कारोबार, व्यवसाय, वाणी व संचार के क्षेत्र से जुड़े बुध ग्रह का प्रभाव इस समय तुला राशि पर होगा. तुला राशि को भी व्यापारिक राशि वर्ग में स्थान प्राप्त होता है ऎसे में ये गोचर कारोबार से जुड़े लोगों के लिए प्रभावशाली रह सकता है. किसी न किसी रुप में काम के क्षेत्र में होने वाले बदलाव तथा नई चीजों का प्रभाव देखने को मिल सकता है. इस समय पर तुला राशि के जातकों के साथ साथ अन्य राशि के लोगों पर भी इस का असर देखने को मिलेगा. बुध ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के मानसिक ओर बौद्धिक स्वरुप को प्रभावित करने वाला होता है. तुला रासि में जाने पर बुध रिश्तों पर असर डालने वाला होगा, भावनात्मक रुप से कुछ अधिक आप लोगों के साथ जुड़ाव का अनुभव कर सकते हैं. परिवार में कुछ नए लोगों का आना जीवन में नई चीजों को लाने वाला होगा. तुला राशि शुक्र की राशि है और बुध शुक्र में मैत्रि भाव होने से स्थिति कई मामलों में कुछ सकारात्मक फलों को देने में भी सक्षम होती है. इस समय पर बुध का प्रभाव उच्चता से निकलने वाला है लेकिन स्थिति अनुकूल ही होगी और इसके प्रभाव से तुला राशि वालों के लिए ये गोचर सामान्य रहने वाल अहोगा.
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर साझेदारी से जुड़े काम को शुरु करने में सहायक हो सकता है कुछ नए लोगों के साथ मुलाकात ओर काम आगे बढ़ सकते हैं. इस समय पर वैवाहिक जीवन में प्रेम का आगमन होगा अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए आपके प्रयास कुछ काम कर सकते हैं.
वृष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर छठे भाव पर होगा. इस प्रभाव से स्वास्थ्य में अचानक से थोड़ा कमी परेशान कर सकती है. ये समय आप काम के क्षेत्र में नए अवसर भी पा सकते हैं. बाहरी संपर्क का लाभ मिल सकता है. प्रतिस्पर्धा अधिक होगी लेकिन अगर मेहनत में कमी न की जाए तो सफलता आपके पक्ष में रह सकती है.
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर इस समय प्रेम संबंधों ओर शि़अ के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण असर डाल सकता है. किसी नए रिश्ते के साथ जुड़ने का समय बना हुआ है. अपने विचारों कों मित्रों और परिवार के साथ बांटना आपको अच्छ अलगेगा. ये समय उच्च शिक्षा के लिए भी अनुकूल है कोई नई संस्था या निदेशालय से जुड़ने का मौका मिल सकता है.
कर्क राशि वालों को अपने लोगों के साथ मौज मस्ती का मौका तो मिलेगा लेकिन इस समय पर जिम्मेदारियां अधिक रह सकती हैं. कुछ नए मसलों पर काम शुरु किया जा सकता है. घर में कुछ निर्माण से जुड़ा काम हो सकता है तथा घर की सुंदरता को बढ़ाने पर भी काम कर सकते हैं.
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय परिश्रम का होगा. इस समय पर आलस्य से दूर रहना बेहतर है. आपकी सोची हुई नीतियों को आगे ले जाने में लोगों का सहयोग भी आपको मिलेगा. आप अपने मित्रों ओर परिवार की ओर से कुछ अच्छा सहयोग पाएंगे. स्त्री पक्ष का सहयोग इस समय पर काम आएगा.
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय अपने लाभ को लेकर अधिक सजग होने का है. आर्थिक पक्ष को बेहतर बनाने के लिए किए हुए काम अच्छे रह सकते हैं. कुछ संचार से जुड़े कामों में लाभ बन सकता है.
आपको अचानक से यात्रा के कुछ अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. काम के सिलसिले में लोगों के साथ मेल-जोल बना रह सकता है. आपको अपने कार्यक्षेत्र में मुनाफा प्राप्त हो सकता है विरोधी पक्ष अपनी ओर से परेशानी देगा लेकिन आप स्थिति को बेहतर कर पाने में भी सक्षम होंगे.
वृश्चिक राशि वालों को इस समय अपने सोच विचार कर धीरे धीरे आगे बढ़ना होगा. आप अपने विचारों को बेहतर रुप से दूसरों के समक्ष रख पाएंगे. संचार कौशल से दूसरों को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे. नया व्यापार उद्यम शुरु किया जाने का विचार इस समय आप को अधिक प्रभावित कर सकता है.
धनु राशि के जातकों के लिए काम में मिलेजुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. कुछ कानूनी मामलों में आपको शामिल होने को मिल सकता है इस समय पर धैर्य के साथ काम करना ही बेहतर होगा. फिजूलखर्ची हो सकती है इसलिए अपनी बचत का ध्यान रखें और व्यर्थ की खरीदारी से बचें.
मकर राशि के जातकों के काम में तेजी का समय देखने को मिल सकता है लेकिन साथ ही व्यवधान बःई होंगे इसलिए सोच समझ कर फैसले लेना उपयुक्त होगा. प्रियजनों से स्पष्ट रूप से बात करना आसान होगा. आपके विचारों में कलात्मकता के साथ रचनात्मकता का भी प्रभाव स्पष्ट रुप से देखने को मिल सकता है.
कुंभ राशि के लिए ये समय भाग्य क असहयोग पाने वाला रह सकता है. कुछ लोगों का मिलने से आप बेहतर रुप से अपने काम को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे. मित्रों के साथ लम्बा समय मिलेगा ओर भ्रमण के मौके भी प्राप्त हो सकते हैं.
मीन राशि वालों के लिए थोड़ा संभल कर काम करने की आवश्यकता होगी. छात्रों को अपनी एकाग्रता बना रखने में मुश्किल हो सकती है. प्रयासों द्वारा सफलता पाने का अच्छा अवसर भी आपको मिल सकता है. इस समय प्रेम संबंधों में संभल कर आगे बढ़ने का समय होगा.