दीपावली शरद ऋतु में हर वर्ष मनाए जाने वाला काफी प्रसिद्ध त्योहार है। दीपावली हिंदू धर्म का विशेष त्योहार माना जाता है। दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपावली एवं भारत में दीपावली सभी त्योहारों में से सबसे बड़ा त्योहार है एवं महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है और दीपावली को दीपों का त्यौहार कहते हैं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाई जाती है। पूरे भारत में दीपावली सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। दीपावली को एकता का त्यौहार भी कहा जाता है। इसे सिख बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी हर्षोल्लास से मनाते हैं। दीपावली के उत्सव में पहले दिन धनतेरस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस त्यौहार को धनतेरस इसलिए कहा जाता है क्योंकि मां लक्ष्मी एवं कुबेर की पूजा की जाती है और इस दिन बर्तन सोना चांदी वाहन अथवा कोई नई वस्तु वस्त्र खरीद कर अपने घर में लाते हैं और उसकी पूजा अर्चना करते हैं।
धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की उदयव्यापिनी त्रयोदशी को मनाई जाती है। अर्थात यदि त्रयोदशी तिथि सूर्य उदय के साथ प्रारंभ होती है, तो धनतेरस मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 2 नवंबर मंगालवार को धनतेरस का पर्व मनाया जएगा। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है और इस वर्ष 2 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा एवं इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी व्यक्ति कई प्रकार के उपाय अपनाते हैं और धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी और बर्तनों एवं वाहनों की खरीदारी करके अपने घर में लाते हैं। धनतेरस के पर्व पर कोई भी वस्तु खरीदना काफी शुभ मानी जाती है और शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें विशेष तौर पर धनतेरस के दिन अवश्य खरीदना चाहिए।
धनतेरस के दिन कुमकुम अवश्य खरीदें क्योंकि कुमकुम खरीदने के बाद ऐसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित किया जाता है और हमारे धर्म में यह काफी शुभ माना जाता है और कुमकुम खरीदने के बाद मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें एवं खुद भी कुमकुम लगाएं और मान्यता है कि धनतेरस के पर्व पर कुमकुम खरीदने से मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न हो जाती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।
मां लक्ष्मी के पद्चिन्ह: धनतेरस के दिन घर में मां लक्ष्मी के पद चिन्ह लाना काफी शुभ माना गया है और इससे मां लक्ष्मी काफी खुश हो जाती हैं और इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि पद चिन्ह लगाते समय पहले आरती अवश्य करें उसके पश्चात ही घर में पद चिन्ह लगाएं और साथ ही मां लक्ष्मी जी से घर में वास करने की प्रार्थना करें।
दीपावली से पहले धनतेरस के दिन दीप लगाना अनिवार्य होता है और हमारे धर्म में धनतेरस के दिन दीप खरीदने की भी परंपरा है और दीप खरीदना का भी शुभ माना जाता है। रात्रि में सोने से पहले एक दीपक को दक्षिण की ओर मुंह करके जलाने से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिल जाता है। धनतेरस प्रदीप खरीदने से व्यक्ति का जीवन उजाले से संपन्न हो जाता है।
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के सामने घी का दीपक जलाकर आरती करें। बाद में इस धनिये को प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांट दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धनतेरस के दिन बताशे खरीदना भी शुभ माना जाता है। बाद में इस बताशे को माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से घर में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं होती।
धनतेरस के दिन ये उपाय अपनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार को कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।