ग्रहों के सेनापति मंगल तुला राशि में अस्त हैं, जो सप्ताहांत में रविवार को सुबह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इससे बहुत से जातकों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान अपनों या जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। मंगल का तुला में गोचर मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आप ऊर्जावान रहेंगे। लेकिन वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रिश्तों में सावधान रहने की जरूरत है। रिश्तों में अलगाव की स्थिति बन सकती है. वाद-विवाद से दूर ही रहें।
सूर्य, बुध और केतु एक साथ वृश्चिक राशि में युति बना रहे हैं. सूर्य और बुध जब कुंडली में एक साथ हों तो बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं। बुधादित्य योग सूर्य और बुध की युति से बनने वाला एक शुभ योग है। इस योग के फल बहुत ही अच्छे मिलते है। बुध बुद्धि का स्वामी है तो सूर्य प्रतिष्ठा और तेजस्विता का। लेकिन जब इस योग में केतु शामिल हो जाते हैं तो यह योग कुछ अलग प्रकार से फल देने लगता है। सूर्य, बुध और केतु का एक साथ एक भाव में होना वैवाहिक जीवन के लिए दुखद और कष्टकारी परिस्थिति का निर्माण करता हैं। यह योग कुंड्ली के किसी भी भाव में बने वैवाहिक जीवन पर विपरीत प्रभाव अवश्य ड़ालता है। परन्तु इस योग का व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में सफल रहता है। केतु के व्यापक और सार्वभौमिक दृष्टिकोण के कारण, मन सहज और वैज्ञानिक हो जाता है। आइये देखते हैं, सभी बारह राशियों के लिए इस सप्ताह का लव राशिफल:
राशिस्वामी मंगल अस्त होकर आपके सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं l पंचमेश सूर्य अष्टम भाव से अस्त बुध और केतु के साथ गोचर कर रहे हैंl आपके प्रेम जीवन में समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं। किसी प्रियजन की प्रतिकूलता का सामना करने में आप असहाय महसूस कर सकते हैं या किसी असफलता या गलती को गुप्त रखने के लिए मजबूर हो सकते हैं। अपने सामान्य सामाजिक दायरे से थोड़ी अस्थायी दूरी रखने से राहत मिलेगी और परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलेगा। आप जो भी अपराध बोध महसूस कर रहे हैं, उसके लिए व्यवहारिक समाधान खोजें। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए एक गंभीर प्रयास नए सिरे से फिर करें।हालाँकि कार्यक्षेत्र में बॉस या उच्च अधिकारी आप पर पहले से कहीं अधिक विश्वास करके अब आपको आश्चर्यचकित कर सकता है।लेकिन प्रेम-प्रसंगों की उहापोह की स्थिति आपको थोड़ी मानसिक थकावट दे सकती है. अधिक आदर्शवादी होने से बचें।जरूरत से ज्यादा खर्च करने या नासमझी भरी खरीदारी करने से बचें। आपके पास जो कुछ है उसे साझा करें और जो चीजें आपने अपने प्रियपात्र से उधार ली हैं उन्हें वापस करें। अभी चंचल या मनमौजी होने का समय नहीं है। अपने मूल लक्ष्यों को ध्यान में रखें।
आपके राशि स्वामी शुक्र आठवें भाव से गमन कर रहे हैंl राहू आपकी राशि से गोचर कर रहे हैंl आपका पंचमेश बुध सप्तम भाव में अस्त होकर सूर्य और केतु के साथ गोचर कर रहे हैंl आप अपने आप को किसी विवाद में उलझा हुआ पा सकते हैं, जिसमें शायद आपके प्रियपात्र का परिवार भी शामिल हो। किसी भी चल रहे कानूनी मामलों या मुकदमेबाजी को समेटने के लिए काम करें। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। बेवजह की प्रतिस्पर्धा और वाद-विवाद से दूर रहें और इसके बजाय प्रियजनों के साथ समय बिताएं और सार्थक एवं सकारात्मक मुद्दे पर ही बातचीत करें। अपने अभिभावक-तुल्य लोगों से बातचीत करें। अपने प्रियपात्र के साथ कुछ छोटी यात्रा की योजना बनाएं। किसी ऐसे स्थान की भी यात्रा हो सकती है, जिसका आप दोनों के लिए बहुत आध्यात्मिक महत्त्व हो। अकेलेपन की किसी भी चल रही भावना के लिए सबसे अच्छा इलाज है कि आप खुले दिमाग से काम करें और ईमानदार रहें और अपने रिश्ते में आपको जो चाहिए, उसके बारे में अपने साथी से स्पष्ट बात करें। अप्रासंगिक मामलों का जिक्र ना करेंl क्योंकि संवाद-संचार में सतर्क रहने की जरुरत हैl वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता हैl
आपके राशि स्वामी बुध अस्त होकर छठे भाव से सूर्य और केतु की युति में गोचर कर रहे हैं l पंचमेश शुक्र सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैंl आपकी राशि से पंचम में अस्त मंगल गोचर कर रहे हैं। आप इस सप्ताह एक नए उद्देश्य की तलाश कर रहे हैं, एक उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक कार्यक्रम से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आपको अलग-थलग महसूस करा सकती है। उन लोगों के साथ विवादों से दूर रहने की कोशिश करें जो आपकी भलाई की कामना नहीं करते हैं। परिवार एवं आपके प्रियपात्र को इस सप्ताह आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है। आपके पुराने प्रेम संबंधों में से कोई व्यक्ति अब आपके जीवन में पुनः निकट आ सकता है। स्वस्थ निर्णय लें,किसी भी तरह की चालाकियों, बुराइयों या अन्य जोखिम भरे कदमों से बचें। इससे पहले कि आप वर्तमान प्रेमप्रसंग को छोड़कर पुराने ब्रेकअप हुए रिश्ते में वापस छलांग लगाएँ, मार्गदर्शन के लिए करीबी मित्रों या अन्य भरोसेमंद लोगों से बात करें। बिना किसी संकोच और भय के व्यवहारिकता के साथ अपनी भावनात्मक दुनिया का पुनर्मूल्यांकन करने का यह सही समय है।यदि आप दोनों की स्थायी सम्बन्ध बनाने में रूचि है, तो ये आपको और आपके प्रियपात्र दोनों को ही समझना जरुरी है l
आपका राशिस्वामी चंद्रमा सोमवार को आपके तीसरे भाव से गोचर करते हुए सप्ताहांत तक आपके पंचम भाव में आ जायेंगेl पंचमेश मंगल आपके चतुर्थ स्थान से अस्त होकर गोचर कर रहे हैंl आपके पंचम में तीन ग्रहों, सूर्य, केतु और बुध की युति बनी हुई हैl इस सप्ताह आप और आपका साथी बहुत अधिक तालमेल में नहीं हैं। रास्ता निकालने के लिए काम करें। यह समय आपकी सराहना और प्यार को पूरी तरह से दिखाने का समय हो सकता है। रोमांटिक और रचनात्मक बनें क्योंकि आप एक साथ एक विशेष रात की योजना बनाते हैं।आपको एक महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक साथ विमर्श करने की आवश्यकता है, शायद आपके रिश्ते की कानूनी स्थिति कोसुदृढ़ करने सम्बन्धी मामला हो। सतही स्तर पर कभी भी स्थिति का आकलन ना करेंl वैसे आप दोनों ही लोग ‘मेरा’ के बजाय ‘हमारा’ पर भरोसा रखते हैंlसुनिश्चित करें कि आप दोनों की मानसिक सहमति एकसमान स्पष्ट और सकारात्मक हो तभी आप आगे का कदम विश्वासपूर्वक उठा सकते हैं। अपने-अपने परिवारों की अनदेखी भी ना करें, अपने संबंधों के संभावित नए पड़ाव की चर्चा भी खुलकर अपने अभिभावक से करेंl आप पाएंगे कि आपके पास अपने परिवार का सभी समर्थन है जिसकी आपको आवश्यकता है। बंधनों को मजबूत करें और आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें।
आपका राशिस्वामी सूर्य चतुर्थ भाव में केतु और बुध के साथ उपस्थित हैl शुक्र आपके पंचम भाव में हैं और पंचमेश गुरु सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं l ये सप्ताह आपके भावनात्मक जीवन की मलिनता बढ़ा सकता है, लेकिन अपने किसी सनक के प्रभाव में किसी भी फौरी निर्णय लेने से बचने की पूरी कोशिश करें। आपके सामाजिक जीवन में भी कुछ उथल-पुथल आपको परेशान कर रही है। यह समय उन लोगों के साथ घर और घरेलू खुशियों पर ध्यान केंद्रित करने का एक अच्छा समय होगा जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। अपने आचार-विचार का नवीनीकरण करें, यदि आवश्यक हो तो सभी से खुलकर बात करें। उन लोगों के प्रति जिम्मेदारी को स्वीकार करें जो आप पर निर्भर हैं। अपने आपको स्वतंत्र महसूस करें, बिलकुल भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं, तभी आपके असाधारण गुण आपके प्रियपात्र को भी सबसे अधिक दिखाई देंगे। सप्ताह मध्य में आपको संबंधों की सुरक्षा भी परेशान कर सकती है। ये भी सतर्कता रखनी होगी कि क्रोध और अहंकार में अमर्यादित व्यवहार से बचेंl आप अभी अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के निर्वहन के कारण भी थोड़े अव्यवस्थित हैं और अपनी सहूलियत के हिसाब से अपने प्रियपात्र से रोमांस के लिए समय निकलना चाहते हैंl
राशिस्वामी बुध तीसरे भाव में सूर्य और केतु के साथ उपस्थित हैंl पंचमेश शनि स्वग्रही होकर पंचम भाव में विराजमान हैं l यह समय ज्यादा सोचा-विचारी का नहीं, बल्कि जीवन का थोड़ा आनंद लेने का है। आप काफ़ी समय से एक-दूसरे की ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं। मौज-मस्ती को प्राथमिकता दें। यदि आपके रोमांटिक रिश्ते में शिथिलता आ गई है, तो इसे वापस पटरी पर लाने के अपने प्रयास तेज करें। ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे आप बातचीत से ठीक नहीं कर सकते। यदि समस्याएं अधिक गहरी हों, तो आपको आगे बढ़ने और अन्य विकल्पों को तलाशने की आवश्यकता हो सकती है।आपके आत्मविश्वास को कम करने वाली जो भी परेशान करने वाली सोच है, उसे शीघ्रता से दूर किया जाना चाहिए। वर्तमान स्थिति का डटकर सामना करें। आप अभी बौद्धिक और भावनात्मक स्तर पर उत्कृष्ट हैं। प्रेम केवल दूसरों में स्वयं की खोज और पहचान में आनंद है। अपने घर-परिवार में जरुरतमंदों की सहायता करें। उदारता के ये छोटे-छोटे काम आपको भी अच्छा महसूस कराएंगे। मुश्किल काम अब आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप दुनिया के रंगमंच पर संवेदनशील और उत्साही महसूस कर रहे हैं। अपनी लगन और मेहनत को अपने प्रियपात्र के साथ साझा करते समय साथी की प्रतिक्रिया सुनें। आप प्यार से प्रेरित हैं और उत्साहित भी रहेंगे।
आपका राशिस्वामी शुक्र आपके तृतीय भाव में हैंl पंचमेश शनि चतुर्थ भाव में हैं और आपकी राशि को दशम दृष्टि से देख रहे हैंl आपकी राशी में अस्त मंगल और पंचम में गुरु विराजमान हैं।इस सप्ताह आपका प्रेम-जीवन आपको थोड़ी कम संतुष्टि महसूस करवा सकता है। आपके प्रियपात्र की तरफ से उस गर्मजोशी की कमी होगी जिसकी आपको जरुरत हैl संवाद-संचार के मोर्चे पर थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं l विशेषतः प्यार के मोर्चे पर थोड़ी कठिन और अनियंत्रित स्थिति महसूस कर सकते हैंl यदि आप अपने प्रियपात्र पर कोई मौखिक रोकटोक लगाते हैं या किसी काम को ना करने की सलाह देते हैं तो ये भी व्यवहारिक नहीं रहेगाl क्योंकि जब इसका पालन नहीं होगा तो आपको भावनात्मक रूप से चोट लगेगी या आपको लग सकता है कि आपसे झूठ बोला जा रहा हैl अपने या अपने प्रियपात्र के अतीत को खोदने के बजाय अपनी शंका और भावनात्मक स्पष्टता को दूर करने पर अधिक ध्यान देंl क्योंकि आप मूलतः एक समावेशी स्वाभाव के हैंl इस सप्ताह आपकी पेशेवर नैतिकता भी बढ़ गई है, कारण, एक तो आप अपने करियर और उपलब्धियों में खुद को काफी संतुष्ट पाते हैं और दूसरे आप अपनी जिम्मेदारी आगे बढ़कर लेने से हिचकते नहीं हैं।
केतु, सूर्य और बुध आपकी राशि से गोचर कर रहे हैंl आपके राशि स्वामी मंगल बारहवें स्थान से गोचर कर रहे हैं जो रविवार को प्रातः आपकी राशि में ही आ जायेंगेl पंचमेश गुरु आपके चतुर्थ भाव से गोचर कर रहे हैंl इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास आपके प्रियपात्र की नजर में आकर्षण का कारण बनेगा। यदि आपदोनों एक ही कार्यस्थल साझा करते हैं तो आपकी समस्याओं को सुलझाने की क्षमता और शैली आपके साथी पर अमिट छाप छोड़ेगीl कुछ लोगों के प्रेम-जीवन में दिल तोड़ने वाले घटनाक्रम हो सकते हैं। अपने साथी के लिए अपनी भावनाओं को अपने मित्रों के साथ साझा न करें; अन्यथा आप दोनों के लिए नए सिरे से जलन पैदा करेगी और उन्हीं अपनों के द्वारा बाधाएं भी खड़ी की जाएँगी। इसके बावजूद कि आप इससे कैसे निपटते हैं, आपको अपने सहयोगी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी के साथ शत्रुता को दूर करने के लिए संतुलन और सहयोग की आवश्यकता होगी। इसे पूरी तरह से समझ लें और अपने अभिमान को थोड़ा कम रखने की कोशिश करेंl सबसे अच्छी बात कि अपनी व्यक्तिगत बात केवल खास मित्रों से ही साझा करें, सभी मित्रों से नहीं l यदि आप सिंगल हैं और बहुत इंतजार कर चुके हैं तो खुद ही पहल कर दीजियेl
राशिस्वामी गुरु महाराज आपके त्रितीय भाव में विराजमान हैंl पंचमेश मंगल आपके ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहे हैंl शुक्र आपकी राशी से गोचर कर रहे हैं। अपने कौशल का उपयोग करेंl आप प्रयास, कल्पनाशक्ति और साहस के साथ वर्तमान स्थिति में सुधार कर सकते हैं। एक मानसिक खालीपन होगा और नीरसता के कारण उत्साह की कमी महसूस होगीl इस प्रसंग में ईमानदारी से अपने साथी से बात करेंl आपको यह भी महसूस हो सकता है कि अब इस रिश्ते में औपचारिकता भर रह गई है गर्माहट का आभाव हैl आपके साथी के दिमाग में कुछ और चल रहा है तो खुलकर क्यों ना बात कर ली जायl इससे बहुत छोटी-छोटी गलतफहमियां उभर कर सामने आयेंगी, जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगाl ये बात भी है कि आप सामाजिक रूप से एक संवेदनशील व्यक्ति हैं और हर पहलू पर पूर्ण विचार करते हैं जो कभी-कभी आपके साथी के लिए बोझिल हो जाता हैl उन्हें ये महसूस हो सकता है कि आप उनकी अवहेलना करने लगे हैं जिसे सुनकर आपको आश्चर्य लग सकता हैl प्रेम में आनंद और तृप्ति को महत्त्व एक स्वस्थ जीवनशैली की पहचान है l जितना हो सके उतना पात्र देखकर दान दें और परोपकारी बनें। किसी और की खुशी को अपनी ख़ुशी से अधिक महत्वपूर्ण समझें।
आपके राशि स्वामी शनि महाराज आपकी राशि से ही गोचर कर रहे हैंl राहू आपके पांचवें भाव में विराजमान हैं और पंचमेश शुक्र आपके बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। प्रेमप्रसंग के मामले में ये सप्ताह साधारण ही रहेगाl राहू की उपस्थिति से बातचीत में दबदबा कायम करने के प्रयास से आपका प्रियपात्र आपसे नाराज हो सकता है और इसे आप गंभीरता से यदि नहीं लेते हैं तो नाराजगी बढ़ सकती हैl अपने प्रियपात्र की सफलता या कोई पुरस्कार पाने पर आप सबसे पहले व्यक्ति बनें जो उन्हें बधाई दे l खुद से उनकी तुलना करना या सफलता को छोटा बताना ठीक नहीं रहेगा l आपके आकर्षक चुंबकीय व्यक्तित्व के कारण विपरीत लिंगी आपसे आकर्षित होंगेl क्रोध, भावुकता और कामुकता-तीनों पर नियंत्रण रखना होगाl आपका साथी का समर्पण और प्यार आपके ऊपर पूर्ण रहेगा, आपको भी निष्ठा प्रदर्शित करनी चाहिएl सप्ताह मध्य में दाम्पत्य जीवन में भी कलह-क्लेश की सम्भावना हैl कटु वाणी से ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती हैl एक दूसरे पर कटाक्ष करने से बचेंl यदि आपकी जन्म कुंडली में शुक्र कमजोर है तो शिथिलता का सामना करना पड़ सकता है. यदि आप अविवाहित हैं तो बहुत संभव है कि कोई आपके निकट का व्यक्ति, संभवतः कोई महिला रिश्तेदार, आपको किसी के साथ विवाह करने का प्रस्ताव देगा।
गुरु आपकी राशि में और पंचमेश बुध आपके दशम भाव में हैंl आपके राशिस्वामी शनि आपके बारहवें भाव से गुजर रहे हैंl आपको अपने प्यार के तौर-तरीके की पूरी पहचान है और आप उस पर कार्य करने में सक्षम हैंl आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति आपके साथी को पसंद आएगी। इस सप्ताह प्यार में डूबना तय है। आप अपने अंदर भावनाओं का तीव्र उफान महसूस करेंगे और अपने साथी का सहयोग भी मिलेगाl यहाँ तक कि आप यदि कोई ज्ञान भी बांचने की कोशिश करेंगे तो साथी से उसका भी समर्थन मिलेगाl आपमें से कुछ लोग आर्थिक रूप से महत्वाकांक्षा से भरे हुए हैं और रोमांटिक रूप से जोश से भरे हुए हैं। आप एक वास्तविक प्रतिबद्धता की तलाश में नहीं हो सकते हैं, लेकिन आप पीछा करने के रोमांच का आनंद लेने के लिए तैयार हैं।परिवार और सगे-सम्बन्धियों से मधुर सम्बन्ध होंगे लेकिन जीवनसाथी के साथ मनमुटाव भी रहेगाl वैवाहिक जीवन में भी सामंजस्य की जरुरत होगी और इसकी पहल आपको करनी चाहिएl सामाजिक सरोकार भी इस सप्ताह आपकी व्यस्तता का कारण होगाl यह समय रोमांस के लिए अच्छा रहेगा और नए संबंध बनाने के लिए भी अनुकूल रहेगाl आपको नए संबंधों के निर्माण में सावधान रहना चाहिएl मर्यादित आचरण कीजियेl
आपके राशिस्वामी गुरु महाराज बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैंl पंचमेश चन्द्रमा सप्ताह के आरंभ में आपके सप्तम भाव में हैं लेकिन सप्ताहांत तक ये आपके नवम भाव में आ जायेंगेl कुछ नए मित्र या एक नए रोमांटिक रिश्ते की भी संभावना है क्योंकि आप नए क्लबों या सामाजिक समूहों की भागीदारी के लिए कोशिश करने के लिए बाहर निकलते हैं। नेटवर्किंग के लिए यह एक आदर्श सप्ताह है, शायद किसी गुरु-तुल्य या बुजुर्ग के अतिरिक्त मार्गदर्शन के साथ। बहुत से लोग आपका समर्थन करते हैं और आपके अच्छे होने की कामना करते हैं। क़ीमती सामान को उधार देने से बचें। शांत और केंद्रित रहना आपके रोमांटिक रिश्तों, आपके पारिवारिक जीवन और आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। आपको ख़ुशी होगी कि आपकी प्रियपात्र आपके मूल्यों की सराहना करती है, उसे साझा करती हैl इस कारण आपको लगेगा कि मन मिल रहा है और रोमांटिक एकता की भावना मजबूत होगी l इससे आपके प्रेम और रोमांस का जूनून बढ़ेगाl इस सप्ताह जो भी करें, संभव हो तो एक साथ करें या एक-दुसरे को बताकर करें l इससे विश्वास और गहरा होगा और व्यवहारिक स्तर पर आपको सफलता मिलेगीl यदि आप अविवाहित हैं, तो आप सप्ताह-मध्य के बाद अपनी ओर से बहुत कम प्रयास से भी डेटिंग का मौका पा सकते हैं।