अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है । 6 अक्टूबर को पितृपक्ष का समापन होगा और अगले ही दिन 7 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो जाएगी।
अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है. नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि का समापन 15 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन होगा। सालभर में होने वाली 4 नवरात्रियों में से अश्विन मास के नवरात्रि सबसे खास होती है । इन नौ दिन में मां दूर्गा की अराधना व अर्चना की जाती है । नवरात्रि के नौ दिन तक मां के अलग-अलग रूपों को पूजा जाता है। मां का आशीर्वाद व कृपा पाने के लिए मां के भक्त नौ दिन तक व्रत रखते हैं और उनकी उपासना व भक्ति करते हैं । लेकिन इसी दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए या कुछ गलती की जाए , तो देवी रूठ जाती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में:-
मान्यता है कि लोग नवरात्रि का व्रत रखें या न रखें लेकिन नवरात्रि के दिनों में उन्हें लहसुन,प्याज, मांस मच्छी व शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए । अगर घर में घट स्थापना की गई है, तो फिर तो इस नियम को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए । अगर भूल से भी अनदेखा कर दिया जाए, तो घर में बहुत बड़ा सकंट आ सकता है।
घर को सूना न छोड़ें:-
कहते हैं अगर नवरात्रि में किसी घर में अखंड ज्योति जलाई गई हो, तो ज्योति को घर में कभी भी एकांत में या ताला लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए । घर में घटस्थापना और अखंड ज्योति हो तो किसी एक व्यक्ति को तो घर में रहना चाहिए व घर को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए ।
नवरात्रि के व्रतों के दौरान बाल, नाखून नहीं कांटना चाहिए साथ ही शेविंग भी न करें । व्रत खोलने के अगले दिन ही ये काम किए जा सकते हैं।
साथ में राई के दानें या काला तिल रखें:-
इन दिनों बुरी व नकारात्मक शक्ति यों से बचने के लिए काला तिल या राई के अपने साथ रखें, व जहां तक हो सके महिलाएं अपने बालों को बांध और रखे।
ये लोग व्रत न करें:-
•धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि के व्रत किन लोगों को रखना चाहिए और किन लोगों को नहीं । कहा जाता है कि अगर किसी घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई हो तो उन्हें 13 दिन तक पूजा-पाठ करने की मनाही तो होती ही है और अगर इन तेरा दिनों में नवरात्रि बीच में आते हैं तो उन्हें नवरात्रि के व्रत भी नहीं रखने चाहिए ।
• गर्भवती महिलाओं को भी व्रत रखने की मनाही होती है. इसलिए गर्भवती महिलाएं चाहें तो सिर्फ पूजा कर सकती हैं लेकिन व्रत नहीं रखना चाहिए ।
• बीमार व्यक्ति, मधुमेह के मीरज आदि को भी व्रत नहीं रखना चाहिए । और अगर वे व्रत रखना भी चाहते हैं तो उन्हें अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए । व मधुमेह के मरीज़ चप्पल वगेरह छोड़ने जैसे या निर्जला व्रत रखने जैसे कठिन उपवास न रखें ।
व एक बात हमेशा ध्यान रखें मां भी अपने भक्तों को परेशान नहीं देख पाती व मां भी शक्ति अनुसार भक्ति करने से मां बहुत प्रसन्न होती है।