4 नवंबर, गुरुवार को दीवाली का त्योहार है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन दीवाली मनाई जाती है। चारों ओर दीवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पटाखों और रंगोलियों की खरीद बिक्री अभी से शुरू हो गई है। दीवाली का पर्व तो हर साल आता है लेकिन इस बार की दीवाली कुछ अलग होने वाली है। ये दीवाली सबके लिए खास होगी क्यूंकि इस साल दीवाली के मौके पर बहुत दुर्लभ संयोग बन रहे हैं।जी हां इस साल गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन 677 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन गुरु और शनि की मकर में युति भी होने वाली है। इसके अलावा दीपावली के दिन चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इसी दिन खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ संयोग भी बनेगा। 4 नवंबर को गुरुवार के दिन जब दिवाली मनाई जाएगी तब चार ग्रह यानी चंद्र, सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में रहेंगे। शनि और गुरु ग्रह पहले से मकर राशि में विराजमान हैं। इसके अलावा शुक्र ग्रह धनु में रहेगा और राहु ग्रह वृषभ राशि में रहेगा। इस दिन तुला का लग्न बन रहा है। इस बार ये कहा जा रहा है कि तुला राशि में चार ग्रहों की मौजूदगी से शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ये चार ग्रहों का अपना अपना विशेष महत्व होता है। जहां एकतरफ सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, तो वहीं मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति बुलाया जाता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहते हैं तो चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है।
दीपावली के दिन कुछ पवित्र चीज़ों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस बार दीपावली में दुर्लभ संयोग भी बन रहा है,इसीलिए इस दिन खरीदारी करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इस दिन आपको क्या क्या खरीदने से लाभ मिल सकता है।
• मिट्टी की सुराही:- घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही रखने का विशेष महत्व होता है।वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही खरीद कर लाते हैं तो आपके घर में खुशहाली आती है। मिट्टी की सुराही घर में लाने से मुसीबतों का भी नाश हो जाता है। ये धन को आपके घर में रोकने का काम करता है।
• पीतल या तांबे का कछुआ:- अगर आप पीतल या तांबे का कछुआ घर में लाते हैं तो आपके घर में सक्रात्मक ऊर्जा आती है।आपको धन लाभ और सफलता मिलती है और साथ ही ये आपको वास्तु दोष दूर करने में भी मदद करता है।
• लक्ष्मी कुबेर की तस्वीर:- दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की तस्वीर घर में लाना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और कुबेर धन के देवता हैं। इसीलिए इनकी तस्वीर खरीदने से धन लाभ मिलता है।
• कौड़ियां:- कौड़ियां का महत्व पुराने जमाने से ही चला आ रहा है। पहले सिक्कों और रुपयों के बदले कौड़ियां ही इस्तेमाल किए जाते थे। दीपावली के दिन हमें इनकी खरीदारी करनी चाहिए।
• हल्दी की गांठ:- अगर आप अपने धन में वृद्धि करना चाहते हैं, तो दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय 2-3 हल्दी की गांठ रखें। पूजा समाप्त होने के बाद हल्दी की गांठ को उस स्थान पर रखें जहां आप अपने रुपए रखते हैं। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।
• सोने और चांदी के सिक्के:- दीवाली से पहले धनतेरस से ही सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी शुरू हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में दीवाली के समय सोने और चांदी के सिक्के खरीदना शुभ माना गया है।
•पीतल के बर्तन - दीपावली के दिन पीतल का बर्तन जरूर खरीदें। पीतल को भगवान धनवंतरी का प्रिय धातु बताया गया है। इसीलिए धन के देवता को खुश करने के लिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदें जाते हैं।
•पीली मिठाई :- दीवाली पर पीली मिठाइयों का विशेष महत्व होता है। इस दिन पीली मिठाई खरीदना शुभ माना जाता है।
• इलेक्ट्रिक आइटम :- धनतेरस के दिन से ही इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की बिक्री शुरू हो जाती है। हमेशा से दीपावली और धनतेरस में इलेक्ट्रॉनिक की चीज़ें खरीदी जाती हैं।इसके साथ ही इस दिन वाहनों की खरीदारी करना भी शुभ होता है।
•लाल और चमकीले रंग के कपड़े:- रंगों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। दीवाली के दिन पूजा करते समय लाल और चमकीले कपड़े पहनने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इसीलिए इस दिन लाल या चमकीले रंग के कपड़े जरूर खरीदें।
दीपावली के दिन अगर आप इन क्षेत्रों में निवेश करेंगे तो आपको अवश्य लाभ मिलेगा।ये छेत्र हैं- -सोना, लोहा, कपड़ा, बीमा पॉलिसी, सीमेंट, ऑयल कंपनी, लकड़ी, संचार, इलेक्ट्रानिक्स, सॉप्टवेयर कंपनी और फॉर्मा कंपनी।