भाद्रपद की शुक्ल अष्टमी के दिन से श्री महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है। इस दिन राधा अष्टमी का पर्व भी मनाया जाता है। यह व्रत 16 दिनों तक चलता है। अश्विनी माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को इसका समापन हो जाता है। महालक्ष्मी मां की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए वैसे तो 16 दिन तक लोग व्रत रखते हैं। महालक्ष्मी वैभव धन हर्ष उल्लास की देवी है। इसलिए महालक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए यह 16 दिन बहुत उत्तम है। विशेष पूजा आराधना के लिए यह दिन बनाए गए हैं। जिस दिन पूरे भाव से पूजा, प्रार्थना करके करने से सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। धन-धान्य से घर भरा रहता है। जहां मां लक्ष्मी जी का वास होता है, वहीं गणपति जी का भी वास होता है। जो कि बुद्धि और विवेक के दाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महालक्ष्मी व्रत को रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ इस साल 14 सितंबर से हो रहा है। जो 29 सितंबर तक चलेगा। महालक्ष्मी कुछ राशियों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 राशियों पर माता की विशेष कृपा रहने वाली है।
कर्क राशि के लिए महालक्ष्मी व्रत का यह 16 दिन बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। जीवन के आर्थिक दशा में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा। आय की बढ़ोतरी भी अच्छी हो सकती है। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। महालक्ष्मी व्रत करने से माता लक्ष्मी का आप पर विशेष कृपा तथा धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होने की संभावना है। माता लक्ष्मी जीवन में खुशहाली लायेंगी।
कन्या राशि पर भी माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगा। धन संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी अच्छा बदलाव आएगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह दिन बहुत शुभ है। व्यापारियों के लिए काफी लाभप्रद रहेगा। यह 16 दिन आमदनी के कई और रास्ते खुल सकते हैं। निर्णय लेने में आपकी क्षमता बढ़ेगी।
महालक्ष्मी के यह 16 दिन सिंह राशि के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन काफी अच्छे रहेंगे। वह अपने जीवन में बेहतर करेंगे और आगे बढ़ेंगे। जिस भी काम को शुरू करेंगे उसमें उनको लाभ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। घर पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। पारिवारिक शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन काफी शुभ होने वाला है। आय की बढ़ोतरी की संभावना है। व्यवसाय प्रगतिशील रहेगा। वाहन की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त होगा। कारोबार में भी लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवन की समस्याएं दूर हो जायेगी। शांति बनी रहेगी।
धनु राशि पर माता की विशेष कृपा हो सकती है। धन-धान्य में वृद्धि होगा। रुके हुए धन मिलने की संभावना है। व्यापार में आपको सफलता प्राप्त हो सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में सफलता मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।