Logo

जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.comak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.comUpdated 09 Nov 2021 12:32 PM IST
जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
छठ पूजा की शुरुवात हो चुकी है। चारों ओर छठ का माहौल देखने को मिल रहा हैं। बाजारों में भीड़ लगी हुई है और घरों में छठी मईया के गाने बजाए जा रहे हैं। चारों तरफ भक्ति ही भक्ति छाई हुई है। भगवान भास्कर के लिए किया जाने वाले इस छठ पूजा की शुरुवात 8 नवंबर को नहाय खाय के साथ हो गई है। नहाय खाय में पूजा की सामग्री को एक जगह एकत्रित किया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से लौकी की सब्जी और चने की दाल खाने की रीत होती है। अब 9 नवंबर,मंगलवार को खरना का दिन है। खरना की पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को की जाती है। ज्योतिशास्त्र में छठ महापर्व में खरना का विशेष महत्व बताया गया है। इतना ही नहीं खरना के प्रसाद को भी धर्माचार्यों और चिकित्सकों द्वारा काफी महत्व दिया गया है। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खरना के प्रसाद का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं, उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यही कारण है कि खरना का प्रसाद सबसे पहले भगवान को चढ़ाया जाता है और फिर लोगों में वितरित किया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के घर खरना का प्रसाद खाने जाते हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें।
मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवाएं वृन्दावन में तुलसी विवाह : 15-नवंबर-2021

जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
1. खरना के प्रसाद में गुड़ से बनी खीर और रोटी शामिल होती है। ये खीर अरवा चावल, गाय के शद्ध दूध और गुड़ से बनी होती है। वहीं रोटी के लिए गेंहू का आटा ही इस्तेमाल किया जाता है। 
जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
2.    खरना का प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ी और गोबर के उपले (गोइठा) से बना मिट्टी का चूल्हा उपयोग करते हैं। हालांकि शहरी इलाकों में क्यूंकि मिट्टी का चूल्हा मिलना थोड़ा मुश्किल होता है,इसीलिए लोग प्रसाद बनाने के लिए नए गैस चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं। आप जिस भी गैस चूल्हे पर प्रसाद चढ़ा रहे हैं वो पवित्र होना चाहिए।

जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
3.   जब व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण कर लेती हैं तब उनका निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। ये व्रत अगले 36 घंटों तक चलता है। 

जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
4.   मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने से व्रतियों के शरीर में संयम, उदारता, संकल्पों की दृढ़ता, तेजस्विता और ऊर्जा का संचार होता है।  

जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
5.    ज्योतिषियों के अनुसार कोई भी बड़ा व्रत जैसे तीज, जिवितपुत्रिका धारण करने से पहले व्रतियां एकभुक्त की परंपरा करती हैं।एकभुक्त का मतलब होता है एक समय प्रसाद ग्रहण करना। एकभुक्त हो जाने के बाद 24 घंटे का उपवास शुरू हो जाता है। छठ महापर्व में एकभुक्त  का काफी महत्व रहता है। 

जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
6.    कहा जाता है कि भगवान भास्कर यानी सूर्य भगवान को खीर बहुत पसंद होता है। भगवान भास्कर चराचर जगत के देवता हैं। वो अपने दिव्य प्रकाश से पूरे ब्रह्मांड को प्रकाशित करते है। माना जाता है कि खरना का प्रसाद भी भगवान भास्कर के प्रकाश से प्राप्त होता है। 

जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
7.   खरना के प्रसाद में खीर का बहुत महत्व होता है। शास्त्रों में खीर के सेवन को अमृत का सेवन बताया गया है। खीर गाय के दूध से बनी होती है और दूध में सभी देवी देवताओं का वास होता है। खरना का प्रसाद प्राकृतिक चीज़ें जैसे आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे की मदद से बनाया जाता है ताकि व्रतियों में दिव्यता के कारण सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

जानिए खरना के प्रसाद के बारे में कुछ खास बातें, जो इसे बनाते हैं महत्वपूर्ण
 8.   ज्योतिषियों के अनुसार त्रेता युग में पुत्रकामेष्टि यज्ञ में राजा दशरथ की तीनों पत्नियों ने याज्ञिक खीर ग्रहण किया था। इस खीर की दिव्यता का असर कुछ ऐसा हुआ कि राजा दशरथ की तीनों रानियों को भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे पुत्र प्राप्त हुए।
कार्तिक पूर्णिमा पर कराएं सामूहिक सत्यनारायण कथा, हवन एवं ब्राह्मण भोज, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति : 19 नवंबर 2021

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
457 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
457 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
206 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
431 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure