है। इस पवित्र माह में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। व्रत करें उसके साथ अपनी श्रद्धानुसार दान करें।

. इस माह में पवित्र नदी के स्नान करने चाहिए। ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए आलस को खुद से दूर भगाना चाहिए।

. इस माह में पंचगव्य कहे जाने वाले खाद्य पदार्थों ( दूध, दही, घी, गोबर, गोमूत्र ) का सेवन करना चाहिए। मक्खन ज़रूर खाएं इससे उम्र बढ़ती है।

. यह श्रीकृष्ण का प्रिय माह कहा जाता है। भगवान कृष्ण को तुलसी अर्पित करें। इसे दूध में डाल लें और गर्म कर के पियें।

. इस माह के सभी नियमों, व्रतों का पालन करें ये माह कर्म और बुद्धि के सही संतुलन से जीवन में आगे बढ़ना सिखाता है एवं अपने सफलता की ओर ले जाता है।


इस पितृ पक्ष, 15 दिवसीय शक्ति समय में गया में अर्पित करें नित्य तर्पण, पितरों के आशीर्वाद से बदलेगी किस्मत : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
187 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
187 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
187 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
332 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
324 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure