वैदिक ज्योतिष में शनि एक ऐसा ग्रह है जिसे एक अत्यंत प्रभावशाली माना गया है. शनि का प्रभाव व्यक्ति को परेशानी ओर भय देने जैसा माना गया है. अष्टम शनि हो, कंटक शनि हो, या शनि साढ़ेसाती हो, सभी के मन में बहुत सारे भय व शंकाओं को दर्शाता है. शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।. आप सोच रहे होंगे कि आपके लिए इसका क्या अर्थ है तो इसके लिए ये समझने की आवश्यकता होगी की शनि आपकी राशि के लिए कैसा होगा यह गोचर आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाला है. हिंदू पौराणिक कथाओं में शनि को न्याय का देवता बताया गया है. वह वह है जिसे हमें हमारे कार्यों का फल देने का काम सौंपा गया है, चाहे वे अच्छे हों या बुरे. इसी भूमिका के लिए उन्हें कर्मफल-दात की उपाधि दी जाती है. शनि तटस्थ ग्रह है क्योंकि इसकी भूमिका केवल कार्यों का परिणाम देने की है. निष्पक्ष, अटूट होते हैं तथा इन्हें आसानि से प्रसन्न नहीं किया जा सकता है. शनि देव के लिए न्याय सब से ऊपर है आईये जानें किन उपायों से शनि देव का मिलेगा शुभ फल और दूर होगी समस्याएं.
मेष राशि
इस गोचर के लिए शनि मेष राशि या लग्न के एकादश भाव पर आने वाले लम्बे समय तक प्रभाव देखा जाएगा. एकादश भाव से शनि की दृष्टि मेष पर होगी. यह आपके लिए वित्त संबंधी कोई भी कार्य शुरू करने का एक अच्छा समय है या आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.शनि की दृष्टि के कारण आप को चिंता रह सकती है लेकिन नए सोच ओर नई समझ भी विकसित होगी. अपने साथी के साथ अपने संबंधों का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी.
उपाय:
शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करना, जैसे सरसों का तेल या शनि मंदिर या हनुमान मंदिर जाना, प्रभाव को कम करने का एक अच्छा तरीका है।
वृषभ राशि
वृष राशि के लिए यह गोचर कर्म क्षेत्र में नए मौके पाने और नए व्यापार से जुड़ा हो सकता है. शनि की दृष्टि सुख को प्रभावित करने वाली होगी. भाग्य और उच्च ज्ञान को पाने में सक्षम होंगे. आपके परामर्शदाता या आपके कार्य अधिकारियों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं लेकिन अपने परिश्रम द्वारा आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.
उपाय
गुरु के आश्रम में जाकर रसोई घर में कुछ सफाई या बर्तन साफ करने से भी अच्छे शुभ प्रभाव की प्राप्ति होगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए गोचर भाग्य भाव में होगा. यात्राओं स्थान बदलाव का समय होगा. नए दोस्त बनेंगे. धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में शामिल रह सकते हैं. शोध के लिए यह समय बहुत अच्छा रह सकता है. यह समय निर्णय लेने के लिए अच्छा है. अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.
उपाय
सप्ताह में एक बार शनिवार को या हर पन्द्रह दिन में एक बार एकादशी का व्रत करने से दूसरे भाव पर शनि का प्रभाव कम होगा.
कर्क राशि
अतीत के सभी अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. अपनी ऊर्जा या जीवन शक्ति में कमी महसूस कर सकते हैं. गुप्त शत्रुओं का प्रभाव वृद्धि पा सकता है. आपके सहकर्मियों के साथ कुछ संघर्ष बढ़ सकता है. संतान को लेकर अधिक सोच विचार में रह सकते हैं. अपने स्वास्थ्य पर भी अधिक ध्यान रखना होगा.जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.
उपाय
भगवान कृष्ण से संबंधित मंत्र 'हरे कृष्ण' के जाप से आपकी चिंता कम होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह गोचर नौकरी या सेवा क्षेत्र के काम में नए बदलाव लाएगा. काम को और मजबूत होते हुए देख सकते हैं. विदेश यात्रा की संभावना बहुत अधिक है दांपत्य जीवन में साथी के साथ समय व्यतीत होगा. विचारधाराओं में बदलाव भी रहेगा.
उपाय
गुरु के आश्रम में सेवा करने से गोचर के सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए शनि का गोचर खोज में गहराई को दर्शाएगा. आध्यात्मिक और स्वास्थ्य से जुड़े मसले आप को प्रभावित करेंगे. इस समय आप ने लिए नए अवसरों को पाएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी लेकिन परिणाम भी उत्कृष्ट होंगे.
उपाय
सेवार्थ से जुड़े कार्य द्वारा सकारात्मक प्रभाव भी बढ़ेगा. शनि कवच का पाठ उत्तम फल प्रदान करेगा.
तुला राशि
तुला राशि शनि के लिए उच्च राशि है इसलिए इस गोचर का प्रभाव अच्छा रहने वाला माना जाता है. यह कार, घर या संपत्ति खरीदने का एक अच्छा समय हो सकता है. प्रेम संबंधों की शुरुआत अच्छी रह सकती है. अगर आप अपने घर का नवीनीकरण कराना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा समय हो सकता है
उपाय
रुद्रम का जाप कर सकें तो उत्तम रहेगा खासकर शनिवार या एकादशी के दिन बहुत शुभ होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक लग्न के लिए शनि का गोचर शक्ति की भावना का प्रतिनिधित्व करता है और यह गोचर शक्ति को बढ़ाता है. इस दौरान कुछ नया शुरू करने का प्रयास किया जा सकता है. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी. आप अपने कार्यालय में अपने बॉस या वरिष्ठों के साथ कुछ मतभेद देख सकते हैं.
उपाय:
शिव अभिषेक नियमित रुप से करना उत्तम फल प्रदान करने वाला होगा.
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह गोचर नए बदलाव लाएगा. कार्यस्थल पर आपको अधिक सम्मान भी मिल सकता है. आप वास्तव में कठिन अनुभवों से सीखने में सक्षम होंगे.बच्चों, विशेषकर उनकी पढ़ाई के बारे में अधिक चिंता होगी. अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे.
उपाय
शनिवार और मंगलवार के दिन सुंदरकाण्ड का पाठ करना उत्तम होगा.
मकर राशि
शनि का दूसरे भाव में गोचर आपके पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानी पैदा कर सकता है. वित्तीय दृष्टिकोण से, यह गोचर अनुकूल रहेगा और आपको अपने बैंक बैलेंस में वृद्धि देखने को मिल सकती है. पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना हालाँकि, यह आपके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, विशेषकर दुर्घटनाओं के कारण परेशानी हो सकती है.
उपाय
शनिवार का व्रत करना, कुछ देर मौन रहना और प्रतिदिन ध्यान करना इस गोचर के दुष्प्रभाव को काफी कम कर देता है.
कुंभ राशि
कुम्भ राशि के लिए यह गोचर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यह आपकी सोच को प्रभाव्त आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है और भाई-बहनों से आपकी बहस हो सकती है. यदि आप विवाहित हैं तो आपके जीवन साथी को इस गोचर के दौरान आपकी और भी अधिक आवश्यकता होगी.आपके आर्थिक मामलों में खर्चों की अधिकता का प्रभाव भी देखने को मिलेगा.
उपाय
अमावस के दिन गरीबों को दान करें तथा मंदिर में खीर का भोग लगाना उत्तम होता है.
मीन राशि
आपको अपने वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है. आपको अपने वित्त और ऋण की स्थिति का विशेष ध्यान रखना होगा शनि मानसिक तनाव और जिम्मेदारियों में वृद्धि को दर्शाता है. कमाई की संभावना को काफी बढ़ाने वाली है. न साल सभी अटके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं।
उपाय
पक्षियों को दाना डालें तथा बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लीजिए