सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पूर्व गणपति पूजा का विधान है, मान्यता है कि बिना भगवान गणेश की पूजा के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं होता, वहीं गणेश जी सभी देवताओं में प्रथम पूज्य माने गए है। ऐसे किसी भी शुभ कार्य या पूजा-अनुष्ठान से पहले श्रीगणेश का आवाहन किया जाता है। धार्मिक दृष्टि के साथ ही वास्तु शास्त्र में भी गणपति पूजा का विशेष महत्व है। वास्तु की माने तो घर के कई सारे दोष सिर्फ भगवान गणेश की पूजा करने से ही समाप्त हो जाते हैं। ऐसे में हिंदू धर्म को मानने वाले हर घर में गणपति की प्रतिमा देखने को मिल जाती है। वैसे तो भगवान गणेश की छवि या प्रतिमा हर रूप में शुभ फलदायी मानी जाती है, पर वहीं उनकी प्रतिमा की स्थापना और दर्शन के लिए शास्त्रों में कुछ विशेष नियम बताए गए हैं
लोग अपने घरों पूजा स्थान के अलावा द्वार पर भी गणेश जी की प्रतिमा लगाते हैं। इसी के साथ लोग उपहार स्वरूप भी एक-दूसरे को गणेश जी की प्रतिमा देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यदि गणेश जी की प्रतिमा से संबंधित कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो घर में सुख समृद्धि की बजाय दरिद्रता का आगमन हो सकता है।
• प्रतिमा दक्षिण, पश्चिम या नैऋ त्य कोण में नहीं रखें
• वस्तु शास्त्र के अनुसार गणेश जी को विराजमान करने के लिए ब्रह्म स्थान, पूर्व दिशा और उत्तर पूर्व कोण शुभ माना गया है लेकिन भूलकर भी इन्हें दक्षिण और दक्षिण पश्चिम कोण यानी नैऋत्य में नहीं रखें। इससे हानि होती है। घर या ऑफिस में एक ही जगह पर गणेश जी की दो मूर्ति एक साथ नहीं रखें। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे उर्जा का आपस में टकराव होता है जो अशुभ फल देता है। अगर एक से अधिक गणेश जी की मूर्ति है तो दोनों को अलग-अलग स्थानों पर रखें।
• प्रतिमा के पीछे दीवार होना जरूरी, खाली जगह न रखे
• भगवान गणेश को मंगलमुखी भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि गणेश जी के मुख की तरफ समृद्धि, सिद्धि, सुख और सौभाग्य होता है। वहीं गणेश जी के पृष्ठ भाग पर दुख और दरिद्रता का वास माना गया है। इसलिए गणेश जी की स्थापना के समय ये ध्यान रखें कि मूर्ति का मुख दरवाजे की तरफ नहीं होना चाहिए। वहीं पीछे दीवार होनी चाहिए। घर में गणेश जी की बांयी ओर सूंड वाली मूर्ति रखना अधिक मंगलकारी माना गया है क्योंकि इनकी पूजा से जल्दी फल की प्राप्ति होती है। दांयीं ओर सूंड वाले गणपति देर से प्रसन्न होते हैं।
• वहीं भगवान गणेश की प्रतिमा को बेडरूम में स्थापित करना भी सही नहीं होता, दरअसल इससे वैवाहिक जीवन में कलह होता है और पति-पत्नी में अनावश्यक तनाव और विवाद की स्थितियां पैदा होती हैं। इसलिए बेडरूम में गणपति की प्रतिमा या तस्वीर लगाने से बचें।
• वहीं वाशरूम या इसकी दीवारों पर भी गणेश जी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इसका बुरा प्रभाव आपको भुगतना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा भूलकर भी ना करें
• जैसे कि भगवान गणेश की प्रतिमा के पीठ का दर्शन करना सही नहीं माना जाता है। दरअसल धार्मिक मान्यताओं की माने तो गणेश जी की पीठ पर दरिद्रता का निवास होता है। ऐसे में गणपति के पीठ के दर्शन से व्यक्ति पर दरिद्रता का प्रभाव बढ़ जाता है। यही वजह है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी की पीठ के दर्शन को अच्छा नहीं माना जाता । वहीं अगर कोई गलती से उनकी पीठ देख ले, तो इसके लिए भी शास्त्रों में निवारण बताया गया है,